सोमवार, 2 दिसंबर 2019

हिन्दी साहित्य संगम ने किया डॉ० मनोज रस्तोगी को सम्मानित

       आज दिनांक 1 दिसम्बर, 2019 को हिन्दी साहित्य संगम मुरादाबाद के तत्वावधान में, संस्था के कीर्तिशेष साहित्यकार  राजेंद्र मोहन शर्मा श्रृंग जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी पावन स्मृति में महानगर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मनोज रस्तोगी को राजेंद्र मोहन शर्मा श्रृंग स्मृति साहित्य साधक सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें मानपत्र, अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न एवं श्रीफल भेंट किए गए।



     कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध नवगीतकार डॉ० माहेश्वर तिवारी ने की। मुख्य अतिथि डा०  मीना कौल एवं विशिष्ट अतिथि श्री अशोक विश्नोई, श्रीमती शिखा रस्तोगी एवं श्री रामदत्त द्विवेदी रहे। मां शारदे की वंदना श्री मयंक शर्मा ने प्रस्तुत की तथा कार्यक्रम का संचालन श्री योगेन्द्र वर्मा व्योम एवं राजीव प्रखर ने किया।

      राजीव 'प्रखर' द्वारा सम्मानित साहित्यकार डॉ० मनोज रस्तोगी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। श्री माहेश्वर तिवारी ने साहित्यिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में डॉ० मनोज रस्तोगी द्वारा किए गए योगदान को सराहते हुए उन्हें साहित्य जगत का सशक्त सेवक बताया। डॉ० मीना कौल ने कहा कि डॉ० मनोज रस्तोगी मुरादाबाद की साहित्यिक विरासत को सहेजने का बहुमूल्य कार्य कर रहे हैं। श्री अशोक विश्नोई जी ने कहा कि संस्था के संस्थापक स्व० राजेन्द्र मोहन शर्मा श्रृंग जी के हिन्दी के लिए किये गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता, उन्होंने अनेक रचनाकारों को प्रकाश में लाने का कार्य किया है।

      इसके पश्चात कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार जौली, नेपाल सिंह पाल, मोनिका मासूम, हेमा तिवारी भट्ट, मीनाक्षी ठाकुर, रामवीर सिंह वीर, अशोक विद्रोही, वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी, अजय अनुपम, राशिद मुरादाबादी, शिशुपाल मधुकर, मनोज मनु, ज़िया जमीर, योगेन्द्र वर्मा व्योम, रामेश्वर प्रसाद वशिष्ठ, मयंक शर्मा, संजय शर्मा, मुकुल मिश्रा, गरिमा शंखधार, मक्खन मुरादाबादी, रामदत्त द्विवेदी, अशोक विश्नोई, मीना कॉल, राजीव प्रखर, माहेश्वर तिवारी, मनोज रस्तोगी आदि ने काव्य पाठ किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें