साहित्य समाचार

साहित्य समाचार
 

 9 जून को किया जायेगा साहित्य मुरादाबाद का लोकार्पण
                       पिछले एक वर्ष पूर्व मुरादाबाद के युवा रचनाकार जितेन्द्र कुमार जौली द्वारा मुरादाबाद के साहित्य एवं साहित्यकारों को इण्टरनेट पर लाने के लिए साहित्य मुरादाबाद इण्टरनेट पत्रिका प्रारम्भ की गयी थी।
                        इस पत्रिका में मुरादाबाद के प्रत्येक साहित्यकार का एक-एक पृष्ठ तैयार किया गया है, जिसमें रचनाकार का परिचय एवं रचनाएँ प्रकाशित की जा रहीं है। पत्रिका अत्यन्त विस्तृत है और इसके निर्माण एवं विकास में काफी समय लगा है। 
                       साहित्य मुरादाबाद के सम्पादक मण्डल द्वारा साहित्य मुरादाबाद के लोकार्पण का निर्णय लिया गया है। लोकार्पण समारोह का आयोजन 9 जून, 2013 (रविवार) को आकाँक्षा विद्यापीठ मिलन विहार, मुरादाबाद में किया जायेगा।

  
कवि-गोष्ठी
         

                  14 मार्च, 2013 को राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की ओर से संस्था के संरक्षक योगेन्द्र पाल सिंह विश्नोई के निवास लाईनपार मुरादाबाद मे मासिक कवि-गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की गयी।
अंकित गुप्ता अंक
                     इस अवसर पर कवियो ने होली तथा भाईचारे की  भावना से ओतप्रोत एवं समाज के वर्तमान परिपेक्ष्य से सम्बन्धित कविताओ द्वारा अपने हृदय के उद्गार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पेन्द्र वर्णवाल ने की। मुख्य अतिथि श्री अशोक विश्नोई तथ विशिष्ट अतिथि ओंकार सिंह ओंकार रहे। सरस्वती वन्दना अंकित गुप्ता अंक और संचालन रामसिंह निःशंक ने किया।
                     गोष्ठी मे जितेन्द्र कुमार जौली, रामेश्वर प्रसाद वशिष्ठ, रघुराज सिंह निश्चल, रामदत्त द्विवेदी, यूपी सक्सेना अस्त, शिवावतार सरस, विकास मुरादाबादी, महेश दिवाकर आदि ने काव्यपाठ किया।
हिन्दी साहित्य संगम की कवि गोष्ठी
                         दिनाँक 3 मार्च, 2013 को हिन्दी साहित्य संगम की ओर से आकाँक्षा विद्यापीठ मिलन विहार, मुरादाबाद में मासिक कवि-गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। इसके बाद रचनाकारों ने काव्यपाठ किया।
काव्यपाठ करते हुए श्री विवेक 'निर्मल'
                        कार्यक्रम मे योगेन्द्र वर्मा व्योम, रामसिंह नि:शंक, गिरीश चन्द्र गुप्ता, रघुराज सिंह निश्चल, रामदत्त द्विवेदी, जितेन्द्र कुमार जौली, परवाना कुहाड़िया, विकास मुरादाबादी, वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी, रवि चतुर्वेदी, महेश दिवाकर, विवेक निर्मल, दयाराम पुरुषार्थी, राजीव वर्मा आदि ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री  ब्रजभूषण गौतम अनुराग ने की।
                        मुख्य अतिथि डॉ0 अशोक विश्नोई तथा विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र मोहन शर्मा श्रृंग एवं अम्बरीष गर्ग रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेन्द्र वर्मा व्योम ने किया एवं सरस्वती वन्दना सतीश सार्थक ने प्रस्तुत की।



पुराने साहित्यिक समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिये गये लिंकों पर क्लिक करें-
 2013  ई0

जून, 2013 ई0

30 मई, 2013 ई0

अप्रैल, 2013 ई0

मार्च, 2013 ई0
फरवरी, 2013 ई0
जनवरी 2013 ई0


 2012  ई0

अक्टूबर, 2012  ई0
सितम्बर, 2012 ई0
अगस्त, 2012 ई0
जून, 2012 ई0
मई, 2012 ई0
 अप्रैल, 2012 ई0
मार्च, 2012 ई0
जनवरी, 2012 ई0




 , 2012 ई0