मंगलवार, 28 अगस्त 2012

भारत रक्षा सेना साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच का गठन

भारत रक्षा सेना साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच का गठन
                                    भारत रक्षा सेना की कोर्ट रोड कैम्प कार्यालय पर हुई बैठक में भारत रक्षा सेना साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच का गठन किया गया। मंच के लिए साहित्यकार अम्बरीश गर्ग को अध्यक्ष एवं योगेन्द्र वर्मा व्योम को महामंत्री नियुक्त किया गया है।
                                     रघुराज सिह निश्चल, योगेन्द्रपाल सिंह विश्नोई, वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी, शिव अवतार सरस, रामदत्त द्विवेदी, ओंमकार सिंह ओंकार, काले सिंह को उपाध्यक्ष, सतीश फ़िगार, योगेन्द्र सिंह चमन, रामसिंह निशंक, उदय प्रकाश सक्सेना, सतीश सार्थक, फक्कङ मुरादाबादी, मीना नक़वी, पूनम बंसल, अंजू अग्रवाल, संध्या गोयल, मनोज मनु, भारती रस्तोगी को मंत्री नियुक्त किया गया। 
                                    संगठन मंत्री कृष्ण कुमार नाज़, शिशुपाल मधुकर, प्रचार मंत्री विवेक निर्मल, जितेन्द्र कुमार जौली, मीडिया प्रभारी अतुल जौहरी और आंकित गुप्ता अंक को बनाया गया है। सेना के महामंत्री निमित्त जायसवाल ने बताया कि अगले माह हिन्दी दिवस पर साहित्यिक और सामाजिक दर्पण स्मारिका का विमोचन का विमोचन किया जाएगा। 

                                

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें