शुक्रवार, 30 अगस्त 2013

राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की मासिक कवि-गोष्ठी

राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की मासिक कवि-गोष्ठी
               
             14 अगस्त, 2013 को राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की ओर से जम्भेश्वर विश्नोई धर्मशाला लाईनपार मुरादाबाद मे स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कवि-गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की गयी।
            इस अवसर पर कवियो ने वीर रस से परिपूर्ण गीतों एवं कविताओँ से लोगों के हृदय में देशभक्ति के भाव भरे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश यादव कृष्ण ने की। मुख्य अतिथि प्रो. ओमराज  रहे। माँ शारदे की वन्दना रामसिंह निःशंक ने प्रस्तुत की तथा संचालन अम्बरीष गर्ग ने किया।
           गोष्ठी मे वीरेन्द्र सिह ब्रजवासी, अंकित गुप्ता अंक, जितेन्द्र कुमार जौली, योगेन्द्र पाल सिंह विश्नोई, ओमकार सिंह ओंकार, रामेश्वर प्रसाद वशिष्ठ, रामदत्त द्विवेदी, विकास मुरादाबादी, कृपाल सिंह धीमान, सतीश सार्थक, राजीव शर्मा, राजीव सक्सेना, ओंकार सिंह ओंकार आदि ने काव्यपाठ किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें