गुरुवार, 23 मई 2013

साक्षात्कार संग्रह 'बात बोलेगी' का लोकार्पण

                            
                  दिनाँक 12 मई, 2013 को मुरादाबाद की साहित्यिक संस्था अक्षरा के तत्वावधान में योगेन्द्र वर्मा व्योम द्वारा लिए गये साक्षात्कारों के संग्रह 'बात बोलेगी' का लोकार्पण नवीन नगर स्थित मानसरोवर कन्या इण्टर कॉलेज, मुरादाबाद में किया गया।
पुस्तक का लोकार्पण करते माहेश्वर तिवारी, मंसूर उस्मानी, राजीव सक्सेना एवं डा. ओमराज
                               कार्यक्रम की शुरूआत माँ शारदे के चित्र पर मार्ल्यापण करके की गई। इसके बाद अजय अनुपम द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गयी। साक्षात्कार संग्रह में गीत नवगीत और ग़ज़ल को ध्यान में रखकर प्रश्न किये गये हैं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कृति पर अपने विचार व्यक्त किये एवं कृति को शोध की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण बताया।
                               कार्यक्रम में  जितेन्द्र कुमार जौली, राजीव सक्सेना , रामेश्वर प्रसाद वशिष्ठ, अशोक विश्नोई, अम्बरीष गर्ग, रामसिंह नि:शंक, अंशु भैया, जिया जमीर, शिव अवतार सरस, रघुराज सिंह निश्चल, शिशुपाल मधुकर, शचीन्द्र भटनागर, ओंकार सिंह, उदय प्रकाश सक्सेना अस्त आदि उपस्थित रहे।
                               कार्यक्रम की अध्यक्षता माहेश्वर तिवारी ने की। मुख्य अतिथि मंसूर उस्मानी तथा विशिष्ट अतिथि राजीव सक्सेना एवं डा. ओमराज रहे। संचालन कृष्ण कुमार नाज़ ने किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें