शुक्रवार, 4 मई 2012

बिटिया संस्था की कवि गोष्ठी

बिटिया संस्था की कवि गोष्ठी 
 

                          रविवार, दिनाँक 29 अप्रैल, 2012 को बिटिया संस्था द्वारा मानसरोवर कन्या इण्टर कालेज, नवीन नगर, मुरादाबाद में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रचनाकारों ने बिटिया पर काव्यपाठ कर बेटियो के महत्व के विषय में बताया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 
संस्था 'बिटिया' द्वारा आयोजित कार्यक्रम में योगेन्द्र वर्मा व्योम
                             डॉ0 पूनम बंसल ने अपनी रचना में कहा,"स्वागत आज करें बेटी का, बेटी का सम्मान करें, कन्या हत्या करके उसका और न अपमान करें।" इनके अलावा योगेन्द्र वर्मा व्योम, रघुराज सिंह निश्चल, कृष्ण कुमार नाज़, योगेन्द्रपाल सिंह विश्नोई, रामेश्वर प्रसाद वशिष्ठ, उदय प्रकाश सक्सेना अस्त आदि ने काव्यपाठ किया। 
                                     कार्यक्रम की अध्यक्षता ओपी गुप्ता तथा संचालन अम्बरीष कुमार ने किया। इस अवसर पर जादूगर जुगनु उर्फ अंशु भैया आदि लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें