मंगलवार, 15 मई 2012

राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की कवि-गोष्ठी

राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की कवि-गोष्ठी
                                           
                                        14 मई, 2012 को राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की ओर गायत्री प्रज्ञा पीठ लाईनपार मुरादाबाद मे मासिक कवि-गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की गयी।
                                         इस अवसर पर कवियो ने अपनी रचनाओं के माध्यम से देश की वर्तमान दशा एवं सामाजिक जागृति से सम्बन्धित रचनाएँ प्रस्तुत की तथा भ्रष्टाचार पर भी प्रहार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पेन्द्र वर्णवाल ने की। मुख्य अतिथि राजेश्वर प्रसाद गहोई रहे। सरस्वती वन्दना रामसिंह निःशंक एवं संचालन अम्बरीष गर्ग ने किया।
                                        गोष्ठी मे जितेन्द्र कुमार जौली, योगेन्द्र पाल सिंह विश्नोई, डॉ0 ओम आचार्य, मीना नक़वी, अशोक विश्नोई, अजय अनुपम, कृपाल सिंह धीमान, रामेश्वर प्रसाद वशिष्ट, रघुराज सिंह निश्चल, अंकित गुप्ता अंक, राम बहादुर सक्सैना आदि ने काव्यपाठ किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें