सोमवार, 7 मई 2012

डॉ0 अलोक रस्तोगी अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह

डॉ0 अलोक रस्तोगी अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह
                               
                              दिनाँक 5 मई, 2012 को रामगंगा विहार मुरादाबाद में डॉ0 आलोक रस्तोगी षष्ठि-पूर्ति अभिनन्दन समिति द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। सरस्वती वन्दना वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी द्वारा प्रस्तुत की गई।
डॉ0 आलोक रस्तोगी के अभिनन्दन ग्रन्थ 'आश्लेषा' का लोकार्पण
                               कार्यक्रम में साहित्यकार और हिन्दी सेवी डॉ0 आलोक रस्तोगी को सम्मानित किया गया। इनके अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ0 पीसी टंडन, हिन्दी सलाहकार समिति वित्त मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य हरे राम बाजपेयी एवं महाराजा हरिश्चन्द्र महाविद्यालय की हिन्दी विभागाध्यक्षा डॉ0 मीना कौल को भी सम्मानित किया गया।
                              इस अवसर पर डॉ0 आलोक रस्तोगी के अभिनन्दन ग्रन्थ 'आश्लेषा' का लोकार्पण भी किया गया।कार्यक्रम  में अशोक विश्नोई, योगेन्द्र वर्मा व्योम, रवि चतुर्वेदी, विवेक निर्मल, रामेश्वर प्रसाद वशिष्ठ, जितेन्द्र कुमार जौली, पुष्पेन्द्र वर्णवाल, सतीश सार्थक, मनोज मनु, रामदत्त द्विवेदी, महेश दिवाकर, योगेन्द्र पाल सिंह विश्नोई आदि ने काव्यपाठ किया एवं अपने विचार व्यक्त किये। संचालन अम्बरीष गर्ग ने किया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें