मंगलवार, 16 अप्रैल 2013

काव्य कृति 'तू भी चुप रह' का विमोचन


 काव्य कृति 'तू भी चुप रह' का विमोचन

काव्य कृति 'तू भी चुप रह' का विमोचन
                               दिनाँक 14 अप्रैल, 2013 को रघुराज सिंह निश्चल द्वारा रचित काव्य कृति 'तू भी चुप रह' का विमोचन जम्भेश्वर विश्नोई धर्मशाला, लाइनपार, मुरादाबाद में किया गया।  कार्यक्रम की शुरूआत माँ शारदे के चित्र पर मार्ल्यापण करके की गई। इसके बाद राम सिंह नि:शंक द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गयी।
                              कार्यक्रम में  योगेन्द्र वर्मा व्योम, योगेन्द्र पाल सिंह विश्नोई, रामेश्वर प्रसाद वशिष्ठ, अशोक विश्नोई, अम्बरीष गर्ग, रामसिंह नि:शंक, अंशुल तिवारी, के॰पी॰ सिंह सरल, रघुराज सिंह निश्चल, शिशुपाल मधुकर, उदय प्रकाश सक्सेना अस्त, ओम आचार्या आदि ने काव्यपाठ किया तथा कृति के विषय में अपने विचार प्रस्तुत किये। 
                               कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश फ़िगार ने की। मुख्य अतिथि डॉ0 मीना कॉल तथा विशिष्ट अतिथि राजीव सक्सेना रहे। संचालन अम्बरीष गर्ग ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें