शुक्रवार, 30 अगस्त 2013

हिन्दी साहित्य संगम की कवि गोष्ठी

 हिन्दी साहित्य संगम की कवि गोष्ठी

                 दिनाँक 4 अगस्त, 2013 को हिन्दी साहित्य संगम की ओर से आकाँक्षा विद्यापीठ मिलन विहार, मुरादाबाद में मासिक कवि-गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण तथा रामसिंह निःशंक द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत करके की गई। इसके बाद रचनाकारों ने काव्यपाठ द्वारा समाज की समस्याओ पर विचार व्यक्त किये।
                कार्यक्रम मे अंकित गुप्ता अंक, यू.पी. सक्सेना अस्त, रामसिंह नि:शंक, गिरीश चन्द्र गुप्ता, रघुराज सिंह निश्चल, रामदत्त द्विवेदी, संयम वत्स, ब्रजेन्द्र वत्स, के.पी. सिंह सरल, सतीश सार्थक, राकेश जैसवाल, रामेश्वर प्रसाद वशिष्ठ, कृपाल सिंह धीमान, ओंकार सिंह ओंकार, अम्बरीष गर्ग, विकास मुरादाबादी, योगेन्द्रपाल सिंह विश्नोई आदि ने काव्यपाठ किया। 
               कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र मोहन शर्मा श्रृंग ने की। मुख्य अतिथि श्री अशोक विश्नोई तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. महेश दिवाकर रहे। कार्यक्रम का संचालन अंकित गुप्ता ने किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें