गुरुवार, 23 मई 2013

रशुराम नया कबीर की कृति 'परशु प्रज्ञा-7' का विमोचन

                                दिनाँक 14 मई, 2013 को राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति के तत्वावधान में परशुराम नया कबीर की कृति 'परशु प्रज्ञा-7' का विमोचन जम्भेश्वर विश्नोई धर्मशाला, लाइनपार, मुरादाबाद में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत माँ शारदे के चित्र पर मार्ल्यापण करके की गई। इसके बाद राम सिंह नि:शंक द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गयी।
                               कार्यक्रम में  रामदत्त द्विवेदी, योगेन्द्र पाल सिंह विश्नोई, रामेश्वर प्रसाद वशिष्ठ, अशोक विश्नोई, अम्बरीष गर्ग, रामसिंह नि:शंक, के॰पी॰ सिंह सरल, रघुराज सिंह निश्चल, कृपाल सिंह धीमान, उदय प्रकाश सक्सेना अस्त, मीना नक़वी, डा. ओमराज आदि ने काव्यपाठ किया तथा कृति के विषय में अपने विचार प्रस्तुत किये। 
                               कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊदल सिंह ने की। मुख्य अतिथि अशोक विश्नोई रहे। संचालन रामसिंह निःशंक ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें