शुक्रवार, 12 अगस्त 2016

हिन्दी साहित्य संगम की कवि गोष्ठी 

हिन्दी साहित्य संगम की कवि गोष्ठी 

दिनाँक 3 जुलाई, 2016 को हिन्दी साहित्य संगम की ओर से आकाँक्षा विद्यापीठ मिलन विहार, मुरादाबाद में मासिक कवि-गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण तथा के0पी0 सिंह 'सरल' द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत करके की गई। इसके बाद रचनाकारों ने काव्यपाठ द्वारा समाज की समस्याओ पर विचार व्यक्त किये।



                कार्यक्रम मे रामदत्त द्विवेदी, के.पी. सिंह सरल, संजीव आकाँक्षी, जितेन्द्र कुमार जौली,  रामेश्वर प्रसाद वशिष्ठ, अम्बरीष गर्ग, राजीव प्रखर, रामदत्त द्विवेदी आदि ने काव्यपाठ किया। 

               कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर प्रसाद वशिष्ठ ने की। मुख्य अतिथि श्री संजीव आकांक्षी तथा विशिष्ट अतिथि अम्बरीष गर्ग रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव प्रखर ने किया। कार्यक्रम के अन्त में संस्था के अध्यक्ष श्री रामदत्त द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें