रविवार, 22 दिसंबर 2019

काव्य-कृति बैरागी मन का किया गया लोकार्पण

काव्य-कृति 'बैरागी मन' का किया गया लोकार्पण

         दिनाँक २० दिसम्बर, 2019 को महानगर के वरिष्ठ रचनाकार श्री रामवीर सिंह 'वीर' की काव्य-कृति 'बैरागी मन' का लोकार्पण, श्री गोविन्द हिन्दी साहित्य सेवा समिति, मुरादाबाद के तत्वावधान में संस्था के कार्यालय पर संपन्न हुआ।


          कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ० आर० सी० शुक्ला ने की। मुख्य अतिथि डॉ० महेश 'दिवाकर' तथा विशिष्ट अतिथि डॉ० मक्खन 'मुरादाबादी', श्री अशोक विश्नोई एवं श्री वी० सी० गर्ग रहे। माँ शारदे की वंदना श्री राम सिंह 'नि:शंक' ने प्रस्तुत की तथा कार्यक्रम का संचालन श्री योगेन्द्र वर्मा 'व्योम' ने किया।

          कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न वक्ताओं ने श्री रामवीर सिंह 'वीर' को कृति के लोकार्पण पर बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनकी यह कृति 'बैरागी मन' आम जनमानस के हृदय को स्पर्श करते हुए साहित्य-जगत की एक महत्वपूर्ण कृति सिद्ध होगी। 

           विमोचन के पश्चात काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें जितेन्द्र कुमार 'जौली', हेमा तिवारी भट्ट, राजीव 'प्रखर', रामसिंह 'नि:शंक', डॉ० मनोज रस्तोगी, डॉ० राकेश 'चक्र', के० पी० 'सरल', रामेश्वर वशिष्ठ, रघुराज सिंह 'निश्चल', श्रीकृष्ण शुक्ल, योगेन्द्र वर्मा 'व्योम', योगेन्द्र पाल सिंह विश्नोई, रामवीर सिंह 'वीर', अशोक विश्नोई, वी० सी० गर्ग, डॉ० मक्खनन 'मुरादाबादी', डॉ० महेश 'दिवाकर' एवं डॉ० आर० सी० शुक्ल आदि ने अपनी रचनाओं के माध्यम से विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डाला। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें