शनिवार, 31 दिसंबर 2011

दोहे- टी ई टी (T.E.T.)

दोहे- टी ई टी (T.E.T.)

जितेन्द्र कुमार जौली
यूपी मे जबसे चली, हवा बड़ी ये सर्द।
टी ई टी ने कर दिया, सबके सिर में दर्द॥

टी ई टी कानून की, पड़ी कई पर मार।
हाईकोर्ट दिखा दिया, इसने हमको यार॥

जो शिक्षण के काम को, समझ रहे थे खेल।
टी ई टी मे हो गये, अच्छे अच्छे फेल॥

नित नये हैं दिख रहे, इसमे सबको खोट।
टी ई टी पर हो गये, खर्च बहुत ही नोट॥

टी ई टी उपहार है, टी ई टी वरदान।
कठिन परिश्रम जो करे, देती उसको मान।

-जितेन्द्र कुमार जौली
अम्बेडकर नगर, दिल्ली रोड, मुरादाबाद
Jitendra Kumar Jolly

गुरुवार, 29 दिसंबर 2011

बाल कविता- मेरा टोमी (रघुराज सिंह 'निश्चल')

मेरा टोमी

रघुराज सिंह 'निश्चल'
मेरा टोमी काला काला।
बड़ा अनोखा बड़ा निराला॥

जब भी कोई आहट होती,
अपने कान खड़े कर लेता।
भौंक भौंक कर जोर जोर से,
सबको चौकन्ना कर देता॥

देखो कैसा है रखवाला।
मेरा टोमी काला काला॥

यहाँ वहाँ मुँह नही डालता,
अपने बर्तन में ही खाता।
जैसे ही मैं उसे बुलाता,
एक इशारे से आ जाता॥

कितनी आज्ञा पालन वाला।
मेरा टोमी काला काला॥

बालक उसे छेड़ते रहते,
कभी नहीं वह उन्हे काटता।
उछल कूदकर पूँछ हिलाता,
उन्हे खिलाता पाँव चाटता॥

वफादार है सबसे आला।
मेरा टोमी काला काला॥

-रघुराज सिंह 'निश्चल'

RAGHURAJ SINGH 'NISHCHAL'

डॉ0 अवनीश सिंह चौहान

परिचय- डॉ0 अवनीश सिंह चौहान

 श्री अवनीश सिंह चौह
जन्मतिथि : 4 जून, 1979 ई.
जन्मस्थान : चन्दपुरा (निहाल सिंह) इटावा (उ.प्र.)
पिता का नाम : श्री प्रहलाद सिंह चौहान
माता का नाम : श्रीमती उमा चौहान
शिक्षा : एम.ए. (अंग्रेजी), एम.फिल., बी.एड., पीएच.डी.
लेखन की विधाएँ : कविता, मुक्तक, गीत, अनुवाद, आलेख
प्रकाशन : दैनिक जागरण, पत्रिका, राजस्थान पत्रिका, नई दुनिया, कल्पतरु एक्सप्रेस, राष्ट्रीय सहारा, दैनिक भाष्कर, डेली न्यूज़, जन सन्देश टाइम्स, अमर उजाला, डी एल ए, देशधर्म, उत्तर केसरी, प्रेस-मेन, नये-पुराने, सिटीज़न पावर, अक्षर शिल्पी, सार्थक, उत्तर प्रदेश, सद्भावना दर्पण, उत्तरायण, साहित्य समीर दस्तक, शिवम पूर्णा, अभिनव प्रसंगवश, सोच विचार, गोलकोण्डा दर्पण, गर्भनाल, संकल्प रथ, नव निकष, परती पलार, साहित्यायन, युग हलचल, यदि, अनंतिम, गुफ़्तगू, परमार्थ, कविता कोश डॉट ऑर्ग, सृजनगाथा डॉट कॉम, अनुभूति डॉट ऑर्ग, ख़बर इण्डिया डॉट कॉम, नव्या डॉट कॉम, अपनी माटी डॉट कॉम, पूर्वाभास डॉट इन, साहित्य शिल्पी डॉट कॉम, हिन्द-युग्म डॉट कॉम, रचनाकार डॉट ऑर्ग, पी4पोएट्री डॉट कॉम, पोयमहण्टर डॉट कॉम, पोएटफ्रीक डॉट कॉम, पोयम्सएबाउट डॉट कॉम आदि हिन्दी व अंग्रेजी की पत्र-पत्रिकाओं में गीत-नवगीत, आलेख, समीक्षाएँ, साक्षात्कार, कहानियाँ एवं कविताएँ प्रकाशित।
समवेत संकलन : साप्ताहिक पत्र ‘प्रेस मेन’, भोपाल, म०प्र० के ‘युवा गीतकार अंक’ (30 मई, 2009),  ‘मुरादाबाद जनपद के प्रतिनिधि रचनाकार’  (2010), 'शब्दायन'  (2012),
त्रिसुगन्धि, सरस्वती सुमन पत्रिका का गीत विशेषांक एवं गीत वसुधा  (2013)  में गीत-नवगीत संकलित और मेरी शाइन (आयरलेंड) द्वारा सम्पादित अंग्रेजी कविता संग्रह 'ए स्ट्रिंग ऑफ़ वर्ड्स'  (2010) एवं डॉ चारुशील एवं डॉ बिनोद मिश्रा द्वारा सम्पादित अंग्रेजी कवियों का संकलन "एक्जाइल्ड अमंग नेटिव्स" (2013) में रचनाएँ संकलित।
प्रकाशित कृतियाँ : स्वामी विवेकानन्द: सिलेक्ट स्पीचेज, किंग लियर: ए क्रिटिकल स्टडी , स्पीचेज आफ स्वामी विवेकानन्द एण्ड सुभाषचन्द्र बोस: ए कॅम्परेटिव स्टडी , फंक्शनल स्किल्स इन लैंग्वेज एण्ड लिट्रेचर , फंक्शनल इंगलिश , राइटिंग स्किल्स, टुकड़ा कागज़ का (नवगीत संग्रह) , बुद्धिनाथ मिश्र की रचनाधर्मिता (सं), बर्न्स विदिन (हिन्दी कविताओं का अंग्रेजी में अनुवाद) एवं द फिक्शनल वर्ल्ड ऑफ़ अरुण जोशी : पैराडाइम शिफ्ट इन वैल्यूज।
अप्रकाशित कृतियाँ : एक कहानी संग्रह तथा एक गीत, कविता और कहानी से संदर्भित समीक्षकीय आलेखों का संग्रह आदि।
अनुवाद : अंग्रेजी के महान नाटककार विलियम शेक्सपियर द्वारा विरचित दुखान्त नाटक ‘किंग लियर’ का हिन्दी अनुवाद भवदीय प्रकाशन, अयोध्या से प्रकाशित। वरिष्ठ साहित्यकार श्री ब्रजभूषण सिंह गौतम 'अनुराग' की पुस्तक 'बर्न्स विदिन' : 'Burns Within' (हिन्दी कविताओं का अंग्रेजी में अनुवाद)।
संपादन :
1. प्रख्यात गीतकार, आलोचक, संपादक श्री दिनेश सिंहजी (रायबरेली, उ०प्र०) की चर्चित एवं स्थापित कविता-पत्रिका ‘नये-पुराने’ (अनियतकालिक) के कार्यकारी संपादक पद पर अवैतनिक कार्यरत। प्रबुद्ध गीतकार
डॉ०बुद्धिनाथ मिश्र (देहरादून) की रचनाधर्मिता पर आधारित उक्त पत्रिका का ई-अंक खबर इण्डिया पर प्रकाशित।
2. वेब पत्रिका ‘गीत-पहल’ एवं पूर्वाभास (www.poorvabhas.in) के समन्वयक एवं सम्पादक ।
3. दैनिक समाचार पत्र 'विधान केसरी' (www.vidhankesari.com) के साहित्यिक परिशिष्ट 'शब्द संसार' (सोमवार, पृष्ठ 10) के सम्पादक रहे।
विशेष : भोपाल से प्रकाशित मासिक पत्रिका 'साहित्य समीर दस्तक' का माँ पर केंद्रित विशेषांक (फरवरी, 2014) के अतिथि सम्पादक।
सम्मान :
1. अखिल भारतीय साहित्य कला मंच, मुरादाबाद (उ०प्र०) से ब्रजेश शुक्ल स्मृति साहित्य साधक सम्मान, वर्ष 2009
2. हिंदी साहित्य मर्मज्ञ सम्मान, मुरादाबाद, उ.प्र., 2010
3. प्रथम पुरुष सम्मान, उत्तरायण, लखनऊ , उ.प्र., 2010
4. प्रथम कविता कोश सम्मान (कविता कोश सम्मान 2011 चयन समिति- सम्पादक: अनिल जनविजय मास्को, रूस; श्री लीलाधर मंडलोई,वरिष्ठ कवि; श्री प्रेमचन्द गांधी, राजस्थान प्रतिनिधि कविता कोश) 2011
5. बुक ऑफ़ द ईयर अवार्ड- 2011, द थिंक क्लब (www.thethinkclub.com), मिशीगन, अमेरिका, 2012
6. सृजनात्मक साहित्य पुरस्कार, राजस्थान पत्रिका, 2013
7. 'दिवालोक पुरस्कार' (ख्यातिलब्ध साहित्यकार स्व डॉ शम्भुनाथ सिंह की स्मृति में), श्री सत्य कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन, मुरादाबाद (उ प्र) 29 मार्च 2014
8. नवांकुर पुरस्कार, अभिव्यक्ति विश्वम् (अभिव्यक्ति एवं अनुभूति वेब पत्रिकाएं), शारजाह, यूएई, 2014
9. हरिवंशराय बच्चन युवा गीतकार सम्मान, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ, 2014
10. साहित्य गौरव सम्मान, एसआर एम विश्वविद्यालय हरियाणा, 2015 (हिन्दी दिवस पर)
11. शकुंतला प्रकाश गुप्ता साहित्य विभूति सम्मान, मानसरोवर फाउंडेशन, मुरादाबाद, उ.प्र., 2016
संप्रति: प्राध्यापक (अंग्रेजी)
वर्तमान पता : ई-255, गली नं0-6, प्रेम नगर, लाईनपार मुरादाबाद (उ0प्र0)
स्थायी पता : ग्राम व पो.- चन्दपुरा (निहाल सिंह), जनपद-इटावा (उ.प्र.)-२०६१२७, भारत 
सम्पर्क सूत्र : 09456011560


Updated on 29 June, 2017

AVNEESH SINGH CHOUHAN

सोमवार, 26 दिसंबर 2011

श्री पुष्पेन्द्र वर्णवाल

परिचय-श्री पुष्पेन्द्र वर्णवाल

वास्तविक नाम : डॉ0 उमेश पाल वर्णवाल
जन्मतिथि : 4 नवम्बर, 1946
शिक्षा : एम0ए0 (हिन्दी), सी0एल0एस0डी0, एम0डी0, एच0एम0डी0एस0, आयर्वेदरत्न, विद्यावारिधि
लेखन की विधाएँ : कविता, मुक्तक, गीत, विगीत, उपन्यास
प्रकाशित कृति : अभीक, ऋषि (लघु काव्य), 6 विगीत संग्रह विराधोद्धार (खण्ड काव्य), रिमझिम (मुक्तक संग्रह), बीज और बंजर जमीन (वार्तिक नाट्‌य काव्य), वज्रयान की आधार भूमि, विजय पताका एक विहंगम दृष्टि (गद्य), उत्पविता (महाकाव्य), Beyond Poetry (English), रामानन्द बालविरद (उपन्यास),
विशेष : विगीत के जन्मदाता, पुरातत्वविद, इतिहासकार, दो कृतियाँ जापानी भाषा में अनुवादित-एक खण्ड काव्य गद्य संस्कृत में तथा दूसरा अंग्रेजी में
पता : 'बगिया' नवावपुरा, मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क : 9411070934

PUSHPENDRA VARNWAL

श्री विकास मुरादाबादी

परिचय-श्री विकास मुरादाबादी

श्री विकास मुरादाबादी
वास्तविक नाम : रामगोपाल भास्कर
जन्मतिथि : 1 जनवरी, 1947
जन्म स्थान : ग्राम मिठनपुर, जे0पी0 नगर (उ0प्र0)
शिक्षा : एम0ए0 (हिन्दी)
लेखन की विधाएँ : कविता, मुक्तक, गीत, ग़ज़ल, दोहे
प्रकाशन : अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
संस्थापक : 'काव्य संदेश' साहित्यिक संस्था
पता : 'काव्यांजली' 2/267, बुद्धि विहार, मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क : 9997235297



मुक्तक 

दुखियो की सेवा यार कर पाने की बात कर,
मत चाँद तारे तोड़कर लाने की बात कर।
यह जिन्दगी थोड़ी सी है इसका भरोसा क्या,
यह खुद समझ औरो को समझाने की बात कर॥

मैं नही कहता गगन में मत उड़ो तुम,
जो दिशा भाऐ उधर को ही मुड़ो तुम।
लोग पशुओं से भी बदतर हैं जमीं पर,
कितना अच्छा हो कि इनसे भी जुड़ो तुम॥

अच्छ है स्वस्थ्य के लिए तुम खा रहे हो कम,
उससे भी बहुत अच्छा है तुम खा रहे हो गम।
पीड़ित हैं जो उनकी तरफ भी गौर कीजिए,
दुखियो की सेवा से बड़ा कोई नही धरम॥

-विकास मुरादाबादी

Vikas Moradabadi

श्री ओंकार सिंह 'ओंकार'

परिचय-श्री ओंकार सिंह 'ओंकार'
श्री ओंकार सिंह 'ओंकार'


जन्मतिथि : 4 जुलाई, 1950
जन्मस्थान : ग्राम चंगेरी, डिलारी, मुरादाबाद उ0प्र0
शिक्षा : इण्टरमीडिएट
लेखन की विधाएँ : मुक्तक, दोहे, गीत, गज़ल, रुबाई
प्रकाशित कृति : संसार हमारा है (काव्य संग्रह), अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
सम्मान : अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित
विशिष्ट : प्रतिष्ठित गज़लकार, हिन्दी एवं उर्दू में काव्य सृजन
पता : 1-बी-241, बुद्धि विहार मंझोला, मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क : 9997505734



OMKAR SINGH 'OMKAR'

श्री राजीव सक्सेना

परिचय-श्री राजीव सक्सेना

श्री राजीव सक्सेना
जन्मतिथि : 4 जून, 1963
जन्म स्थान : बिलारी, मुरादाबाद उ0प्र0
शिक्षा : एम0ए0 (अंग्रेजी) बी0एड0
लेखन की विधाएँ : कविता, कहानी, बाल साहित्य, विज्ञान
उल्लेखनीय कृतियाँ : बानर गाथा, अंतरिक्ष का संदेश, महानखगोल शास्त्री (कहानी-संग्रह), अंतरिक्ष का पिटारा, धरती के कैदी (बाल कहानी-संग्रह), राकेट से अंतरिक्ष तक हमारा आकाश, सच्चे दोस्त, गणेश जी की खीर, सरोवर के महल, जादुई डंडा, काना तरबूज, आसमान के तारे, उड़न तश्तरी (अंतरिक्ष-विज्ञान) आदि सहित 40 पुस्तकें प्रकाशित
सम्मान : दर्जनों साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मान तथा राज्य सरकार द्वारा 51,000 रु0 'अमृतलाल नागर' सम्मान
विशिष्ट : प्रसिद्ध बाल साहित्यकार, अनेक साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं में पदाधिकारी
पता : किसरौल, नागफनी, मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क : 9412677565

RAJEEV SAXCENA

श्री सतीश 'सार्थक'

परिचय- श्री सतीश 'सार्थक'

श्री सतीश 'सार्थक'
वास्तविक नाम : सतीश कुमार रुहेला
जन्मतिथि : 1 अक्टूबर, 1954
जन्म स्थान : त0 मिलक जिला रामपुर उ0प्र0
पिता का नाम : श्री लक्ष्मी नारायण रुहेला
शिक्षा : इण्टरमीडिएट
लेखन की विधाएँ : कविता, मुक्तक, भजन, गीत, गज़ल
प्रकाशित कृति : श्वासों के सप्तम्‌ (गीत-गज़ल संग्रह), नेह के अंकुर (गीत, ग़जल, कविता संग्रह), अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
सम्मान : राजभाषा सम्मेलन, देवास (म0प्र0) सहित अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित
विशिष्ट : एक कुशल रंगकर्मी
पता : एच 6 ई/सी, रेलवे हरथला कालोनी, मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क सूत्र : ९९२७४०२४९९

Mr. Satish 'Sarthak'

श्री रामसिंह 'नि:शंक'


परिचय- श्री रामसिंह 'नि:शंक'

श्री रामसिंह 'नि:शंक'
नाम: श्री रामसिंह 
उपनाम : 'नि:शंक' 
जन्मतिथि : 3 दिसम्बर, 1954 
जन्मस्थान : ग्राम खासपुर, मुरादाबाद 
पिता : स्व. श्री खुशीराम 
माता : स्व. श्रीमती सुखदेवी 
पत्नी : श्रीमती क्रान्ति देवी 
शिक्षा : एम0ए0 (हिन्दी), बी0एड0 
लेखन की विधाएँ : कविता, मुक्तक, दोहा, गीत, बालगीत
प्रकाशन : संकेत स्मारिका और आर्य स्त्री समाज शताब्दी समारोह स्मारिका सहित अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित 
सम्मान : राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, पर्यावरण मित्र समिति, काव्य सुधा साहित्यिक मंच, सरस्वती परिवार, सत्यनारायण साहित्यिक मंच (मेरठ), आर्य स्त्री समाज, अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य कला मंच (नेपाल में 8 से 11 जून) सहित अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित 
सम्बद्धता : राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति (महासचिव), काव्य सुधा साहित्यिक मंच (उपसचिव), हिन्दी साहित्य संगम (महासचिव)
संप्रति : लिपिक (हिन्दू कॉलेज, मुरादाबाद) 
पता : सूर्यनगर, लाईनपार, मुरादाबाद (उ0प्र0) 
सम्पर्क सूत्र : 9368451187 

Mr. Ramsingh Nishank

 देखिये क्या होगा॥

भ्रष्टाचार ने मेरे देश को किया बहुत बेहाल,
देखिये क्या होगा।
मेरे देश में भ्रष्टाचारी हो रहे मालामाल,
देखिये क्या होगा॥
बड़े-बड़े घोटाले करते लाज शरम न आती है।
अरबों की सम्पत्ति इन पर दौड़ी-दौड़ी आती है।
कुर्ता खादी धोती खादी खादी का रूमाल,
देखिये क्या होगा॥
मुट्ठी भर लोगों के हाथों जनता की तकदीर है।
जनता को वादोँ का शरबत भारत की तस्वीर है।
जनता ने चुन संसद भेजा फिर कैसे करे सवाल,
देखिये क्या होगा॥
अन्ना के साहस को अपना नमन सौ-सौ बार है।
भ्रष्टाचार पर नकेल डालना आज की दरकार है।
भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी जी के हैं जंजाल,
देखिये क्या होगा॥
भ्रष्टाचार की जड़े देश में गहरे तक हैं पैठ रही।
भाग्य हमारे बँधा यही कहकर जनता बैठ रही।
इसको खत्म करें सब मिलकर होंगे तभी खुशहाल,
देखिये क्या होगा॥
- रामसिंह निःशंक
लाइनपार, मुरादाबाद
RAM SINGH 'NISHANK'

परिचय- श्री शिशुपाल 'मधुकर'

परिचय- श्री शिशुपाल 'मधुकर'
श्री शिशुपाल 'मधुकर'


जन्मतिथि : 20 जनवरी, 1958
जन्म स्थान : ग्राम लोधीपुर, मिलक, जिला बिजनौर (उ0प्र0)
शिक्षा : बी0एस0सी0, बी0एड0
लेखन की विधाएँ : कविता, मुक्तक, गीत
प्रकाशित कृति : अभिलाषा के पंख, अजनबी चेहरों के बीच (काव्य संग्रह), अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
पता : सी-101, 'प्रकाश कुँज' हनुमान नगर, लाईनपार, मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क सूत्र : 9412237422

Mr. Shishupal Singh 'Madhukar'

श्री रवि शंकर चतुर्वेदी 'रवि'

 परिचय-श्री रवि शंकर चतुर्वेदी 'रवि'
जन्मतिथि : 26 दिसम्बर, 1969
शिक्षा : एम0ए0 (हिन्दी)
लेखन की विधाएँ : कविता, मुक्तक, व्यंग्य, गीत
प्रकाशन : अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
विशिष्ट : वीर रस के प्रसिद्ध ओजस्वी कवि
पता : सराय काजी, निकट विहारों का मन्दिर, मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क सूत्र : 9927378137

RAVI SHANKAR CHATURVEDI 'RAVI' 

रविवार, 25 दिसंबर 2011

श्री ब्रजभूषण सिंह गौतम 'अनुराग

परिचय-श्री ब्रजभूषण सिंह गौतम 'अनुराग
जन्मतिथि : 30 जुलाई, 1933
श्री ब्रजभूषण सिंह गौतम 'अनुरा
जन्म स्थान : बदायूँ (उ0प्र0)
शिक्षा : एम0ए0 (हिन्दी, इतिहास, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र), एल0एल0बी0
लेखन की विधाएँ : कविता, गीत, ग़ज़ल, दोहे, कहानी, आलेख
प्रकाशित कृति : आँसू, हिन्दुत्व विनाश की ओर, दर्पन मेरे गाँव का (लोक महाकाव्य), चाँदनी (महाकाव्य), धूप आती ही नहीं (ग़ज़ल संग्रह) सोनजुही की गंध, आंगन में सोनपरी (गीत संग्रह)
प्रकाशनाधीन : 22 कृतियाँ
सम्मान : 16 विभिन्न संस्थाओ द्वारा स्वर्णपदक मैन ऑफ लैटर्स, मैत्रीमान,
साहित्यालंकार, साहित्य मनीषी, गीत रत्न, काव्य श्री जैसे अलंकरण से विभूषित
पता : बी 23, एम0एम0आई0जी0, रामगंगा विहार फेस-1, सोनकपुर स्टेडियम के पास, मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क : 9837468890

BRAJBHUSHAN SINGH GAUTAM 'ANURAG'

शनिवार, 24 दिसंबर 2011

संकेत का लोकर्पण एवं सम्मान समारोह

संकेत का लोकर्पण एवं सम्मान समारोह

संकेत का लोकर्पण एवं सम्मान समारोह
                          दिनाँक 18 दिसम्बर 2011 को संकेत साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच के 10 वर्ष पूरे होने पर संस्था द्वारा स्मारिका का विमोचन किया गया। स्मारिका मे मुरादाबाद के रचनाकारों की रचनाओं के साथ संस्था द्वारा पिछले दस वर्षें मे की गयी साहित्यिक सेवा का वर्णन किया गया है। कार्यक्रम मे मुरादाबाद के जाने-माने समाजसेवी श्री धर्मेन्द्र यादव को 'महानगर रत्न' सम्मान से विभूषित किया गया।
                        
 कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की गयी। कार्यक्रम अध्यक्ष श्री ब्रजभूषण सिंह गौतम अनुराग, मुख्य अतिथि श्री राजीव चन्ना थे। संचालन श्री अम्बरीश गर्ग एवं श्री अशोक विश्नोई ने किया ।
                         कार्यक्रम में जितेन्द्र कुमार जौली, योगेंद्र पालसिंह विश्नोई, पुष्पेन्द्र वर्णवाल, अतुल जौहरी, विकास मुरादाबादी, ओमकार सिंह ओँकार, शिशुपाल मधुकर, रघुराजसिंह निश्चल, यू0पी0 सक्सेना, रामदत्त द्विवेदी, संयम वत्स आदि उपस्थित रहे।

शनिवार, 10 दिसंबर 2011

श्री योगेन्द्र पाल सिंह विश्नोई

परिचय-श्री योगेन्द्र पाल सिंह विश्नोई
जन्मतिथि : 15 जुलाई, 1935
श्री योगेन्द्र पाल सिंह विश्नोई
जन्मस्थान : ग्राम-दूल्हापुर, पो0 टाँडा अफजल, मुरादाबाद (उ0प्र0)
पिता का नाम : स्व0 श्री धर्मवीर सिंह विश्नोई
माता का नाम : स्व0 श्रीमती चन्द्रावती
पत्नी का नाम : श्रीमती शारदा रानी
शिक्षा : एम0ए0 हिन्दी, साहित्य रत्न
लेखन की विधाएँ : कविता, नयी कविता, मुक्तक, समीक्षा, गीत, निबन्ध, संस्मरण
प्रकाशित कृति : आकाश भर आनन्द, मौन सन्देशा, अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
सम्मान : अखिल भारतीय साहित्य कला मंच, बिजनौर, हिन्दी परिवार, इन्दौर, संस्कार भारती, मुरादाबाद आदि संस्थाओं द्वारा सम्मानित
विशिष्ट : आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर रचनायें प्रसारित, राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति मुरादाबाद के संरक्षक
सम्प्रति : वरिष्ठ टिकट निरीक्षक (से0नि0) रेलवे विभाग, मुरादाबाद
पता : कृष्णापुरी, लाइनपार S-5/1123, मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क : 0591 2482772


समर्पण

पास मेरे कुछ नहीं क्या दे सकूँगा मैं किसी को।
माँगना तेरी नियति है माँगले मुझसे मुझी को॥

देने वाला दे रहा है रात दिन देता सभी को।
किन्तु बिन माँगे मिला संतोष का धन आदमी को॥

माँगना हितकर नही है ज्ञान इसका हर किसी को।
एक दाता है सभी का दे रहा सब कुछ सभी को॥

दौलत सभी बिखरी पड़ी है यह पता है हर किसी को।
जितनी भी चाहें उठा लो जितनी हिम्मत जिस किसी की॥

बाँट देता है सभी कुछ शर्त केवल एक है।
बन्धु! कुछ पाने से पहले कर समर्पित जिन्दगी को॥

- योगेन्द्रपाल सिंह विश्नोई

YOGENDRA PAL SINGH VISHNOI

श्री आनन्द कुमार 'गौरव'

  परिचय-श्री आनन्द कुमार 'गौरव'

 श्री आनन्द कुमार 'गौरव'
जन्मतिथि : 12 दिसम्बर, 1958
जन्मस्थान : ग्राम-भगवानपुर रैहनी, बिजनौर (उ0प्र0)
पिता का नाम : श्री जगराज सिहँ विश्नोई
माता का नाम : स्व0 श्रीमती शकुन्तला विश्नोई
पत्नी का नाम : श्रीमती उर्मिला
शिक्षा : स्नातक, डिप्लोमा इन जर्नलिज्म,
लेखन की विधाएँ : कविता, मुक्तक, गीत, ग़ज़ल
सम्पादन : गीत पहल (इनटरनेट पत्रिका),
प्रकाशित कृति : आँसुओ के उस पार (उपन्यास), मेरा हिन्दुस्तान कहाँ है (गीत संग्रह), थका हारा सुख (उपन्यास), शून्य के मुखौटे (छन्द मुक्त कविताएँ), अनेक पत्र-पत्रिकाओं में लगभग 300 रचनाएँ प्रकाशित
सम्मान : अनेक सामाजिक / साहित्यिक संस्थाओं द्वारा मित्र रत्न, श्रेष्ठ कवि, सुकोमल कवि, श्रेष्ठ गीतकार, साहित्यालंकार, मानव रत्न, काव्यश्री, उ0प्र0 विश्नोई रत्न आदि सम्मान एवं उपाधियाँ
विशिष्ट : आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर रचनायें प्रसारित, अनेक साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं में पदाधिकारी
सम्प्रति : बैंक अधिकारी
पता : ई-8-ए, हिमगिरि कालोनी, काँठ रोड मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क : 9719447843
पत्राचार : पो0 बॉ0 न0 311 मुरादाबाद-244001 (उ0 प्र0)

AANAND KUMAR GAURAV

डॉ0 मीना नक़वी

डॉ0 मीना नक़वी

डॉ0 मीना नक़वी
नाम : डा. मुनीर ज़हरा
उपनाम : डा. मीना नक़वी
जन्मतिथि : 20 मई, 1955 ई.
जन्म स्थान : नगीना, जिला बिजनौर (उ.प्र.)
पिता का नाम : स्व. इल्तेजा हुसैन ज़ैदी
शिक्षा : एम.ए.(हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत), बी.ए.एम.एस.
व्यवसाय : चिकित्सक (कार्यक्षेत्र-मुरादाबाद)
लेखन की विधाएँ : कहानी, कविता, गीत, ग़ज़ल, नज़्म आदि 
प्रकाशित कृतियाँ : सायबान (उर्दू शेरी मजमूआ), बादबान (उर्दू शेरी मजमूआ), दर्द पतझड़ का (हिन्दी ग़ज़ल संग्रह), किरचियाँ दर्द की (उर्दू शेरी मजमूआ), किरचियाँ दर्द की (हिन्दी ग़ज़ल संग्रह), जागती आँखें (नज़्म, ग़ज़ल संग्रह उर्दू), धूप-छाँव (गीत-ग़ज़ल.कविता संग्रह हिन्दी), मंजिल (ग़ज़ल संग्रह उर्दू..हिन्दी), अकीदत के फूल (हम्द , नात , सलाम, मनक़बत), कहानियाँ, कवितायें , गीत, ग़ज़लें , नज़्में,  एवं अनुवाद देश-विदेश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। 150 से अधिक किताबों पर लेख, एवं समीक्षायें, समसामयिक एवं साहित्यिक लेख।
सम्पादन : आकार, अनियतकालीन पत्रिका
सम्मान : प्रेरणा मंच सम्मान, सरस्वती परिवार सम्मान, स्वर्गीय देशराज वर्मा सम्मान, डाॅ. कैलाश गौरव स्मृति सम्मान, अखिल भारतीय कला मंच का गीति-काव्य सम्मान, तूफ़ानी क़ाफिला द्वारा सर्वश्रेष्ठ कवयित्री सम्मान, सुर-साधना हरियाणा सम्मान, शकुन्तला प्रकाश गुप्ता कला मंच द्वारा साहित्य कला-मंच सम्मान, भिलाई वाणी द्वारा बेहतरीन ग़ज़लकारा सम्मान, कैफ़ मैमोरियल सोसायटी द्वारा  बेहतरीन शायरा सम्मान, बिहार उर्दू एकेडमी द्वारा रम्ज़ अजीमाबादी एवार्ड 2013 (किरचियाँ दर्द की), बिहार उर्दू एकेडमी द्वारा "जमील मज़हरी एवार्ड 2015 (जागती आँखे),  जिगर मुरादाबादी अवार्ड, मुमताज महल सम्मान समेत अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित
विशिष्ट : आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से रचनाओ का प्रसारण
पता : मीना नर्सिंग होम, अगवानपुर, मुरादाबाद 244502 (उ.प्र.)
सम्पर्क : 09458836705, 09015337072

Updated on 29 June, 2017

Dr. Meena Naqvi

श्री उदय प्रकाश सक्सेना 'अस्त'

परिचय-श्री उदय प्रकाश सक्सेना 'अस्त'

श्री उदय प्रकाश सक्सेना 'अस्त'
प्रचलित नाम : यू0 पी0 सक्सेना
जन्मतिथि : 1 दिसम्बर, 1954
जन्म स्थान : सहसवान, जनपद बदायूँ (उ0प्र0)
पिता का नाम : स्व0 श्री राम गुलाम सक्सेना
माता का नाम : स्व0 श्रीमती कलावती सक्सेना
शिक्षा : स्नातक एवं यांत्रिक अभियांत्रिकी
लेखन की विधाएँ : कविता, मुक्तक, गीत, ग़ज़ल, दोहे, शेर
प्रकाशित कृति : प्यार की प्यास (काव्य संग्रह) अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
सम्प्रति : सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कैरिज एवं वैगन) मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय, उ0रे0, मुरादाबाद
पता : टी 62 ए, रेलवे स्टेशन कालोनी नार्थ , मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क : 9760990791, 9760534450

UDAY PRAKASH SAXENA 'AST'

श्री अशोक विश्नोई

परिचय-श्री अशोक विश्नोई
जन्मतिथि : 10 अगस्त, 1945
पिता का नाम : स्व0 श्री यशपाल सिंह विश्नोई
 अशोक विश्नोई
लेखन की विधाएँ : कविता, मुक्तक, व्यंग्य, समीक्षा, गीत, गज़ल, कहानी
सम्पादन : हृदय उद्गार, सिने पायल, सागर तरंग, चित्रक, बसन्त विहार, ज्योति पथ, इक्कीस अक्टूबर के नाम, सीप और मोती, उपासना, समय के रंग, संकेत, आकार
प्रकाशन : सुबह होगी (लघुकथा-संग्रह) संवेदना के स्वर (काव्य संग्रह) अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
सम्मान : 'साहित्य श्री' सम्मान, पं0 ज्वालादत्त शर्मा जन्म शताब्दी 'कथा सम्मान', 'डॉ0 हितेश गुप्ता' साहित्यिक सम्मान, इण्टरनेशनल एसोसियेशन ऑफ लायन्स क्लब कानपुर द्वारा उत्कृष्ट शिक्षा सेवा सम्मान, शिव शक्ति शरण कोठीवाल स्मारक समिति द्वारा साहित्य श्री' सम्मान, व्योम साहित्यिक संस्था बिजनौर द्वारा 'राही स्मृति सम्मान' समेत अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित
विशिष्ट : सागर तरंग प्रकाशन के स्वामी, ग़ज़लों व भेटों के ओडियो कैसेट तथा एलबम का निर्माण, संकेत साहित्यिक मंच के संस्थापक / अध्यक्ष, भारतीय संस्कृति मंच के अध्यक्ष, 'सापेक्ष' त्रैमासिक पत्रिका के सम्पादक
पता : डी-12, अवन्तिका कॉलोनी, एम0डी0ए0, मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क : 9411809222

Mr. Ashok Vishnoi

श्री विवेक कुमार 'निर्मल'

परिचय- श्री विवेक कुमार 'निर्मल'
जन्मतिथि : 30 अप्रैल, 1966
विवेक कुमार 'निर्मल'
पिता का नाम : स्व0 श्री ब्रजपाल सरन
माता का नाम : श्रीमती विजय गुप्ता
पत्नी का नाम : श्रीमती सविता
शिक्षा : स्नातक, एल0 एल0 0बी0, आईजीडी बॉम्बे ड्राइंग डिप्लोमा, डिप्लोमा इन जर्नलिज्म,
लेखन की विधाएँ : कविता, मुक्तक, व्यंग्य, गीत, गज़ल, पत्रकारिता
सम्पादन : आकार पत्रिका (सहसंपादक), परमार्थ लघु काव्यकृति त्रैमासिक (संपादक), संस्कृति स्मारिका (प्रबंध संपादक), सर्वोदय समाचार ब्यूरो साप्ताहिक (उपसंपादक)
प्रकाशित कृति : सबके अटल, अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
सम्मान : अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित
विशिष्ट : अनेक शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं में पदाधिकारी
सम्प्रति : सहारा इण्डिया परिवार प्रतिनिधि एवं व्यापार
पता : बी एस-17/18, दीनदयाल नगर-1, मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क : 9837636679

 Vivek Kumar 'Nirmal'

श्री वीरेन्द्र सिंह 'ब्रजवासी'

 परिचय-श्री वीरेन्द्र सिंह 'ब्रजवासी'

श्री वीरेन्द्र सिंह 'ब्रजवासी'
जन्मतिथि : 3 जनवरी, 1951
पिता का नाम : स्व0 श्री चूड़ामणि
माता का नाम : स्व0 श्रीमती कमला देवी
पत्नी का नाम : श्रीमती राजेश्वरी
शिक्षा : इण्टरमीडिएट
कार्यक्षेत्र : सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक (परिवहन शाखा) उ0 रे0, मुरादाबाद (उ0प्र0)
लेखन की विधाएँ : ब्रजगीत, कविता, मुक्तक, गीत, गज़ल, दोहे, बालगीत
प्रकाशन : आत्म समर्पण (लम्बी कविता), सत्य की राह पर (गीत संग्रह), मन के अंकुर (गीत संग्रह), अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
सम्मान : संकेत साहित्यिक मंच मुरादाबाद द्वारा 'शब्द भास्कर' सम्मान, सागर तरंग प्रकाशन, मुरादाबाद द्वारा 'शब्द भूषण' सम्मान,
विशिष्ट : कवि सम्मेलनो में काव्य पाठ और मंच संचालन
पता : महिलाल कालोनी, शाहपुर तिगरी रोड, बुद्धि विहार फेस-2, मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क : 9719275453


हौसले से कदम तो बढ़ा दीजिये

दूर ही से ज़रा मुस्कुरा दीजिये,
बीती बातों को दिल से भुला दीजिये।

राह मुश्किल है लेकिन असंभव नही,
हौसले से कदम तो बढ़ा दीजिये।

कब तलक रूठने की कसम खाई है,
कोई मुद्दत भी हमको बता दीजिये।

दुश्मनी का सबक बन्द करके यहाँ,
प्यार का पाठ सबको सिखा दीजिये।

सिर्फ अपनो की ख़ातिर गरजना ही क्या,
सबकी खातिर बरस कर दिखा दीजिये।

साथ चलना है दिल से चलो उम्र भर,
एक दस्तूर ऐसा बना दीजिये।

-वीरेन्द्र सिंह 'ब्रजवासी'


हुआ टकराव क्यों है?

भावनाओं का हुआ टकराव क्यों है।
आदमीयत का हुआ ठहराव क्यों है॥

सिमट कर छोटा हुआ है क्यों सवेरा।
अंधकारो का हुआ फैलाव क्यों है॥

आदमी क्यों खून का प्यासा हुआ है।
क्रोध में हर व्यक्ति दुर्वासा हुआ है॥

भस्म करने आज चन्दन वनों को,
हर तरफ आग का बिखराव क्यों है॥

क्यों श्रवण से पुत्र अब सोये हुए हैं।
अनुज लक्ष्मन से कहीं खोये हुए हैं॥

मान मर्यादा कलंकित हो रही है,
देह से सत्कर्म का अलगाव क्यों है॥
-वीरेन्द्र सिंह 'ब्रजवासी'
बुद्धि विहार, मुरादाबाद।
VIRENDRA SINGH 'BRAJWASI'

बुधवार, 7 दिसंबर 2011

श्री योगेन्द्र वर्मा 'व्योम'

 परिचय-योगेन्द्र वर्मा 'व्योम'

योगेन्द्र वर्मा 'व्योम'


जन्मतिथि : 09 सितम्बर, 1970
पिता का नाम : स्व0 श्री देवराज वर्मा
शिक्षा : बी0 कॉम0
लेखन की विधाएँ : गीत, मुक्तक, दोहे, कहानी, संस्मरण आदि
प्रकाशन : इस कोलाहल में (काव्य संग्रह) अनेक राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं एवं काव्य संग्रहो में रचनाएँ प्रकाशित
सम्प्रति : लेखाकार (कृषि विभाग, उ0प्र0)
विशिष्ट : संयोजक- अंतरा (साहित्यिक संस्था) मुरादाबाद
पत्र व्यवहार का पता : AL-49, सचिन स्वीट्स के पीछे, दीनदयाल नगर फेज़-प्रथम, काँठ रोड, मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क : 9412805981


YOGENDRA VERMA 'VYOM'

सोमवार, 5 दिसंबर 2011

श्री रघुराज सिंह 'निश्चल'

परिचय-श्री रघुराज सिंह 'निश्चल'

श्री रघुराज सिंह 'निश्चल'
जन्मतिथि : 17 जुलाई, 1942
पिता का नाम : स्व0 श्री हरप्रसाद सिंह
माता का नाम : स्व0 श्रीमती गंगा देवी
पत्नी का नाम : श्रीमती राजदुलारी
शिक्षा : इण्टरमीडिएट
कार्यक्षेत्र : सेवा-निवृत्त रेलवे कर्मिक मुरादाबाद
लेखन की विधाएँ : कविता, गीत, गज़ल, बाल-कविताएँ, मुक्तक, व्यंग्य, समीक्षा, दोहे,
प्रकाशन : हम बालक भोले भाले हैं (बाल-कविता संग्रह) अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
सम्मान : सागर तरंग प्रकाशन, मुरादाबाद द्वारा 'शब्द भास्कर' सम्मान, सत्य नारायण साहित्यिक मंच मेरठ द्वारा 'साहित्य गौरव' सम्मान, सरस्वती परिवार, मुरादाबाद द्वारा 'बाल-साहित्य शिरोमणि' सम्मान, खादी और ग्राम-उद्योग, मुरादाबाद द्वारा सम्मानित
विशिष्ट : काव्य सुधा साहित्यिक मंच के संस्थापक एवं महासचिव तथा राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति के संयुक्त सचिव
पता : 'राजमन्दिर', मिलन विहार, मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क : 09457291528



मेरा टोमी

मेरा टोमी काला काला।
बड़ा अनोखा बड़ा निराला॥

जब भी कोई आहट होती,
अपने कान खड़े कर लेता।
भौंक भौंक कर जोर जोर से,
सबको चौकन्ना कर देता॥

देखो कैसा है रखवाला।
मेरा टोमी काला काला॥

यहाँ वहाँ मुँह नही डालता,
अपने बर्तन में ही खाता।
जैसे ही मैं उसे बुलाता,
एक इशारे से आ जाता॥

कितनी आज्ञा पालन वाला।
मेरा टोमी काला काला॥

बालक उसे छेड़ते रहते,
कभी नहीं वह उन्हे काटता।
उछल कूदकर पूँछ हिलाता,
उन्हे खिलाता पाँव चाटता॥

वफादार है सबसे आला।
मेरा टोमी काला काला॥

-रघुराज सिंह 'निश्चल'

RAGHURAJ SINGH 'NISHCHAL'

हिन्दी साहित्य संगम की कवि गोष्ठी

हिन्दी साहित्य संगम की कवि गोष्ठी

हिन्दी साहित्य संगम की कवि गोष्ठी में उपस्थित कवि

                   4 दिसम्बर, 2011 को हिन्दी साहित्य संगम की ओर से गायत्री प्रज्ञा पीठ लाईनपार मुरादाबाद में मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की गयी।
                   इस अवसर पर कवियोँ ने अपनी कविताओँ द्वारा हृदय के उद्गार व्यक्त किये तो श्रोता भी ताली बजाये बिना नहीं रह पाये।
                 कार्यक्रम अध्यक्ष- श्री रामलाल अन्जाना, मुख्य अतिथि-श्री योगेंद्र पाल सिंह विश्नोई, विशिष्ट अतिथि-श्री अवनीश सिंह चौहान, सरस्वती वन्दना-श्री राजेन्द्र मोहन शर्मा श्रृंग, संचालन-जितेन्द्र कुमार जौली। गोष्ठी में विकास मुरादाबादी, योगेंद्र वर्मा व्योम, रामदत्त द्विवेदी, दयाराम पुरुषार्थी, अंकित गुप्ता अंक आदि ने काव्यपाठ किया।