रविवार, 21 जनवरी 2018

भोपाल में सम्मानित होंगे योगेन्द्र वर्मा व्योम 

अभिनव शब्द शिल्पी सम्मान से किया जाएगा सम्मानित

     हिन्दी साहित्य संगम के अध्यक्ष श्री रामदत्त द्विवेदी जी ने बताया कि 23 जनवरी, 2018 को भोपाल में आयोजित होने वाले अभिनव कला परिषद् के कार्यक्रम में मुरादाबाद के नवगीतकार एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री योगेन्द्र वर्मा व्योम को अभिनव शब्द शिल्पी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह मुरादाबाद शहर के लिए गौरव का विषय है।


       इस सामान की जानकारी संस्था के संयोजक रामवल्लभ आचार्य ने पत्र भेजकर हिन्दी साहित्य संगम के अध्यक्ष को दी है। सम्मान की जानकारी मिलने पर ओंकार सिंह ओंकार, राजीव प्रखर, कृष्ण कुमार नाज़, वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी, विवेक निर्मल, जितेन्द्र कुमार जौली आदि रचनाकारों ने योगेन्द्र वर्मा व्योम जी को बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें