शनिवार, 21 जनवरी 2012

डॉ0 मीना नक़वी तथा डॉ0 जगदीप कुमार सम्मानित

डॉ0 मीना नक़वी तथा डॉ0 जगदीप कुमार सम्मानित
डॉ0 मीना नक़वी सम्मानित

                                  19 जनवरी 2012 को मानसरोवर कन्या इन्टर कालेज मुरादाबाद की संस्थापिका एवं समाजसेवी शकुन्तला प्रकाश गुप्ता की पुण्यतिथि पर साहित्य के क्षेत्र में मीना नक़वी तथा कला के क्षेत्र में डॉ0 जगदीप कुमार को शकुन्तला प्रकाश गुप्ता साहित्य एवं कला विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया।
                                   समारोह का शुभारम्भ आनन्द कुमार गौरव ने सरस्वती वन्दना से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर के साहित्यकार ओमराज सिंह ओम तथा विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश गुप्ता ने दोनो विभूतियों को मान पत्र, अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।
                                   इस अवसर पर आचार्य राजेश शर्मा, पंकज गुप्ता, विनय गुप्ता, अशोक विश्नोई, सविता निर्मल, मधुलिका गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, जुगनु जादूगर, डीडी गुप्ता, अतुल जौहरी, सरला गुप्ता, राकेश जैसवाल आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मन प्रसाद खन्ना तथा संचालन विवेक निर्मल ने किया। आभार प्रधानाचार्या गौरी गुप्ता ने किया।

रविवार, 15 जनवरी 2012

समर्पण

समर्पण

योगेन्द्रपाल सिंह विश्नोई
पास मेरे कुछ नहीं क्या दे सकूँगा मैं किसी को।
माँगना तेरी नियति है माँगले मुझसे मुझी को॥

देने वाला दे रहा है रात दिन देता सभी को।
किन्तु बिन माँगे मिला संतोष का धन आदमी को॥

माँगना हितकर नही है ज्ञान इसका हर किसी को।
एक दाता है सभी का दे रहा सब कुछ सभी को॥

दौलत सभी बिखरी पड़ी है यह पता है हर किसी को।
जितनी भी चाहें उठा लो जितनी हिम्मत जिस किसी की॥

बाँट देता है सभी कुछ शर्त केवल एक है।
बन्धु! कुछ पाने से पहले कर समर्पित जिन्दगी को॥ 
- योगेन्द्रपाल सिंह विश्नोई
एस0 5/123 कृष्णापुरी लाइनपार, मुरादाबाद (उ0प्र0)
YOGENDRA PAL SINGH VISHNOI

शनिवार, 14 जनवरी 2012

मकर संक्रान्ति पर कवि गोष्ठी

मकर संक्रान्ति पर कवि गोष्ठी
                  
                         14 जनवरी 2012 को राष्ट्रीय भाषा हिन्दी प्रचार समिति की ओर से मकर संक्रान्ति के अवसर पर विश्नोई धर्मशाला, लाइनपार, मुरादाबाद में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की गयी।
                         रामसिंह निःशंक, योगेंद्र विश्नोई, जितेन्द्र कुमार जौली, अशोक विश्नोई, कृपाल सिंह धीमान, पुष्पेन्द्र वर्णवाल, कृष्ण कुमार नाज़, विकास मुरादाबादी, के0के0 सक्सेना, रामेश्वर प्रसाद वशिष्ट आदि ने काव्यपाठ किया। इस अवसर पर गरीबों को कम्बल वितरित किये गये तथा खिचड़ी भोज भी कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 महेश दिवाकर तथा संचालन अम्बरीश गर्ग ने किया।

सोमवार, 9 जनवरी 2012

श्री कृष्णकुमार ‘नाज़’

परिचय -श्री कृष्णकुमार ‘नाज़’

नाम : कृष्णकुमार ‘नाज़’
श्री कृष्णकुमार ‘नाज़’
जन्मतिथि : 10 जनवरी, 1961
जन्मस्थान : ग्राम कूरी रवाना, थाना छजलैट, जनपद मुरादाबाद (उ.प्र.)
शिक्षा : एम.ए. (समाजशास्त्र, उर्दू व हिंदी), बी.एड.
साहित्यिक गुरु : श्री कृष्णबिहारी ‘नूर’ लखनवी
पिता : श्री रामगोपाल वर्मा
प्रकाशित पुस्तकें : 1. ‘इक्कीसवीं सदी के लिए’ ग़ज़ल-संग्रह, 1998 ई.
2. ‘गुनगुनी धूप’ ग़ज़ल-संग्रह, 2002 एवं 2010 ई.
3. ‘मन की सतह पर’ गीत-संग्रह, 2003 ई.
4. ‘जीवन के परिदृश्य’ नाटक-संग्रह, 2010 ई.
संपादन : ‘दोहों की चैपाल’ 2010 ई. (देशभर के 110 दोहाकारों का संकलन, वाणी प्रकाशन दिल्ली द्वारा प्रकाशित)
लेखन विधाए : ग़ज़ल, गीत, दोहे, नाटक, समीक्षा, साक्षात्कार आदि।
विशेष : आकाशवाणी रामपुर द्वारा दो नाटक प्रसारित तथा दर्जनभर ग़ज़लें एवं गीत भी संगीतबद्ध कराकर प्रसारित कराए गए। मार्गदर्शक (हिंदी साप्ताहिक) झाँसी द्वारा व्यक्तित्व व कृतित्व पर लेखमाला प्रकाशित।
संप्रति : शासकीय सेवा
निवास : सी-130, हिमगिरि कालोनी, काँठ रोड, मुरादाबाद-244001
(उ.प्र.)
दूरभाष : 0591-2454422
मोबाइल : 9927376877 
Email- kknaazmbd1@gmail.com

Krishna Kumar Naaz

बुधवार, 4 जनवरी 2012

डॉ0(श्रीमती) प्रेमवती उपाध्याय

परिचय-डॉ0 प्रेमवती उपाध्याय
जन्मतिथि : 12 फरवरी, 1947
डॉ0 प्रेमवती उपाध्याय
जन्मस्थान : ग्राम-डोहरिया, रामपुर (उ0प्र0)
पिता का नाम : स्व0 पं0 ठाकुर दत्त शर्मा
माता का नाम : स्व0 श्रीमति विभावती
पति का नाम : श्री शिव ओम शर्मा
शिक्षा : एम0ए0 (अंग्रेजी), बी0एम0एस0 (आगरा)
व्यवसाय : चिकित्सा-विशुद्ध होम्योपेथी
लेखन की विधाएँ : कविता, मुक्तक, गीत, ग़ज़ल, कहानी
सम्पादन : आकार, समय के रंग, ज्योति पथ, नोलिज एक्सप्रेस आदि पत्रिकाओं का सहसम्पादन एवं सदस्य सम्पादक मण्डल
प्रकाशित कृति : तुम्हारे लिए (काव्य संग्रह), आचरण की गंध (काव्य संग्रह), अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
सम्मान : काव्य धारा, मण्डलीय ब्रह्मण समाज धनौरा, माला, अ0भा0 साहित्य कला मंच, संस्कार भारती, ब्रह्मण सभा, परमार्थ समेत अनेक सामाजिक / साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित
विशिष्ट : आकाशवाणी रामपुर पर काव्य-पाठ प्रसारण
सम्बद्धता : अध्यक्ष 'काव्य धारा' साहित्यिक संस्था, संस्थापिका / अध्यक्ष 'उत्कर्ष' सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था, जनपद मुरादाबाद संयोजिका अ0भा0 गायत्री परिवार, महामंत्री अ0भा0 ब्राह्मण सभा महिला प्रकोष्ठ उ0प्र0
पता : ओम भवन, कृष्णापुरी, गली नं0-2, लाईनपार, मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क : 9412214942, 9837244350,

Dr.Premwati Upadhyay 

श्री शचीन्द्र भटनागर

परिचय- श्री शचीन्द्र भटनागर

श्री शचीन्द्र भटनागर
जन्मतिथि : 28 सितम्बर, 1935
शिक्षा : एम0ए0 (हिन्दी, अंग्रेजी) बी टी
लेखन की विधाएँ : कविता, मुक्तक, प्रबन्ध काव्य, गीत, रेडियोरूपक, गज़ल, कहानी, समीक्षात्मक निबन्ध
प्रकाशित कृति : खंड-खंड चाँदनी, क्रान्ति के स्वर, करिष्ये वचनं तव, हीरन लौट चलें, तिराहे पर, अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
सम्पादन : युवक (गीत संग्रह), मातृ-स्मृति (स्मारिका), ऊसर के अंकुर (गीत संग्रह)
सम्मान : अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित
व्यवसाय : सेवनिवृत्त शिक्षक (प्राचार्य पद)
विशिष्ट : अनेक कैसेटों एवं सी0डी0 में गीत प्रसारित
पता : ए-6, हिमगिरी कालोनी, काँठ रोड, मुरादाबाद (उ0प्र0)

 Mr.Shachindra Bhatnagar

डॉ0 महेश चन्द्र 'दिवाकर'

 परिचय- डॉ0 महेश चन्द्र 'दिवाकर'

डॉ0 महेश दिवाकर
 जन्मतिथि : 25 जनवरी, 1952
जन्म स्थान : ग्रा0- महलकपुर माफी, पो0 पाकबड़ा मुरादाबाद (उ0प्र0)
पिता : स्व0 ठाकुर कृपाल सिंह पंवार
माता : श्रीमती विद्या देवी
शिक्षा : पी-एच0डी (हिन्दी), डी0लिट्‌0, पी0जी0 डिप्लोमा इन जर्नलिज्म
सम्प्रति : अध्यक्ष एवं शोध निदेशक, हिन्दी विभाग, जी0एस0एच0 महाविद्यालय, चाँदपुर (बिजनौर) उ0प्र0
लेखन की विधाएँ : कविता, मुक्तक, गीत, नयी कविता, लघुकथा, गज़ल, दोहे, कहानी, शोध, समीक्षा, रेखाचित्र, सम्पादन
प्रकाशित कृतियाँ : अन्याय के विरुद्ध, काल भेद, भावना का मन्दिर, आस्था के फूल, विविधा, युवको सोचो!, सूत्रधार है मौन, सौन्दर्य के देश मे समेत 20 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित
सम्पादन : यादों के आर-पार, प्रेरणा के दीप, नेह के सरसिज, काव्यधारा, वन्देमातरम्, नूतन दोहावली समेत 40 से अधिक पुस्तकों का सम्पादन
सम्मान : देश-विदेश की अनेक संस्थाओं द्वारा साहित्यश्री, विद्यालंकार, संस्कृति सम्मान, साहित्य शिरोमणि, काव्यश्री, शिक्षाश्री जैसी उपाधियों से सम्मानित
विशेष : संस्थापक अध्यक्ष, अ0भा0 साहित्य कला मंच मुरादाबाद
पता : सरस्वती भवन, मिलन विहार, मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क : 9927383777, 9837689554

Dr. Mahesh Chandra Diwakar