सोमवार, 1 अप्रैल 2013

संकेत संस्था की हायकू गोष्ठी

 संकेत संस्था की हायकू गोष्ठी

हायकू प्रस्तुत करते हुए उदय प्रकाश सक्सेना अस्त
                            दिनाँक 30 मार्च, 2013 को संकेत साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से उदय प्रकाश सक्सेना अस्त जी के आवास रेलवे कालोनी, स्टेशन रोड मुरादाबाद पर हायकू गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई।
                            कार्यक्रम में उपस्थित लोग ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दी। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित रचनाकारों ने हायकू प्रस्तुत किये। राजीव सक्सेना ने बताया हायकू के विषय मे जानकारी दी तथा यह भी बताया कि यह एक जापानी विधा है तथा प्राचीन काल से भारत में हायकू रचने का कार्य किया जा रहा है। 
                           इस अवसर पर राजीव सक्सेना, जितेन्द्र कुमार जौली, रघुराज सिंह निश्चल, रामसिंह निःशंक, रवि चतुर्वेदी, राकेश जैसवाल, उदय प्रकाश सक्सेना, अशोक विश्नोई आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक विश्नोई ने किया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता रघुराज सिंह निश्चल ने की।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें