रविवार, 3 जून 2012

बुद्धिनाथ मिश्र नवगीत साधक सम्मान से सम्मानित

बुद्धिनाथ मिश्र नवगीत साधक सम्मान से सम्मानित
बुद्धिनाथ मिश्र नवगीत साधक सम्मान से सम्मानित
                                
                      दिनाँक 31 मई, 2012 ई0 को मुरादाबाद की साहित्यिक संस्था 'अक्षरा' की ओर से नवीन नगर स्थित मानसरोवर कन्या इण्टर कॉलेज मुरादाबाद में देहरादून के प्रसिद्ध नवगीतकार डॉ0 बुद्धिनाथ मिश्र को नवगीत साधक सम्मान से सम्मानित किया गया।
                       कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। सरस्वती वन्दना डॉ0 पूनम बंसल ने प्रस्तुत की।
                       सम्मान के उपरान्त कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कवियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी रचनाएँ प्रस्तुत की तथा गीतों एवं नवगीतों के विषय में चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता माहेश्वर तिवारी ने की तथा मुख्य अतिथि ब्रजभूषण गौतम अनुराग रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेन्द्र वर्मा व्योम ने किया।
                      शचीन्द्र भटनागर, मीना नक़वी, अजय अनुपम, विकास मुरादाबादी, शिव अवतार सरस, विवेक निर्मल, मनोज मनु, प्रेमवती उपाध्याय, अशोक विश्नोई, रामदत्त द्विवेदी, प्रतिष्ठा वर्मा आदि ने काव्यपाठ किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें