सोमवार, 4 जनवरी 2016

'चन्दन वन सँवरें' का किया गया लोकार्पण

'चन्दन वन सँवरें' का किया गया लोकार्पण


                       दिनांक 3 जनवरी, 2016 को मुरादाबाद की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था 'हिन्दी साहित्य संगम' के तत्वावधान में मिलन विहार दिल्ली रोड स्थित आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कालेज के सभागार में लोकार्पण समारोह एवं काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें हिन्दी गीत के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर श्री ब्रजभूषण सिंह गौतम 'अनुराग' के सद्य: प्रकाशित गीत-नवगीत संग्रह "चंदन वन सँवरें" का गरिमामय लोकार्पण सम्पन्न हुआ।

                  कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अजय 'अनुपम' ने की, मुख्य अतिथि श्री योगेन्द्रपाल सिंह विश्नोई तथा विशिष्ट अतिथि श्री अशोक विश्नोई रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेन्द्र वर्मा 'व्योम' ने किया तथा आभार अभिव्यक्ति संस्था के अध्यक्ष श्री रामदत्त द्विवेदी ने प्रस्तुत की।
                    कार्यक्रम में जितेन्द्र कुमार जौली, राजीव प्रखर, वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी, राकेश चक्र, अवनीश सिंह चौहान, विकास मुरादाबादी, प्रदीप शर्मा, के.पी. सिंह सरल, रामसिंह निःशंक, रामेश्वर प्रसाद वशिष्ठ, फक्कड़ मुरादाबादी, विवेक निर्मल आदि ने काव्यपाठ भी किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें