गुरुवार, 15 सितंबर 2011

हिन्दी दिवस पर रघुराज सिहँ निश्चल सम्मानित

हिन्दी दिवस पर राष्ट्रीय भाषा हिन्दी प्रचार समिति की ओर से गायत्री प्रज्ञा पीठ लाइनपार मुरादाबाद मेँ आयोजित हिन्दी दिवस समारोह में विख्यात साहित्यकार श्री रघुराज सिहँ निश्चल को काव्य श्री 2011 से विभूषित किया गया। कार्यक्रम में हिन्दी की सेवा का संकल्प दोहराया गया।
कार्यक्रम अध्यक्ष-डॉ0 ओमाचार्य
संचालन- अम्बरीश गर्ग।
गोष्ठी मेँ रामसिहँ निशंक, संयम वत्स, अशोक विश्नोई, योगेन्द्र पाल सिहँ विश्नोई, कृपाल धीमान, शिवावतार सरस, उदय सक्सेना अस्त, सतीश गुप्ता फिगार, मीना नकवी, कृष्ण कुमार नाज, रामेश्वर प्रसाद 'वशिष्ठ', के0पी0 सिहँ सरल आदि ने काव्यपाठ किया।



यह पृष्ठ देखा गया

बुधवार, 14 सितंबर 2011

हिन्दी दिवस समारोह में शिवअवतार सरस सम्मानित

हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर गायत्री प्रज्ञा पीठ लाइनपार मुरादाबाद मेँ आयोजित हिन्दी दिवस समारोह में विख्यात बाल साहित्यकार श्री शिवावतार सरस को 6 संस्थाओं (हिन्दी साहित्य संगम, मिलन, अक्षरा, सुकाव्य प्रेरणा मंच, सरस्वती परिवार, उत्कर्ष सेवा संस्थान) की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें श्रीफल, शॉल, प्रतीक चिन्ह एवं मानपत्र भेंट किया गया। हिन्दी भाषा के लिए किये गये योगदान हेतु इनको यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर 'भारतीय गणतंत्र में राष्ट्रभाषा हिन्दी की स्थिति और सुझाव' विषय पर विचार गोष्ठी भी आयोजन की गयी। बाद में हुई कवि गोष्ठी में मनोज कुमार मनु ने कहा,
"लाएं निज व्यवहार में, हिन्दी का उपयोग।
सम्प्रेषण जिसका खरा, समझ सकें सब लोग॥"
शिवावतार सरस ने कहा,
"हिन्दी जननी हिन्दी तरणी, हिन्दी का मैं रखवाला।
हिन्दी हित में जुड़ा जन्म से, हिन्दी ने मुझको पाला॥"
सुमति शर्मा ने कहा,
"हिन्दी भाषा अपमानित है, अपने ही इस राज में,
अंग्रेजी फल फूल रही है, घर दफ्तर के काज में॥"
योगेन्द्र वर्मा व्योम ने कहा,
"ऐसे तो होगा नहीं, हिन्दी का उद्धार।
जब तक हम मन से नहीं, करते अंगीकार॥"
कार्यक्रम अध्यक्ष-शचीन्द्र भटनागर,
मुख्य अतिथि-एस0सी0 सक्सेना,
विशिष्ट अतिथि-राजेश्वर प्रसाद गहोई, मीना नकवी,
सरस्वती वन्दना एवं संचालन- राजेन्द्र मोहन शर्मा श्रृंग।
गोष्ठी मेँ जितेँद्र कुमार जौली, अम्बरीश गर्ग, परवाना कुहाड़िया, रामसिहँ निशंक, ब्रजभूषण गौतम अनुराग, संयम वत्स, अशोक विश्नोई, डॉ0 ओमाचार्य, सतीश सार्थक, रामदत्त द्विवेदी, गिरीश चन्द्र गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्त, के0के0 सक्सैना, कृष्ण कुमार नाज, पुष्पेन्द्र वर्णवाल, प्रेमावती उपाध्याय, मनोज रस्तौगी, शिशुपाल मधुकर, रामेश्वर प्रसाद 'वशिष्ठ', अतुल जौहरी, अवनीश सिहँ चौहान, के0पी0 सिहँ सरल आदि ने काव्यपाठ किया।



यह पृष्ठ देखा गया

हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम

हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर आर्य समाज मण्डी बाँस मे यज्ञ के उपरान्त कवियों ने अपनी श्रेष्ठ रचनाओं का पाठ किया।
कार्यक्रम में वीरेन्द्र राजपूत को विशेष कवि का सम्मान प्रदान किया गया। सतीश चन्द्र मदान ने गिरजानंद और महर्षि के योगदान बताये। कार्यक्रम में डॉ0 प्रेमवती उपाध्याय,फक्कड़ मुरादाबादी, अम्बरीष गर्ग, रामसिहँ निशंक, वीरेन्द्र राजपूत, वीरेन्द्र सिहँ ब्रजवासी, योगेन्द्र पाल सिहँ विश्नोई, रघुराज सिहँ निश्चल ने काव्यपाठ किया।
इस अवसर पर ओमप्रकाश आर्य, रमेश सिहँ, त्रिलोकीनाथ, निर्मल आर्य, जितेन्द्र आर्य, घनश्यामदास, आदि मौजूद थे। अध्यक्षता विनोद मुनी ने की।



यह पृष्ठ देखा गया

गुरुवार, 8 सितंबर 2011

मुक्तक - विकास मुरादाबादी

मुक्तक 

विकास मुरादाबादी
दुखियो की सेवा यार कर पाने की बात कर,
मत चाँद तारे तोड़कर लाने की बात कर।
यह जिन्दगी थोड़ी सी है इसका भरोसा क्या,
यह खुद समझ औरो को समझाने की बात कर॥

मैं नही कहता गगन में मत उड़ो तुम,
जो दिशा भाऐ उधर को ही मुड़ो तुम।
लोग पशुओं से भी बदतर हैं जमीं पर,
कितना अच्छा हो कि इनसे भी जुड़ो तुम॥

अच्छ है स्वस्थ्य के लिए तुम खा रहे हो कम,
उससे भी बहुत अच्छा है तुम खा रहे हो गम।
पीड़ित हैं जो उनकी तरफ भी गौर कीजिए,
दुखियो की सेवा से बड़ा कोई नही धरम॥

-विकास मुरादाबादी
बुद्धि विहार, मुरादाबाद।




यह पृष्ठ देखा गया

बुधवार, 7 सितंबर 2011

शिवावतार सरस को किया जायेगा सम्मानित

विख्यात बाल साहित्यकार श्री शिवावतार सरस को 13 सितम्बर, 2011 को हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर मुरादाबाद की 6 संस्थाओं (हिन्दी साहित्य संगम, मिलन, अक्षरा, सुकाव्य प्रेरणा मंच, सरस्वती परिवार, उत्कर्ष सेवा संस्थान) की ओर से सम्मानित किया जायेगा। उन्हे यह सम्मान गायत्री प्रज्ञा पीठ लाइनपार मुरादाबाद मेँ आयोजित हिन्दी दिवस समारोह में प्रदान किया जायेगा। बाल साहित्यकार श्री शिवावतार सरस की अभिनव मधुशाला, हमारे कवि लेखक, सरस सम्वादिकाऐं, नोक-झोँक आदि पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है तथा इनकी रचनाऐं अनेक प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं। नोक-झोँक इनका प्रमुख बाल कविता संग्रह है। हिन्दी भाषा के लिए किये गये योगदान हेतु इनको यह सम्मान प्रदान किया जायेगा।
-जितेँद्र कुमार जौली



यह पृष्ठ देखा गया

हिन्दी दिवस समारोह आमन्त्रण पत्र

मान्यवर,
13 सितम्बर, 2011 को हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर शाम 5 बजे मुरादाबाद की 6 संस्थाओं (हिन्दी साहित्य संगम, मिलन, अक्षरा, सुकाव्य प्रेरणा मंच, सरस्वती परिवार, उत्कर्ष सेवा संस्थान) की ओर से गायत्री प्रज्ञा पीठ लाइनपार मुरादाबाद मेँ हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम मेँ विख्यात बाल साहित्यकार श्री शिवावतार सरस को सम्मानित करने के साथ कवि एवं विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम मेँ आप सादर आमन्त्रित हैँ।
-जितेँद्र कुमार जौली



यह पृष्ठ देखा गया

रविवार, 4 सितंबर 2011

हिन्दी साहित्य संगम की कवि गोष्ठी

4 सितम्बर, 2011 को हिन्दी साहित्य संगम की ओर से गायत्री प्रज्ञा पीठ लाईनपार मुरादाबाद मेँ मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की गयी।
इस अवसर पर कवियोँ ने भ्रष्टाचार एवं देश के वर्तमान परिपेक्ष्य से सम्बन्धित कविताओँ द्वारा अपने हृदय के उद्गार व्यक्त किये।
कार्यक्रम अध्यक्ष - डॉ0 प्रेमावती उपाध्याय
मुख्य अतिथि - डॉ0ओमाचार्य
विशिष्ट अतिथि - के0पी0 सिहँ सरल
सरस्वती वन्दना - सतीश सार्थक
संचालन - विकास मुरादाबादी,
गोष्ठी मेँ जितेँद्र कुमार जौली, योगेंद्र पाल सिहँ विश्नोई, अम्बरीश गर्ग, अशोक विश्नोई, सिहँ, योगेँद्र वर्मा व्योम, रामदत्त द्विवेदी, उदय प्रकाश सक्सैना 'अस्त', के0के0 सक्सैना, श्री पुष्पेन्द्र वर्णवाल, रामेश्वर प्रसाद 'वशिष्ठ', डॉ0 एम0 पी0 बादल जायसी, अतुल जौहरी, अवनीश सिहँ चौहान आदि ने काव्यपाठ किया।