बुधवार, 27 मार्च 2013

संस्कार भारती के फुहार कार्यक्रम में बरसा काव्य रस

 संस्कार भारती के फुहार कार्यक्रम में बरसा काव्य रस

                         
संस्कार भारती का फुहार कार्यक्रम
                            दिनाँक 26 मार्च, 2013 को संस्कार भारती की ओर से होली की पूर्व संध्या पर मिलन विहार स्थित आकाँक्षा विद्यापीठ मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई।
                            
संस्कार भारती के फुहार कार्यक्रम में श्री शिवावतार 'सरस'
                            कार्यक्रम में उपस्थित लोग ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दी। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित कवियों ने होली से सम्बन्धित कविताएँ प्रस्तुत कर माहौल को आनन्दमय बना दिया। इस अवसर पर रघुराज सिंह निश्चल की काव्यकृति पहचान का लोकार्पण भी किया गया।
रघुराज सिंह निश्चल की काव्यकृति पहचान का लोकार्पण
                            इस अवसर पर मक्खन मुरादाबाद, जितेन्द्र कुमार जौली, योगेन्द्र वर्मा व्योम, संजीव आकाँक्षी, योगेन्द्र रस्तोगी, अम्बरीष गर्ग, मीना ऩक़वी, कृष्ण कुमार नाज़, योगेन्द्र विश्नोई, नितिन यादव, रामसिंह नि:शंक, अजय अनुपम, अंकित गुप्ता अंक, सतीश सार्थक, विकास मुरादाबादी ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम का संचालन अम्बरीष गर्ग तथा संजीव आकाँक्षी ने किया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता माहेश्वर तिवारी ने की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें