शुक्रवार, 30 अगस्त 2013

वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी की पुस्तकों का किया गया विमोचन

 वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी की पुस्तकों का किया गया विमोचन


                 दिनाँक 14 जुलाई, 2013 ई. को अखिल भारतीय साहित्य एवं संस्कृति संस्थान के तत्वावधान में सिविल लाइन्स मुरादाबाद स्थित शहनाई मण्डप में भव्य लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुरादाबाद के वरिष्ठ गीतकार वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी की दो पुस्तकों 'बिटिया सोन चिरैया सी' और 'सफर उजालों का' का लोकार्पण किया गया।
                कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वन्दना से की गई।
                काव्य कृति बिटिया सोन चिरैया सी द्वारा कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया गया है तथा सफर उजालों का पुस्तक आजकल विश्व में फैले अराजकता और अत्याचारपूर्ण वातावरण में रोशनी की किरण दिखाती है।
                कार्यक्रम की अध्यक्षता रामलाल अनजाना ने की। मुख्य अतिथि माहेश्वर तिवारी रहे तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. अवनीश सिंह चौहान एवं डॉ. प्रेमवती उपाध्याय रहीं। कार्यक्रम का संचालन अशोक विश्नोई ने किया। 
                कार्यक्रम में अम्बरीष गर्ग, जितेन्द्र कुमार जौली, परवाना कुहाड़िया, अंकित गुप्ता अंक, ओंकार सिंह ओंकार, विकास मुरादाबादी,  डॉ0 ओम आचार्य, रामदत्त द्विवेदी, ब्रजभूषण सिंह गौतम 'अनुराग', महेश दिवाकर, मनोज रस्तोगी, वीरेन्द्र सिंह 'ब्रजवासी', डा. राकेश जैसवाल, शिशुपाल 'मधुकर' रघुराज सिंह 'निश्चल', रामसिंह 'नि:शंक', डॉ. कृष्ण कुमार नाज़ आदि उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें