गुरुवार, 29 जून 2017

हमारे महापुरुष - श्री जितेन्द्र कुमार जौली



पुस्तक परिचय


कृति :  हमारे महापुरुष (जीवनी-संग्रह)
सर्वाधिकार : लेखक
लेखक : श्री जितेन्द्र कुमार जौली
                अम्बेडकर नगर, गांगन का पुल, दिल्ली रोड, 
                पोस्ट लांकड़ी फाजलपुर,मुरादाबाद - 244001 (उ.प्र.)
                 मोबाइल : 09358854322
संस्करण : प्रथम  (1000 प्रतियाँ)
प्रकाशन वर्ष : 2017 ई.
पृष्ठ : 56
मूल्य : 30 रुपये
प्रकाशक :  अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ, 
                मुख्यालय :  सिविल लाइन्स, मुरादाबाद (उ.प्र.)
शब्द संयोजन :  मेहदी ग्राफिक्स,
                प्रिंस रोड, मुगलपुरा, मुरादाबाद  (उ.प्र.)


HAMARE MAHAPURUSH   BY JITENDRA KUMAR JOLLY


वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी का गीत : रिश्ते रूठ गए रिश्तों से

रिश्ते रूठ गए रिश्तों से 


रिश्ते रूठ गए रिश्तों से,
प्यार भरा दर्पण चटका है,
होठों की मुस्कान खो गई,
उच्चारण भटका भटका है ।

नैतिकता का भान नहीं है,
सम्बन्धों का ज्ञान नहीं है,
लगता है पावन रिश्तों की,
मानव कॊ पहचान नहीं है,
किस पल कौन तोड़ दे रिश्ता,
हर पल ही रहता खटका है ।
रिश्ते रूठ गए...............

केवल तीन बार कहने से,
रिश्तों का अस्तित्व खो रहा,
अहम, वहम, माया के मद में,
दुर्बल तम व्यक्तित्व हो रहा,
महलों में पलते बच्चों  कॊ,
सड़कों पर लाकर पटका है ।
रिश्ते रुठ गए..............

उसने प्यार बनाया केवल,
नफ़रत तो हमने पाली है ,
झूठा भात साफ करने  कॊ,
ठुकरा दी सच की थाली है।
आसमान से गिर खजूर में,
खुद ही तो आकर अटका है ।
रिश्ते रूठ गए................

रिश्तों कॊ झुठ्लाने वाले,
सब धर्मों में भरे पड़े  हैं ,
अल्प ज्ञान की गागर लेकर,
जहाँ खड़े थे, वहीं खड़े हैं,
आशीषों का अमृत खो कर,
अभिशापों का बिष गट्का है।
रिश्ते रूठ गए.............

रिश्ते तो नाजुक होते हैं,
ऐसे नहीं निभाए जाते,
घर कॊ रौशन करने वाले,
दीपक नहीं बुझाये जाते।
उसे खुदा क्या माफ करेगा ?
दिल कॊ जो देता झटका है ।
रिश्ते रूठ गए...............

-वीरेन्द्र सिंह 'ब्रजवासी' 
मुरादाबाद ,उ.प्र.
सम्पर्क सूत्र : 09719275453

शनिवार, 24 जून 2017

ज्योति हिन्दुस्तान की - श्री फक्कड़ मुरादाबादी



पुस्तक परिचय


कृति : ज्योति हिन्दुस्तान की (देशभक्ति गीत-संग्रह)
सर्वाधिकार : कवि
रचनाकार : श्री फक्कड़ मुरादाबादी
 रामगंगा विहार कालोनी, 1-2, बसेरा नगर सहकारी समिति, 
निकट विल्सोनिया डिग्री कालिज, मुरादाबाद - 244001 (उ.प्र.)
मोबाइल : 09410238638
संस्करण : प्रथम
प्रकाशन वर्ष : 2013
पृष्ठ : 16
मूल्य : देश प्रेम
प्रकाशक : सागर तरंग प्रकाशन,
डी-12, अवंतिका कालोनी, एम.डी.ए., मुरादाबाद (उ.प्र.)
मोबाइल : 9411809222


JYOTI HINDUSTAN KI BY FAKKAR MORADABADI



आजादी के दीवाने - श्री फक्कड़ मुरादाबादी



पुस्तक परिचय


कृति : आजादी के दीवाने (देशभक्ति गीत-संग्रह)
सर्वाधिकार : कवि
रचनाकार : श्री फक्कड़ मुरादाबादी
 रामगंगा विहार कालोनी, 1-2, बसेरा नगर सहकारी समिति, 
निकट विल्सोनिया डिग्री कालिज, मुरादाबाद - 244001 (उ.प्र.)
मोबाइल : 09410238638
संस्करण : प्रथम
प्रकाशन वर्ष : 2014
पृष्ठ : 16
मूल्य : देश प्रेम
प्रकाशक : सागर तरंग प्रकाशन,
डी-12, अवंतिका कालोनी, एम.डी.ए., मुरादाबाद (उ.प्र.)
मोबाइल : 9411809222


AAZADI KE DEEWANE BY FAKKAR MORADABADI




सौगंध देश की माटी की - श्री फक्कड़ मुरादाबादी



पुस्तक परिचय


कृति : सौगंध देश की माटी की (देशभक्ति गीत-संग्रह)
सर्वाधिकार : कवि
रचनाकार : श्री फक्कड़ मुरादाबादी
 रामगंगा विहार कालोनी, 1-2, बसेरा नगर सहकारी समिति, 
निकट विल्सोनिया डिग्री कालिज, मुरादाबाद - 244001 (उ.प्र.)
मोबाइल : 09410238638
संस्करण : प्रथम
प्रकाशन वर्ष : 2015
पृष्ठ : 16
मूल्य : देश प्रेम
प्रकाशक : सागर तरंग प्रकाशन,
डी-12, अवंतिका कालोनी, एम.डी.ए., मुरादाबाद (उ.प्र.)
मोबाइल : 9411809222


SAUGANDH DESH KI MATI KI BY FAKKAR MORADABADI




चंदन है इस देश की माटी  - श्री फक्कड़ मुरादाबादी



पुस्तक परिचय


कृति : चंदन है इस देश की माटी (देशभक्ति गीत-संग्रह)
सर्वाधिकार : कवि
रचनाकार : श्री फक्कड़ मुरादाबादी
 रामगंगा विहार कालोनी, 1-2, बसेरा नगर सहकारी समिति, 
निकट विल्सोनिया डिग्री कालिज, मुरादाबाद - 244001 (उ.प्र.)
मोबाइल : 09410238638
संस्करण : प्रथम
प्रकाशन वर्ष : 2016
पृष्ठ : 16
मूल्य : देश प्रेम
प्रकाशक : सागर तरंग प्रकाशन,
डी-12, अवंतिका कालोनी, एम.डी.ए., मुरादाबाद (उ.प्र.)
मोबाइल : 9411809222


CHANDAN HAI IS DESH KI MATI BY FAKKAR MORADABADI




भानुमति ने कुनबा जोड़ा  - श्री फक्कड़ मुरादाबादी



पुस्तक परिचय


कृति : भानुमति ने कुनबा जोड़ा  (हास्य-व्यंग, मुक्तक- संग्रह)
सर्वाधिकार : कवि
रचनाकार : श्री फक्कड़ मुरादाबादी
 रामगंगा विहार कालोनी, 1-2, बसेरा नगर सहकारी समिति, 
निकट विल्सोनिया डिग्री कालिज, मुरादाबाद - 244001 (उ.प्र.)
मोबाइल : 09410238638
संस्करण : प्रथम
प्रकाशन वर्ष : 2014
पृष्ठ : 112
मूल्य : 150 रुपये
प्रकाशक : सागर तरंग प्रकाशन,
डी-12, अवंतिका कालोनी, एम.डी.ए., मुरादाबाद (उ.प्र.)
मोबाइल : 9411809222


BHANUMATI NE KUNBA JOORA BY FAKKAR MORADABADI



हमारे महापुरुष का किया गया लोकार्पण 

जितेन्द्र कुमार जौली की  पुस्तक 'हमारे महापुरुष' का किया गया लोकार्पण 

            दिनांक 26 मार्च, 2017 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की एक बैठक सिविल लाइन्स, मुरादाबाद स्थित डॉ0 अम्बेडकर पार्क में आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा प्रकाशित एवं जितेन्द्र कुमार जौली द्वारा लिखित पुस्तक 'हमारे महापुरुष' (जीवनी संग्रह) का लोकार्पण किया गया। 


            पुस्तक के सम्पादक एवं संघ के राष्ट्रीय महासचिव श्री महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हमारी नई पीढ़ी को यह मालूम नहीं कि हमारे लिए किसने क्या किया है? यह पुस्तक नई पीढ़ी को हमारे महापुरुषों के जीवन परिचय एवं त्याग से परिचित कराएगी।


             संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वावधान में दिनांक 9 अप्रैल,  2017 को प्रातः 11:00 बजे से चित्रगुप्त  इण्टर कॉलेज, मुरादाबाद में 'डाॅ0 अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता' का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को तैयारी हेतु 'हमारे महापुरुष' पुस्तक प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संघ के प्रमुख पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता का प्रभारी जितेन्द्र कुमार जौली को बनाया गया है।

             बैठक में समाज में होने वाली दलित विरोधी घटनाओं की जानकारी संघ को उपलब्ध कराने के लिए एक कमेटी बनाई गई। जिसका प्रभारी श्री जयपाल सिंह को बनाया गया तथा सहयोग के लिए श्री मुकेश कुमार गौतम तथा गुलजारी सिंह को नामित किया गया।

             बैठक में श्री दौलत सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, मुकेश कुमार गौतम, महावीर प्रसाद मौर्या, जितेन्द्र कुमार जौली, जयपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, जगदीश चंद्र, राजेश कुमार, हरगोविंद सिंह, राम सिंह गौतम, ग्रंथ सिंह, बी0 एस0 भारती, तारा सिंह, बाली सिंह भारती, भयंकर सिंह बौद्ध, करन सिंह, रविन्द्र सिंह, राजेंद्र चौधरी, भारत सिंह आदि ने भाग लिया।