शनिवार, 16 फ़रवरी 2013

धूमधाम से मनायी गयी बसन्त पंचमी और निराला जयन्ती
                                
छात्राओं शिल्पी वर्मा तथा पारुल भटनागर को पाँच-पाँच 
सौ रुपये भेंट कर सम्मानित किया गया
                               दिनाँक 15 फरवरी, 2013 को हिन्दी साहित्य संगम की ओर से आकाँक्षा विद्यापीठ मिलन विहार, मुरादाबाद में बसन्त पंचमी और निराला जयन्ती के अवसर पर कवि-गोष्ठी एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई।
संचालन करते जितेन्द्र कुमार जौली
                               इसके बाद गिरीश चन्द्र गुप्ता और अजय अनुपम ने सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद रामदत्त द्विवेदी ने विद्यालय की दो छात्राओं शिल्पी वर्मा तथा पारुल भटनागर को पाँच-पाँच सौ रुपये भेंट कर सम्मानित किया गया। 
                               कार्यक्रम मे मनोज वर्मा मनु, रामसिंह नि:शंक, विकास मुरादाबादी, गिरीश चन्द्र गुप्ता, रघुराज सिंह निश्चल, रामदत्त द्विवेदी, जितेन्द्र कुमार जौली आदि ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री  राजेन्द्र मोहन शर्मा श्रृंग ने की। मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र गुप्ता  तथा विशिष्ट अतिथि हिमाँशु यादव रहे। सरस्वती वन्दना रामसिंह नि:शंक तथा कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र कुमार जौली ने किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें