शुक्रवार, 15 जनवरी 2016

राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का मकर संक्रान्ति कार्यक्रम


राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का मकर संक्रान्ति कार्यक्रम 



                15 जनवरी 2016 को राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की ओर से मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर विश्नोई धर्मशाला, लाइनपार, मुरादाबाद मेँ कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की गयी।
काव्यपाठ करते हुए डाॅ. अवनीश सिंह चौहान

                                 कार्यक्रम में रामसिंह निःशंक, योगेंद्र विश्नोई, जितेन्द्र कुमार जौली, अंकित गुप्ता अंक, कृपाल सिंह धीमान, उदय अस्त, प्रदीप शर्मा, अशोक विश्नोई, अम्बरीष गर्ग, रघुराज सिंह निश्चल, अवनीश सिंह चौहान, ब्रजभूषण सिंह गौतम अनुराग, रामेश्वर प्रसाद वशिष्ट आदि ने काव्यपाठ किया।

                                इस अवसर पर गरीबों को कम्बल वितरित किये गये तथा खिचड़ी भोज भी कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चन्द्र गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि यशपाल सिंह खामोश तथा विशिष्ट अतिथि धवल दीक्षित रहे। सरस्वती वन्दना रामसिंह निःशंक ने की तथा संचालन अंकित गुप्ता अंक ने किया।




काव्य

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें