बुधवार, 22 मई 2013

हिन्दी साहित्य संगम की कवि गोष्ठी में हुई शब्द संसार पर चर्चा

 हिन्दी साहित्य संगम की कवि गोष्ठी में हुई शब्द संसार पर चर्चा

दैनिक विधान केसरी  के साहित्यिक परिशिष्ट 'शब्द संसार' का लोकार्पण
                           दिनाँक 5 मई, 2013 को हिन्दी साहित्य संगम की ओर से मिलन धर्मशाला, मिलन विहार, मुरादाबाद में मासिक कवि-गोष्ठी का आयोजन किया गया।
                           कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। इसके बाद दैनिक विधान केसरी द्वारा प्रारम्भ किये गये साहित्यिक परिशिष्ट 'शब्द संसार' का लोकार्पण किया गया। रचनाकारों विधान केसरी परिवार को परिशिष्ट प्रारम्भ करने हेतु बधाई दी एवं धन्यवाद दिया।
                           कार्यक्रम मे अशोक विश्नोई, विकास मुरादाबादी, डा. अवनीश सिंह चौहान, रघुराज सिंह निश्चल, रामदत्त द्विवेदी, जितेन्द्र कुमार जौली, यशपाल सिंह खामोश, योगेन्द्र कुमार चमन, ओंकार सिंह ओंकार, ब्रजभूषण सिंह गौतम अनुराग, के॰पी॰ सिंह सरल आदि ने काव्यपाठ किया।
                          कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अशोक विश्नोई ने की। मुख्य अतिथि अवनीश सिंह चौहान रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र कुमार जौली ने किया एवं सरस्वती वन्दना यशपाल सिंह खामोश ने प्रस्तुत की।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें