रविवार, 27 मई 2012

श्री ठाकुर शिवराज सिंह प्रीतम

परिचय-श्री ठाकुर शिवराज सिंह प्रीतम

श्री ठाकुर शिवराज सिंह प्रीतम
जन्मतिथि : 17 जनवरी, 1933 ई0
जन्मस्थान : ग्राम ढकिया, तहसील शाहबाद, जिला रामपुर (उ0प्र0)
पिता : ठाकुर स्व0 श्री डम्बर सिंह
माता : स्व0 श्रीमती पार्वती देवी
जीवन संगनी : स्व0 श्रीमती रामा देवी
शिक्षा : इण्टरमीडिएट, एच0टी0सी0
लेखन की विधाएँ : कहानी, कविता, मुक्तक, लेख, गीत, उर्दू शायरी, ग़ज़ल आदि
प्रकाशन : दर्पण (कहानी संग्रह), प्रतिबिंब (कविता संग्रह), गंजीनये प्रीतम (ग़ज़ल संग्रह), समाधान (कहानी संग्रह), अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
संप्रति : सेवानिवृत्त
पुरस्कार तथा सम्मान : अनेक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित
पता : शिबराज निकेतन, निकट पंजाब नेशनल बैंक, चन्द्रा मार्केट आसफुर रोड, ढकिया, रामपुर (उ0प्र0)
सम्पर्क सूत्र : 9897868748
Thakur Shivraj Singh 'Preetam'

सोमवार, 21 मई 2012

श्री रामलाल 'अनजाना'

परिचय- श्री रामलाल 'अनजाना'
जन्मतिथि : 20 जून, 1939 ई0
श्री रामलाल 'अनजाना'
जन्म स्थान : ग्राम व पोस्ट खुनक, जिला बदायूँ (उ0प्र0)
पिता का नाम : स्व0 श्री हीरालाल
माता का नाम : स्व0 श्रीमती खेमवती
पत्नी : श्रीमती उर्मिला
शिक्षा : बी0कॉम0
संप्रति : शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त
लेखन की विधाएँ : कविता, मुक्तक, गज़ल, गीत, दोहे, भजन, निबन्ध, कहानी आदि
प्रकाशित कृतियाँ : चकाचौंध, गगन न देगा साथ, सारे चेहरे मेरे, दिल के रहो समीप, वक्त न रिश्तेदार किसी का
सम्मान : अ0भा0 साहित्य कला मंच द्वारा 'साहित्य श्री', बदायूँ क्लब द्वारा नागरिक अभिनन्दन, सागर तरंग प्रकाशन द्वारा 'सर्वेच्च शब्द सम्मान', संस्कार भारती द्वारा 'संस्कार भारती सम्मान' सहित अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित
पता : फ्रैंडस कॉलोनी, दैनिक आज कार्यालय के समीप, चन्द्रनगर, मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क : 9219307272

 Mr. Ramlal 'Anjaana'

शनिवार, 19 मई 2012

डॉ0 मनोज रस्तोगी

परिचय-डॉ0 मनोज रस्तोगी

डॉ0 मनोज रस्तोगी
जन्मतिथि : 22 अगस्त, 1965
जन्म स्थान : लखनऊ (उ0प्र0)
पिता का नाम : श्री ओमप्रकाश रस्तोगी
माता का नाम : श्रीमती मालती रस्तोगी
शिक्षा : एम0ए0 (अर्थशास्त्र, हिन्दी), पी-एच0डी0 (जनपद मुरादाबाद के हिन्दी साहित्यकारों के योगदान पर)
संप्रति : उपसम्पादक दैनिक जागरण, मुरादाबाद।
लेखन की विधाएँ : कविता, मुक्तक, गज़ल, गीत, दोहे, लेख, सम्पादन, छन्द मुक्त रचनाएँ आदि
प्रकाशन : अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
सम्मान : अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित
विशिष्ट : मुरादाबाद के इतिहास, साहित्य एवं पत्रकारिता पर शोध। तीन दशक से पत्रकारिता
पता :  ''8 जीलाल स्ट्रीट, लाइनपार, मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क : 9456687822
ई-मेल : dr.rastogimanoj@gmail.com
वेवसाइट : www.rastogi.jagranjunction.com


 Mr.Dr. Manoj Rastogi

श्री मोहित कुमार शर्मा

परिचय-श्री मोहित कुमार शर्मा

श्री मोहित कुमार शर्मा
जन्मतिथि : 16 मई, 1995
जन्मस्थान : बागढ़पुर, मुरादाबाद (उ0प्र0)
शिक्षा : हाईस्कूल, पॉलिटेक्निक (ELECTRICAL ENGINEERING) लेखन कार्य : वर्ष 2008 से निरन्तर
लेखन विषय : सामाजिक तथ्य, प्रेम, देशभक्ति
लेखन की विधाएँ : कविता, मुक्तक, दोहे, गीत, छन्द मुक्त रचनाएँ आदि
प्रकाशन : अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
कार्यक्षेत्र : छात्र अंतिम वर्ष पॉलिटेक्निक
पुरस्कार तथा सम्मान : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आयोजित स्वरचित काव्यपाठ प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान, दैनिक जागयण द्वारा आयोजित काव्यपाठ प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार
विशेष : मुरादाबाद के सबसे कम उम्र के सशक्त रचनाकार
पता : बागढ़पुर, पोस्ट पाकबड़ा, दिल्ली रोड, मुरादाबाद (उ0प्र)
सम्पर्क सूत्र : 9045346924

 Mr. Mohit Kumar Sharma

श्री 'फक्कड़' मुरादाबादी

परिचय- श्री 'फक्कड़' मुरादाबादी

श्री 'फक्कड़' मुरादाबाद
वास्तविक नाम : श्री  सुरेन्द्र नाथ शर्मा
जन्मतिथि : 14 नवम्बर, 1963 ई.
जन्मस्थान : हसनपुर, जिला अमरोहा (उ.प्र.)
पिता : स्व. श्री योगेन्द्र नाथ शर्मा
पत्नि : श्रीमती संगीता शर्मा
लेखन की विधाएँ : हास्य-व्यंग्य, कविता, मुक्तक, कुण्डलिया, लेख आदि
शिक्षा : एम.कॉम., साहित्यरत्न
संप्रति : व्यवसाय
प्रकाशित पुस्तकें : फक्कड़ का फुव्वारा, फक्कड़ का धमाका, फक्कड़ की फुलझड़ियाँ, लौट के बुद्धू घर को आये, वतन को नमन, ज्योति हिन्दुस्तान की, चन्दन है इस देश की माटी, सौगन्ध देश की माटी की, आजादी के दीवाने, भानुमति ने कुनबा जोड़ा 
सम्मान : उ0प्र0 हिन्दी प्रचार समिति द्वारा नागरिक सम्मान, सागर तरंग प्रकाशन द्वारा 'शब्द भूषण' सम्मान, कार्तिकेय द्वारा कविता के क्षेत्र में सम्मान, लायन्स क्लब, नागरी प्रचारणी सभा, भारतीय साहित्य परिषद् सहित अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित
पता : रामगंगा विहार कालोनी, 1-2, बसेरा नगर सहकारी समिति,  निकट विल्सोनिया डिग्री कालिज, मुरादाबाद - 244001 (उ.प्र.)
मोबाइल : 09410238638



Updated on 29 June, 2017
Mr. Fakkar Moradabadi

मंगलवार, 15 मई 2012

राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की कवि-गोष्ठी

राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की कवि-गोष्ठी
                                           
                                        14 मई, 2012 को राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की ओर गायत्री प्रज्ञा पीठ लाईनपार मुरादाबाद मे मासिक कवि-गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की गयी।
                                         इस अवसर पर कवियो ने अपनी रचनाओं के माध्यम से देश की वर्तमान दशा एवं सामाजिक जागृति से सम्बन्धित रचनाएँ प्रस्तुत की तथा भ्रष्टाचार पर भी प्रहार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पेन्द्र वर्णवाल ने की। मुख्य अतिथि राजेश्वर प्रसाद गहोई रहे। सरस्वती वन्दना रामसिंह निःशंक एवं संचालन अम्बरीष गर्ग ने किया।
                                        गोष्ठी मे जितेन्द्र कुमार जौली, योगेन्द्र पाल सिंह विश्नोई, डॉ0 ओम आचार्य, मीना नक़वी, अशोक विश्नोई, अजय अनुपम, कृपाल सिंह धीमान, रामेश्वर प्रसाद वशिष्ट, रघुराज सिंह निश्चल, अंकित गुप्ता अंक, राम बहादुर सक्सैना आदि ने काव्यपाठ किया।


शनिवार, 12 मई 2012

श्री शिव अवतार रस्तोगी 'सरस'

परिचय- श्री शिव अवतार रस्तोगी 'सरस'

श्री शिव अवतार रस्तोगी 'सरस'
जन्मतिथि : 4 जनवरी, 1939 ई0
जन्मस्थान : सम्भल, जिला भीमनगर (उ0प्र0)
लेखन की विधाएँ : कहानी, कविता, मुक्तक, यात्रा वृत्त, संस्मरण, रिपोर्टाज, भेंटवार्ता आदि
शिक्षा : एम0ए0 (हिन्दी, संस्कृत), साहित्यरत्न
संप्रति : 1997 में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त
प्रकाशित पुस्तकें : पंकज पराग, हमारे कवि और लेखक, हरित हिन्दी माला (प्रवेशिका से कक्षा 5 तक), अभिनव मधुशाला, मैथिल शरण गुप्त जन्मशती स्मारिका, नोंक झोक, सरस संवादिकाएँ, नई उमंग (कक्षा 4 तक की पाठ्यपुस्तकें)
विशेष : मुरादाबाद के प्रमुख बाल साहित्यकार
सम्बद्धता : हिन्दी साहित्य सदन, अन्तरा, सेवा भारती, संस्कार भारती, आर्य समाज, साहित्यकार स्मारक समिति, दौपदी रत्न शिक्षा समिति मुरादाबाद आदि।
सम्मान : हिन्दी प्रकाश मंच, सागर तरंग प्रकाशन, संस्कार भारती,रंभा ज्योति, अ0 भा0 साहित्य कला मंच, हिन्दी साहित्य संगम, सुरभिमंच, बाल प्रहरी सहित अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित
संस्थापक : द्रौपदी रत्न बाल साहित्य सृजन सम्मान
पता : 'कनक कुटीर', मालती नगर, डिप्टी गंज, मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क : 9456032671, 9411970552

Mr. Shiv Avtar 'Saras'

बुधवार, 9 मई 2012

श्री रामेश्वर प्रसाद 'वशिष्ठ'

परिचय- श्री रामेश्वर प्रसाद 'वशिष्ठ'

श्री रामेश्वर प्रसाद 'वशिष्ठ'
जन्मतिथि : 14 जनवरी, 1939
जन्म स्थान : हमजापुर, कठैर नगीना, बिजनौर (उ0प्र0)
पिता का नाम : स्व0 श्री भगीरथ लाल शर्मा
माता का नाम : श्रीमती चमन देवी
शिक्षा : एम0ए0 (दर्शन)
संप्रति : सेवानिवृत्त प्रवंधन राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक, बिलारी।
लेखन की विधाएँ : कविता, मुक्तक, गद्य, उपन्यास, कहानी आदि
प्रकाशन : पूरन आशा (उपन्यास शीघ्र प्रकाश्य) अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
सम्मान : काव्य सुधा साहित्यिक मंच समेत अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित
सम्बद्धता : राष्ट्रीय भाषा हिन्दी प्रचार समिति (उपाध्यक्ष)
पता : H2/40 कृष्णापुरी लाइनपार, मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क : 9456289604

 Mr. Rameshwar Prasad 'Vashist'

श्री अतुल जौहरी

परिचय- श्री अतुल जौहरी

 जन्मतिथि : 8 जनवरी, 1957
जन्म स्थान : कजावासन गंज, मुरादाबाद (उ0प्र0)
पिता का नाम : श्री धूमबहादुर जौहरी
माता का नाम : श्रीमती शकुन्तला जौहरी
लेखन की विधाएँ : कविता, मुक्तक, गद्य, उपन्यास, कहानी आदि
शिक्षा : बी0ए0, एल0एल0बी0
संप्रति : ओ0एस0 कार्यालय अधीक्षक, मुरादाबाद।
लेखन की विधाएँ : कविता, मुक्तक, गद्य, उपन्यास, कहानी आदि
प्रकाशन : अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
सम्बद्धता : मुरादाबाद जागरुक समाज, नवयुवक सेवा समिति, अखिल भारतीय चित्रांश, हिन्दी साहित्य संगम अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित
सम्मान : अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित
पता : 4 कृष्णा अश्रम, ताड़ीखाना, मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क : 9837672114

Mr. Atul Johri

श्री सतीश गुप्ता 'फ़िगार'

परिचय- श्री सतीश गुप्ता 'फ़िगार'

श्री सतीश गुप्ता 'फ़िगार'
जन्मतिथि : 25 जनवरी, 1941 ई0
जन्म स्थान : मुरादाबाद (उ0प्र0)
पिता का नाम : स्व0श्री भगवत सरन गुप्ता
लेखन की विधाएँ : ग़ज़ल, गीत, कविता, मुक्तक, दोहे आदि
शिक्षा : एम0ए0, एल0एल0बी0
संप्रति : अधिवक्ता मुरादाबाद।
प्रकाशन : फ़िक्रे-जमील (ग़ज़ल संग्रह) उर्दू एवं हिन्दी में। ख़्वाबे-परीशाँ, उर्दू में। अक्से-जमाल (ग़ज़ल संग्रह) उर्दू में। कौसरे-मिदहत (मनक़बत) उर्दू में। कसक (काव्य-संग्रह) हिन्दी में।अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
सम्बद्धता : काव्य सुधा साहित्यिक मंच, मुरादाबाद।
सम्मान : राष्ट्रीय भाषा हिन्दी प्रचार समिति सहित अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित
पता : 2/274, बुद्धि विहार, दिल्ली रोड, मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क : 0591-6454723

 Mr.Satish Gupta 'Figaar'

श्री रामदत्त द्विवेदी

परिचय- श्री रामदत्त द्विवेदी
जन्मतिथि : 30 जून, 1937 ई0
श्री रामदत्त द्विवेदी
जन्मस्थान : ग्राम व तहसील शाहबाद, जिला रामपुर (उ0प्र0)
पिता का नाम : स्व0श्री गोपालदत्त द्विवेदी
माता का नाम : श्रीमती कैलाशो देवी
लेखन की विधाएँ : लघुकथा, गीत, कविता, मुक्तक, दोहे, संस्मरण, कुण्डलिया आदि
शिक्षा : एम0ए0, साहित्यरत्न, डी0ए0एम0एस0
संप्रति : 30 जून, 1995 को सहायक मलेरिया अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त।
प्रकाशन : मासिक पत्रिका चाणक्य, उत्तर केसरी सहित अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
विशेष : अनेक कार्यक्रमों में अभिनय कला का प्रदर्शन
सम्बद्धता : हिन्दी साहित्य संगम (उपाध्यक्ष), जिला पेंशर्न्स परिषद मुरादाबाद (सचिव), मिलन (सचिव),
सरस्वती परिवार (उपाध्यक्ष), मुकाम साहित्यिक संस्था मुरादाबाद।
सम्मान : सरस्वती परिवार द्वारा 'काव्य भूषण सम्मान', सत्यनारायण साहित्यिक संस्था द्वारा 'साहित्य गौरव सम्मान', अविरल भारतीय हिन्दी साहित्य कला मंच द्वारा सम्मानित
पता : 'निर्मल निवास', मिलन विहार, दिल्ली रोड, मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क : 9456032791

 Mr. Ramdatt Divedi

सोमवार, 7 मई 2012

हिन्दी साहित्य संगम की कवि गोष्ठी

हिन्दी साहित्य संगम की कवि गोष्ठी

                              दिनाँक 6 मई, 2012 को हिन्दी साहित्य संगम की ओर से गायत्री प्रज्ञा पीठ, मुरादाबाद में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें रचनाकारों ने सामाजिक एवं हास्य व्यंग्य की रचनाएँ प्रस्तुत की।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। सरस्वती वन्दना वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी द्वारा प्रस्तुत की गई।
                              अतुल जौहरी ने "छल फरेब की दुनिया में क्या हुआ होगा, जिसने जैसा किया उसने वैसा भोगा।", जितेन्द्र कुमार जौली ने,"बेकारी के दौर में, पढ़ा लिखा पछताय। अब तो अनपढ़ आदमी इंटरनेट चलाय॥", ओमकार सिंह ओंकार ने "झोंपड़ियो को तोड़कर, महल बनाया एक।.... वेघर किये अनेक॥", योगेन्द्र वर्मा व्योम ने,"खिँची-खिंची सी जिन्दगी, नुचे-नुचे अरमान। बिन मंजिल की दौड़ में, दौड़ रहा इंसान॥"
                              कार्यक्रम  में अशोक विश्नोई, योगेन्द्र वर्मा व्योम, विकास मुरादाबादी, रामेश्वर प्रसाद वशिष्ठ, शिवावतार सरस, शिशुपाल मधुकर, कृष्ण कुमार नाज़, मनोज मनु, रामदत्त द्विवेदी, योगेन्द्र पाल सिंह विश्नोई आदि ने काव्यपाठ किया। अध्यक्षता राजेन्द्र मोहन श्रृंग तथा संचालन जितेन्द्र कुमार जौली ने किया।


'लौटकर बुद्धू घर को आए' का लोकार्पण

'लौटकर बुद्धू घर को आए' का लोकार्पण
                                      
फक्कड़ मुरादाबादी की पुस्तक 'लौटकर बुद्धू घर को आए' का लोकार्पण
                                     दिनाँक 6 मई, 2012 को विश्व हास्य दिवस के अवसर पर संकेत साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से नोसगे स्कूल कांठ रोड मुरादाबाद में फक्कड़ मुरादाबादी का सम्मान और उनकी पुस्तक 'लौटकर बुद्धू घर को आए' का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। सरस्वती वन्दना वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 मक्खन मुरादाबादी ने की। मुख्य अतिथि दीपक अग्रवाल थे तथा संचालन अम्वरीष गर्ग ने किया।
                                      कार्यक्रम में अशोक विश्नोई, हुक्का बिजनौरी, आनन्द गौतम, योगेन्द्र वर्मा व्योम, रवि चतुर्वेदी, विवेक निर्मल, रामेश्वर प्रसाद वशिष्ठ, जितेन्द्र कुमार जौली, पुष्पेन्द्र वर्णवाल, सतीश सार्थक, अंकित गुप्ता अंक, मनोज मनु, रामदत्त द्विवेदी, रघुराज सिंह निश्चल, शोभा आर्य,योगेन्द्र पाल सिंह विश्नोई आदि उपस्थित रहे।


डॉ0 अलोक रस्तोगी अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह

डॉ0 अलोक रस्तोगी अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह
                               
                              दिनाँक 5 मई, 2012 को रामगंगा विहार मुरादाबाद में डॉ0 आलोक रस्तोगी षष्ठि-पूर्ति अभिनन्दन समिति द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। सरस्वती वन्दना वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी द्वारा प्रस्तुत की गई।
डॉ0 आलोक रस्तोगी के अभिनन्दन ग्रन्थ 'आश्लेषा' का लोकार्पण
                               कार्यक्रम में साहित्यकार और हिन्दी सेवी डॉ0 आलोक रस्तोगी को सम्मानित किया गया। इनके अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ0 पीसी टंडन, हिन्दी सलाहकार समिति वित्त मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य हरे राम बाजपेयी एवं महाराजा हरिश्चन्द्र महाविद्यालय की हिन्दी विभागाध्यक्षा डॉ0 मीना कौल को भी सम्मानित किया गया।
                              इस अवसर पर डॉ0 आलोक रस्तोगी के अभिनन्दन ग्रन्थ 'आश्लेषा' का लोकार्पण भी किया गया।कार्यक्रम  में अशोक विश्नोई, योगेन्द्र वर्मा व्योम, रवि चतुर्वेदी, विवेक निर्मल, रामेश्वर प्रसाद वशिष्ठ, जितेन्द्र कुमार जौली, पुष्पेन्द्र वर्णवाल, सतीश सार्थक, मनोज मनु, रामदत्त द्विवेदी, महेश दिवाकर, योगेन्द्र पाल सिंह विश्नोई आदि ने काव्यपाठ किया एवं अपने विचार व्यक्त किये। संचालन अम्बरीष गर्ग ने किया।



शुक्रवार, 4 मई 2012

उत्तर नहीं किसी के पास

उत्तर नहीं किसी के पास

अम्बरीष कुमार गर्ग
प्रश्न उठाते रहे सभी, उत्तर नहीं किसी के पास॥

अनसुलझी लिपि है, भाषा है।
जिज्ञासा है, अभिलाषा है॥
संसद डूबी समाधान में।
झाँक रही है संविधान में॥

प्रश्नचिन्ह से अधर खुले हैं, और कंठ में ठहरी प्यास।
प्रश्न उठाते रहे सभी, उत्तर नहीं किसी के पास॥

ज्योतिषियों को हाथ दिखाया।
पोथी-पोथी मन भरमाया॥
गालिब से हालात हो गये।
सबके सब सुकरात हो गये॥

सत्य ढूँढने महल छोड़कर, बुद्ध गये बनवास।
प्रश्न उठाते रहे सभी, उत्तर नहीं किसी के पास॥

-अम्बरीष कुमार गर्ग
लाइनपार, मुरादाबाद (उ0प्र0)

बिटिया संस्था की कवि गोष्ठी

बिटिया संस्था की कवि गोष्ठी 
 

                          रविवार, दिनाँक 29 अप्रैल, 2012 को बिटिया संस्था द्वारा मानसरोवर कन्या इण्टर कालेज, नवीन नगर, मुरादाबाद में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रचनाकारों ने बिटिया पर काव्यपाठ कर बेटियो के महत्व के विषय में बताया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 
संस्था 'बिटिया' द्वारा आयोजित कार्यक्रम में योगेन्द्र वर्मा व्योम
                             डॉ0 पूनम बंसल ने अपनी रचना में कहा,"स्वागत आज करें बेटी का, बेटी का सम्मान करें, कन्या हत्या करके उसका और न अपमान करें।" इनके अलावा योगेन्द्र वर्मा व्योम, रघुराज सिंह निश्चल, कृष्ण कुमार नाज़, योगेन्द्रपाल सिंह विश्नोई, रामेश्वर प्रसाद वशिष्ठ, उदय प्रकाश सक्सेना अस्त आदि ने काव्यपाठ किया। 
                                     कार्यक्रम की अध्यक्षता ओपी गुप्ता तथा संचालन अम्बरीष कुमार ने किया। इस अवसर पर जादूगर जुगनु उर्फ अंशु भैया आदि लोग उपस्थित थे।