शनिवार, 23 फ़रवरी 2013

अखिल भारतीय साहित्य एवं संस्कृति संस्थान का लोकार्पण एवं सम्मान समारोह

अखिल भारतीय साहित्य एवं संस्कृति संस्थान का लोकार्पण एवं सम्मान समारोह      
                
                          दिनाँक 17 फरवरी, 2012 को अखिल भारतीय साहित्य एवं संस्कृति संस्थान द्वारा प्रेस क्लब, कम्पनी बाग मुरादाबाद में लोकार्पण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत माँ शारदे के चित्र पर मार्ल्यापण करके की गई।
महाकवि ब्रजभूषण सिंह गौतम अनुराग को सम्मानित
                           इस अवसर पर महाकवि ब्रजभूषण सिंह गौतम अनुराग को सम्मानित किया गया तथा उनके अभिनन्दन ग्रंथ 'आंगन से आकाश तक', नवगीत संग्रह 'अपने अपने सूरज' एवं गद्यगीत संग्रह 'साँसों की समाधी' का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ब्रजभूषण सिंह गौतम अनुराग ने अपनी कुछ रचनाओं का पाठ भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने ब्रजभूषण सिंह गौतम अनुराग के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हे विश्व कवि माना।
                          कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अवनीश सिंह चौहान (असि. प्रोफेसर टी.एम.यू., मुरादाबाद) ने की। मुख्य अतिथि डा. गीता परिहार तथा विशिष्ट अतिथि डा. पूनम सिंह (गाजियावाद) और श्री मधुकर अष्ठाना (लखनऊ) रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अशोक विश्नोई ने किया और सरस्वती वन्दना अंकित गुप्ता अंक ने प्रस्तुत की।
                         कार्यक्रम में जितेन्द्र कुमार जौली, योगेन्द्र पाल सिंह विश्नोई, विकास मुरादाबादी, शिशुपाल मधुकर, सतीश सार्थक, अशोक विश्नोई, राकेश जैसवाल, रामसिंह नि:शंक, अतुल जौहरी, मनोज रस्तोगी, रघुराज निश्चल, वीरेन्द्र ब्रजवासी, डा. अजय अनुपम, राजीव सक्सेना, मक्खन मुरादाबादी, डा. कृष्ण कुमार नाज़, योगेन्द्र वर्मा व्योग, परवाना कुहाड़िया आदि रचनाकार उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें