बुधवार, 27 मार्च 2013

रोटरी क्लब के होली मिलन समारोह में बरसा काव्य रस

 रोटरी क्लब के होली मिलन समारोह में बरसा काव्य रस

                                  दिनाँक 25 मार्च, 2013 को रोटरी क्लब मुरादाबाद सेंट्रल की ओर से होली के अवसर पर मानसरोवर स्थित पैराडाइज होटल मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
अम्बरीष गर्ग
                                  कार्यक्रम में उपस्थित रोटेरियनो ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दी। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित हास्य कवियों ने हास्य कविताएँ प्रस्तुत कर माहौल को आनन्दमय बना दिया। 
                                     इस अवसर पर फक्कड़ मुरादाबादी, जितेन्द्र कुमार जौली, परवाना कुहाड़िया, मूलचन्द राज, योगेन्द्र रस्तोगी, अम्बरीष गर्ग ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम का संचालन अम्बरीष गर्ग ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें