मंगलवार, 28 अगस्त 2012

माहेश्वर तिवारी साहित्यादित्य सम्मान से सम्मानित

माहेश्वर तिवारी साहित्यादित्य सम्मान से सम्मानित  
                                   
माहेश्वर तिवारी कोसाहित्यादित्य सम्मान से सम्मानित किया गया
                                    दिनाँक 26 अगस्त, 2012 ई0 को मुरादाबाद की 7 साहित्यिक संस्थाओं अक्षरा, विप्रा कला साहित्य मंच, परमार्थ, अंतरा, हिन्दी साहित्य संगम,  साहित्य सदन, राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की ओर से कम्पनी बाग स्थित प्रेस क्लब मुरादाबाद में श्री माहेश्वर तिवारी को आकाशवाणी के केन्द्रीय संग्रहालय में आर्काइव के रुप में विशेष उपलब्धि के लिए  साहित्यादित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। 
                                   कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। सरस्वती वन्दना वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शचीन्द्र भटनागर ने की तथा मुख्य अतिथि डॉ0 बुद्धिनाथ मिश्र रहे। कार्यक्रम का संचालन आनन्द गौरव ने किया।  शचीन्द्र भटनागर, मीना नक़वी, अजय अनुपम, विकास मुरादाबादी, शिव अवतार सरस, विवेक निर्मल, जितेन्द्र कुमार जौली, प्रेमवती उपाध्याय, अशोक विश्नोई, रामदत्त द्विवेदी, योगेन्द्र वर्मा व्योम आदि लोग मौजूद थे।


श्री मूलचन्द 'राज'

परिचय-श्री मूलचन्द 'राज'
जन्मतिथि : 25 जून, 1971 ई0 
श्री मूलचन्द 'राज'
जन्मस्थान : ग्राम रामनगर गंगपुर, बिलारी, जिला मुरादाबाद (उ0प्र0) 
पिता : स्व0 श्री गंगाराम माता : स्व0 श्रीमती कौशल्या 
शिक्षा : इण्टरमीडिएट 
लेखन की विधाएँ : कहानी, कविता, मुक्तक, लेख, गीत, ग़ज़ल आदि 
प्रकाशन : अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित 
पुरस्कार तथा सम्मान : अनेक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा युवा सृजन, साहित्य श्री आदि सम्मानों से सम्मानित 
सम्बद्धता : परमार्थ, मिलन, प्रणाम आदि संस्थापक : स्वामी विवेकानन्द बाल माध्यमिक विद्यालय शिक्षा समिति, कौशल्या गंगाराम साहित्यिक संस्था, मां भगवती धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति।  
पता :  ग्राम रामनगर गंगपुर, पो0 मंगूपुरा, तह0 बिलारी, जिला मुरादाबाद (उ0प्र0) 
सम्पर्क सूत्र : 9760485376

MR. MOOLCHAND RAAZ

भारत रक्षा सेना साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच का गठन

भारत रक्षा सेना साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच का गठन
                                    भारत रक्षा सेना की कोर्ट रोड कैम्प कार्यालय पर हुई बैठक में भारत रक्षा सेना साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच का गठन किया गया। मंच के लिए साहित्यकार अम्बरीश गर्ग को अध्यक्ष एवं योगेन्द्र वर्मा व्योम को महामंत्री नियुक्त किया गया है।
                                     रघुराज सिह निश्चल, योगेन्द्रपाल सिंह विश्नोई, वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी, शिव अवतार सरस, रामदत्त द्विवेदी, ओंमकार सिंह ओंकार, काले सिंह को उपाध्यक्ष, सतीश फ़िगार, योगेन्द्र सिंह चमन, रामसिंह निशंक, उदय प्रकाश सक्सेना, सतीश सार्थक, फक्कङ मुरादाबादी, मीना नक़वी, पूनम बंसल, अंजू अग्रवाल, संध्या गोयल, मनोज मनु, भारती रस्तोगी को मंत्री नियुक्त किया गया। 
                                    संगठन मंत्री कृष्ण कुमार नाज़, शिशुपाल मधुकर, प्रचार मंत्री विवेक निर्मल, जितेन्द्र कुमार जौली, मीडिया प्रभारी अतुल जौहरी और आंकित गुप्ता अंक को बनाया गया है। सेना के महामंत्री निमित्त जायसवाल ने बताया कि अगले माह हिन्दी दिवस पर साहित्यिक और सामाजिक दर्पण स्मारिका का विमोचन का विमोचन किया जाएगा। 

                                

गुरुवार, 16 अगस्त 2012

श्री ज़िया ज़मीर

परिचय- श्री ज़िया ज़मीर
श्री ज़िया ज़मीर

जन्मतिथि : 7 जुलाई, 1977 ई.
जन्मस्थान : साहरनपुर (उ.प्र.)
पिता का नाम : श्री ज़मीर दरवेश (मशहूर शायर)
माता का नाम : श्रीमती मेराज ख़ातून 
पत्नी का नाम : श्रीमती तसर्रुफ ज़िया 
शिक्षा : एम.एस-सी, एल. एल. बी.,एम.ए.(उर्दू) 
अभिरूचि (हॉबी) : शायरी, स्कैचिंग 
लेखन कार्य : 2001 ई0 से निरन्तर
लेखन की विधाएँ : नात, ग़ज़ल, नज़्म, दोहा, माहिया, कहानी, समीक्षा एवं आलोचनात्मक लेख। 
प्रकाशन : ख़्वाब ख़्वाब लम्हे (ग़ज़लें) 2010, दिल मदीने में है (ना'तें) 2014, अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
सम्पादन : उरूज (प्रकाशाधीन)
संप्रति : कर अधिवक्ता
पुरस्कार तथा सम्मान : बिहार उर्दू अकादमी सम्मान, उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी सम्मान, हम्दो ना'त फाउंडेशन सम्मान सहित अनेक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित
सम्बद्धता : अध्यक्ष - उरूज कल्चरल फाउंडेशन मुरादाबाद, सचिव - जिगर मुरादाबादी फाउंडेशन मुरादाबाद। 
पता : ई-13/1,लक्ष्मी विहार, हिमगिरी कालोनी, कांठ रोड, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)
सम्पर्क सूत्र : 08755681225
ई-मेल : ziazameer2012@gmail.com
फेसबुक प्रोफाइल : www.facebook.com/ziazamir
twitter प्रोफाइल : www.twitter.com/ ziazameer1977



Updated on 29 June, 2017

ग़ज़ल

जर्द पत्ते थे हमें और क्या कर जाना था
तेज आंधी थी मुक़ाबिल सो बिखर जाना था।

वो भी जब तरके-ताल्लुक पे पशेमान न था
तुमको भी चाहिए यह था कि मुकर जाना था।

क्यूँ भला कच्चे मकानों का तुम्हें आया ख्याल
तुम तो दरिया थे तुम्हे तेज गुजर जाना था।

हम कि हैं क़ाफला सालारों के मारे हुए लोग
आज भी यह नहीं मालूम किधर जाना था।

इश्क में सोच समझकर नहीं चलते साँई
जिस तरफ उसने बुलाया था उधर जाना था।

क्या खबर थी कि यहाँ मेरी जरूरत होगी
हमने तो बस दर-ओ-दीवार को घर जाना था।

ऐसी हसरत थी सफर की कि 'जिया' मंजिल को
हमनें मंजिल नही जाना था, सफर जाना था।
-ज़िया ज़मीर,
जेड बुक डिपो, चौकी हसन खाँ
 मुरादाबाद (उ0प्र0)

ZIA ZAMEER

ग़ज़ल -ज़िया ज़मीर

ग़ज़ल

जर्द पत्ते थे हमें और क्या कर जाना था
तेज आंधी थी मुक़ाबिल सो बिखर जाना था।

वो भी जब तरके-ताल्लुक पे पशेमान न था
तुमको भी चाहिए यह था कि मुकर जाना था।

क्यूँ भला कच्चे मकानों का तुम्हें आया ख्याल
तुम तो दरिया थे तुम्हे तेज गुजर जाना था।

हम कि हैं क़ाफला सालारों के मारे हुए लोग
आज भी यह नहीं मालूम किधर जाना था।

इश्क में सोच समझकर नहीं चलते साँई
जिस तरफ उसने बुलाया था उधर जाना था।

क्या खबर थी कि यहाँ मेरी जरूरत होगी
हमने तो बस दर-ओ-दीवार को घर जाना था।

ऐसी हसरत थी सफर की कि 'जिया' मंजिल को
हमनें मंजिल नही जाना था, सफर जाना था।
-ज़िया ज़मीर,
जेड बुक डिपो, चौकी हसन खाँ
 मुरादाबाद (उ0प्र0)

J

श्री कौशल कुमार सक्सेना

परिचय-श्री कौशल कुमार सक्सेना

जन्मतिथि : 1 फरवरी, 1961 ई0
पिता : स्व0 श्री श्यामलाल सक्सेना
शिक्षा : एम0ए0 (समाजशास्त्र एवं राजनैतिक विज्ञान)
लेखन की विधाएँ : कहानी, कविता, मुक्तक, लेख, गीत आदि
प्रकाशन : अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
संप्रति : सीनियर असिस्टेंट (यूनाइटेड इण्डिया इंश्योरेंस मुरादाबाद)
पता : मकान नं0-4A/221 बुद्धि विहार, आवास विकास कालोनी दिल्ली रोड मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क सूत्र : 08899161320
MR. KAUSHAL KUMAR SAXENA

'वतन को नमन' का लोकार्पण'

'वतन को नमन' का लोकार्पण'
'वतन को नमन' का लोकार्पण'
                                       
                                         11 अगस्त, 2012 को संकेत साहित्यिक संस्था की ओर से फक्कङ मुरादाबादी केकाव्य संग्रह 'वतन को नमन' का सरस्वती विद्या मन्दिर बनवटागंज मुरादाबाद मे लोकार्पण किया गया। मुख्यअतिथि राजीव सक्सेना तथा कार्यक्रम अध्यक्ष पुष्पेन्द्र वर्णवाल ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकरकार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुरादाबाद के फक्कङ मुरादाबादी की काव्य सर्जना पर चर्चा कीगई। अम्बरीष गर्ग ने कहा कि 'वतन को नमन' की कविताएँ समाज को दिशा देती हैं।
                   इस मौके विकास मुरादाबादी, जितेन्द्र कुमार जौली, योगेन्द्र चमन, योगेन्द्र वर्मा'व्योम, अशोक विश्नोई, रामेश्वर प्रसाद 'वशिष्ठ', फक्कड़ मुरादाबादी, रामदत्त द्विवेदी, रघुराज सिंह निश्चल समेतकई साहित्यकारों ने देशभक्ति रचनाओं का पाठ किया। संचालन अशोक विश्नोई ने किया।
s