मंगलवार, 16 अगस्त 2016

हिन्दी दिवस पर किया जाएगा डाॅ० राजीव सक्सेना को सम्मानित 

हिन्दी साहित्य संगम की कार्यकारिणी की बैठक

             दिनाँक  15 अगस्त, 2016 को हिन्दी साहित्य संगम की कार्यकारिणी समिति की बैठक सनातन धर्म मिलन धर्मशाला, मिलन विहार, मुरादाबाद में आयोजित की गई।

             बैठक में सर्वसम्मति से जितेन्द्र कुमार जौली को संस्था का महासचिव, राजीव 'प्रखर को कार्यकारी महासचिव और आनन्द कुमार गौरव को सदस्य संरक्षक समिति बनाया गया।


              इसके बाद हिन्दी दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई । संस्था के अध्यक्ष श्री रामदत्त द्विवेदी ने बताया कि इस बार भी गत वर्षों की भांति हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमे काव्य-गोष्ठी, विचार-गोष्ठी और सम्मान तीनो कार्यक्रम होंगे।

              बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि इस वर्ष हिन्दी दिवस के अवसर पर बाल साहित्य के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले मुरादाबाद के विख्यात साहित्यकार डाॅ० राजीव सक्सेना जी को सम्मानित किया जाएगा। उन्हे सम्मान स्वरूप मानपत्र, प्रतीक चिन्ह अंग-वस्त्र आदि भेंट किए जाएंगे।

              बैठक की अध्यक्षता श्री रामदत्त द्विवेदी ने की तथा संचालन श्री योगेन्द्र वर्मा व्योम ने किया। बैठक में अम्बरीष गर्ग, जितेन्द्र कुमार जौली, राजीव प्रखर, प्रदीप शर्मा, विकास मुरादाबादी, ओंकार सिंह ओंकार, के.पी. सिंह सरल, राम सिंह निःशंक, यू.पी. सक्सेना अस्त आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें