सोमवार, 4 जून 2012

हिन्दी साहित्य संगम की कवि गोष्ठी

हिन्दी साहित्य संगम की कवि गोष्ठी

हिन्दी साहित्य संगम की कवि गोष्ठी
                         दिनाँक 3 जून, 2012 ई0 को हिन्दी साहित्य संगम की ओर से गायत्री प्रज्ञा पीठ, मुरादाबाद में मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में रचनाकारों ने पर्यावरण, महंगाई, बेरोजगारी आदि विषयों पर रचनाएँ प्रस्तुत की।
                         कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। सरस्वती वन्दना अशोक विश्नोई द्वारा प्रस्तुत की गई।
                         कार्यक्रम मे विकास मुरादाबादी, रामेश्वर प्रसाद वशिष्ठ, शिवावतार सरस, शिशुपाल मधुकर, अंकित गुप्ता अंक, मनोज मनु, रामदत्त द्विवेदी, आचार्य रवि शास्त्री, के0के0 सक्सेना, रघुराज सिंह निश्चल, सत्यपाल सिंह सत्या, ओमकार सिंह ओंकार, योगेन्द्र पाल सिंह विश्नोई आदि ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेन्द्र पाल सिंह विश्नोई ने की। मुख्य अतिथि मीना नक़वी तथा विशिष्ट अतिथि अम्बरीष गर्ग रहे। संचालन जितेन्द्र कुमार जौली ने किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें