मंगलवार, 9 जुलाई 2013

हिन्दी साहित्य संगम की कवि गोष्ठी में बरसा काव्य रस

 हिन्दी साहित्य संगम की कवि गोष्ठी में बरसा काव्य रस


                   दिनाँक 7 जून, 2013 को हिन्दी साहित्य संगम की ओर से आकाँक्षा विद्यापीठ मिलन विहार, मुरादाबाद में मासिक कवि-गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई।
डॉ. महेश दिवाकर
                  इसके बाद रचनाकारों ने काव्यपाठ कर सामाजिक विसंगतियों पर प्रहार किया। कार्यक्रम मे अंकित गुप्ता अंक, जितेन्द्र कुमार जौली, रामसिंह नि:शंक, गिरीश चन्द्र गुप्ता, रघुराज सिंह निश्चल, रामदत्त द्विवेदी, वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी, अंशुल तिवारी, ओंकार सिंह ओंकार, अम्बरीष गर्ग, विकास मुरादाबादी, अशोक विश्नोई, राजीव वर्मा आदि ने काव्यपाठ किया। 
                    कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. महेश दिवाकर ने की। मुख्य अतिथि डॉ0 योगेन्द्रपाल सिंह विश्नोई तथा विशिष्ट अतिथि वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र कुमार जौली ने किया।
                    कार्यक्रम के अन्त में सभी उपस्थित व्यक्तियों ने बाढ़ में मारे गये लोगो की आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें