शनिवार, 20 जनवरी 2018

राकेश चक्र की पुस्तक अपनी धार खुद बनाना का किया गया लोकार्पण

        दिनाँक 14 जनवरी, 2018 को  मुरादाबाद की साहित्यिक संस्था 'राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति' के तत्वावधान में मकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर लाइनपार , मुरादाबाद स्थित विश्नोई धर्मशाला में लोकार्पण समारोह एवं काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। 



        इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ० राकेश चक्र की कृति "धार अपनी खुद बनाना" का लोकार्पण हुआ। डॉ० महेश दिवाकर, श्री शचीन्द्र भटनागर तथा योगेन्द्र वर्मा 'व्योम' ने कृति के संदर्भ में समीक्षात्मक उदबोधन प्रस्तुत किया। लोकार्पण के पश्चात कवि गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित कवियों ने सामाजिक, राजनैतिक आदि विषयों पर अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। 

       कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रमेश यादव ने की, मुख्य अतिथि वरिष्ठ गीतकार श्री शचीन्द्र भटनागर तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ० महेश दिवाकर रहे। संचालन कवि श्री राम सिंह निशंक ने किया। इस अवसर पर सर्वश्री अशोक विश्नोई, विवेक निर्मल, राजीव प्रखर, रामदत्त द्विवेदी, रामेश्वर वशिष्ठ, राजेश्वर प्रसाद गहोई, मोनिका मासूम सहित अन्य अनेक स्थानीय साहित्यकार उपस्थित रहे। आभार अभिव्यक्ति संस्था के अध्यक्ष श्री योगेन्द्रपाल सिंह विश्नोई ने प्रस्तुत की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें