शनिवार, 9 फ़रवरी 2013

रामनगर गंगपुर का कवि-सम्मेलन

रामनगर गंगपुर का  कवि-सम्मेलन

                                     दिनाँक 26 जनवरी, 2013 को माँ भगवती धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से रामनगर गंगपुर, बिलारी, मुरादाबाद में कवि-सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण करके की गयी।
जितेन्द्र कुमार जौली
                                     कार्यक्रम में कृष्ण कुमार नाज़ को कौशल्या-गंगाराम स्मृति सम्मान तथा प्रतीक यादव को ग्राम गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कवियों ने देशभक्तिपूर्ण एवं हास्य-व्यंग्य की रचनाएँ प्रस्तुत की। 
कृष्ण कुमार नाज़ को कौशल्या-गंगाराम स्मृति सम्मान सम्मानित
                                     काव्यपाठ करने वालो में रवि चतुर्वेदी, जितेन्द्र कुमार जौली, वीरेन्द्र ब्रजवासी, कृष्ण कुमार नाज़, मूलचन्द राज सतीश सार्थक, ओमकार सिंह ओंकार शामिल रहे। मुख्य अतिथि मंजू यादव रहीं। संचालन मूलचन्द राज ने किया एवं आभार ग्राम प्रधान रमेश यादव ने व्यक्त किया।


शनिवार, 2 फ़रवरी 2013

नागरिक सुरक्षा कोर का कवि-सम्मेलन

नागरिक सुरक्षा कोर का  कवि-सम्मेलन

अशोक विश्नोई
                           दिनाँक 26 जनवरी, 2013 को नागरिक सुरक्षा कोर की ओर से मुरादाबाद में कवि-सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कवियों ने देशभक्तिपूर्ण रचनाएँ प्रस्तुत की। काव्यपाठ करने वालो में रवि चतुर्वेदी, जितेन्द्र कुमार जौली, वीरेन्द्र ब्रजवासी, अंकित गुप्ता अंक, सतीश सार्थक, शिशुपाल मधुकर आदि शामिल रहे।
                          
                     कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक विश्नोई ने की। मुख्य अतिथि चीफ वार्डन अकरम शमशी रहे। संचालन राकेश जायसवाल ने किया एवं आभार अशोक नागपाल ने व्यक्त किया।

अखिल भारतीय साहित्य कला मंच द्वारा साहित्यकार सम्मान-2013 हेतु प्रविष्ठियाँ आमन्त्रित

अखिल भारतीय साहित्य कला मंच द्वारा साहित्यकार सम्मान-2013 हेतु प्रविष्ठियाँ आमन्त्रित

                                    सम्मान समारोह का आयोजन 8 जून, 2013 से 11 जून, 2013 को काठमान्डू (नैपाल) में किया जायेगा।  हिन्दी के जो साहित्यकार प्रविष्टियाँ भेजना चाहते हैं, वे अपनी साहित्यिक उपलब्धियों के विवरण के साथ प्रकाशित किसी एक विधा की कृति की दो प्रतियाँ, एक रंगीन पासपोर्ट आकार का छायाचित्र और दो लिफाफों पर अपना पता लिखकर एवं पाँच-पाँच रुपये के टिकट लगाकर पंजीकृत डाक से 15 मार्च 2013 तक निम्न पते पर प्रेषित करें-
डॉ0 महेश दिवाकर
(अखिल भारतीय साहित्य कला मंच, मुख्यालय- मुरादाबाद, उ0प्र0)
कार्यालयः सरस्वती भवन, मिलन विहार , देहली राजमार्ग, मुरादाबाद-244001
फोन नं. -9927383777 (अध्यक्ष), 09319618169, 9897038128
(महासचिव)

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया पत्रक पढ़े- 

साहित्यकार अजय अनुपम सम्मानित

साहित्यकार अजय अनुपम सम्मानित

                                आज दिनाँक 19 जनवरी 2013 को मानसरोवर कन्या इण्टर कालेज नवीन नगर मुरादाबाद में 8 वां स्व0 शकुन्तला प्रकाश गुप्ता साहित्य एवं कला विभूति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के सम्मुख दीप-प्रज्जवलन के साथ की गई। सम्मान समारोह में साहितय सेवा के लिए वरिष्ठ साहित्यकार अजय अनुपम एवं नृत्य की कथक विधा के लिए इन्द्र कुमार को स्व0 शकुन्तला प्रकाश गुप्ता साहित्य एवं कला विभूति सम्मान सम्मानित किया गया। 
साहित्यकार अजय अनुपम सम्मानित
                                सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह, शॉल एवं श्रीफल प्रदान किया गया। इस अवसर पर विनय निगम एवं पंडित सुधीर व्यास द्वारा सुन्दर भजनो की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण प्रसाद खन्ना ने की। मुख्य अतिथि आयकर आयुक्त डॉ0 रमेश कुमार तथा विशिष्ट अतिथि आदित्य श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेक निर्मल ने किया।
                                इस अवसर पर जुगनू जादूगर, रामसिंह निःशंक, संजीव आकांक्षी, जितेन्द्र कुमार जौली, अंकित गुप्ता अंक, अशोक विश्नोई, ओमकार सिंह ओंकार, विकास मुरादाबादी आदि उपस्थित रहे।

मकर संक्रान्ति पर राष्ट्रीय भाषा हिन्दी प्रचार समिति की कवि गोष्ठी

मकर संक्रान्ति पर राष्ट्रीय भाषा हिन्दी प्रचार समिति की कवि गोष्ठी

                                  14 जनवरी 2013 को राष्ट्रीय भाषा हिन्दी प्रचार समिति की ओर से मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर विश्नोई धर्मशाला, लाइनपार, मुरादाबाद मेँ कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की गयी।
                                 कार्यक्रम में रामसिंह निःशंक, योगेंद्र विश्नोई, जितेन्द्र कुमार जौली, अंकित गुप्ता अंक, कृपाल सिंह धीमान, ओमकार सिंह ओंकार, विकास मुरादाबादी, रामेश्वर प्रसाद वशिष्ट आदि ने काव्यपाठ किया। इस अवसर पर गरीबों को कम्बल वितरित किये गये तथा खिचड़ी भोज भी कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक विश्नोई ने की। मुख्य अतिथि धवल दीक्षित तथा विशिष्ट अतिथि रमेश कृष्ण रहे। संचालन अम्बरीश गर्ग ने किया।

m\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\

हिन्दी साहित्य संगम की कवि गोष्ठी

हिन्दी साहित्य संगम की कवि गोष्ठी
                                      दिनाँक 6 जनवरी, 2013 को हिन्दी साहित्य संगम की ओर से आकाँक्षा विद्यापीठ मिलन विहार, मुरादाबाद में कवि-गोष्ठी आयोजित की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। इसके बाद रचनाकारों ने काव्यपाठ किया।
रामसिंह नि:शंक
मूलचन्द राज ने                 "अब तो यारो करनी होगी, क्रान्ति युद्ध की तैयारी।
                                         मैं बारूदी गीत लिखूँगा, तुम दिखलाना चिंगारी॥"
ओमकार सिंह ओंकार ने   "जीवन में बड़ी उलझने हैं, बात करें सुलझाने की।
                                        संयुक्त युक्ति भी निकलेगी, जग से संताप मिटाने की॥" 
उदय अस्त ने                   "बुझा हुआ सा सत्य है, झूठ रहा मुस्काय।
                                        घोटाले लगने लगे, जीवन का पर्याय॥"
 अम्बरीश गर्ग ने              "धुंध से सब कुन्द है, कोहरे का कोहराम है।
                                        सूर्य देवता नहीं दिखे, उनका तो विश्राम है॥" रचनाएँ पढ़ी। 
कार्यक्रम मे विकास मुरादाबादी, रामसिंह नि:शंक, मनोज मनु, अंकित गुप्ता अंक, रामदत्त द्विवेदी, जितेन्द्र कुमार जौली आदि ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अम्बरीश गर्ग ने की। मुख्य अतिथि रघुराज सिंह निश्चल तथा विशिष्ट अतिथि योगेन्द्रपाल सिंह विश्नोई रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेन्द्र वर्मा व्योम ने किया।

मुरलीधर को प्रो0 महेन्द्र प्रताप सम्मान

मुरलीधर को प्रो0 महेन्द्र प्रताप सम्मान

दिनाँक 14 अक्टूबर, 2012 को साहित्यिक  संस्था अंतरा की ओर से हरगुलाल बिल्डिंग कटरा नाज मुरादाबाद में आयोजित कवि गोष्ठी में महाराष्ट्र से पधारे मुरलीधर पाण्डेय को प्रो0 महेन्द्र प्रताप स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हे सम्मान स्वरुप अंगवस्त्र, मानपत्र, श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजित कवि गोष्ठी में  जिया जमीर, योगेन्द्र वर्मा व्योम, के0के0सक्सेना, ओंकार सिंह ओंकार, कृष्ण कुमार नाज़, रघुराज सिंह निश्चल, अजय अनुपम, उदय अस्त आदि ने काव्यपाठ किया। अध्यक्षता प्रोफेसर ओमराज तथा संचालन सुप्रीत गोपाल तथा पूनम श्रीवास्तव ने किया।