शनिवार, 22 अक्तूबर 2016

आकांक्षा विद्यापीठ में किया गया कवि-गोष्ठी का आयोजन

हिन्दी साहित्य संगम की अक्टूबर माह की कवि-गोष्ठी 

दिनाँक 2 अक्टूबर, 2016 को सनातन धर्म मिलन धर्मशाला, मिलन विहार मुरादाबाद में हिन्दी साहित्य संगम की मासिक कवि-गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ज्ञान की देवी माँ शारदे के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कवि-गोष्ठी में उपस्थित  रचनाकारों ने अपने मन के उद्गार व्यक्त किए। 

योगेंद्र वर्मा व्योम ने "पता नहीं अभिशाप है, या फिर यह वरदान। मोबाइल ने छीन ली, चिट्ठी की पहचान।" प्रदीप शर्मा ने  "आतंकी हथियार फेंक मेरे देश में आना तुम, कभी किसी दरगाह पे जाकर श्रद्धा शीश नवाना तुम।" ओंकार सिंह  ओंकार ने "तुम नई राहें बनाने का जतन करते चलो, जो भी वीराने मिले उनको चमन करते चलो।" जितेन्द्र कुमार जौली ने "गंदी नजर डालता, भारत पर जब पाक। मिलती उसको मात है, कटती उसकी नाक।"  राजीव प्रखर ने "शीर्ष  पदों पर रहकर भी जो, धरती पर ही सोता है। सदियों में ही जाकर ऐसा, लाल बहादुर होता है।" अपनी रचना पढ़ी।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री योगेन्द्र पाल सिंह विश्नोई  ने की। मुख्य अतिथि श्री ओंकार सिंह ओंकार तथा विशिष्ट अतिथि श्री क्षेत्रपाल सिंह सरल रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव प्रखर ने किया तथा सरस्वती वंदना सरस्वती वंदना श्री अशोक कुमार विश्नोई ने प्रस्तुत की। संस्था के अध्यक्ष श्री रामदत्त द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया।

 कार्यक्रम में रामदत्त द्विवेदी, राजीव प्रखर, योगेन्द्र वर्मा व्योम,  रामेश्वर प्रसाद वशिष्ठ, के पी सिंह सरल, अशोक कुमार विद्रोही, योगेंद्र पाल सिंह विश्नोई, प्रदीप शर्मा, ओंकार सिंह ओंकार, जितेन्द्र कुमार जौली आदि ने काव्य पाठ किया।

गुरुवार, 20 अक्तूबर 2016

राजीव सक्सेना को किया गया 'हिन्दी साहित्य गौरव सम्मान' से सम्मानित

हिन्दी साहित्य संगम का हिन्दी दिवस समारोह 

दिनाँक 13 सितम्बर, 2016 को हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक संस्था हिन्दी साहित्य संगम और रेड सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में कम्पनी बाग स्थित स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी भवन के सभागार में हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सम्मान समारोह तथा काव्य-संध्या आयोजित की गई। जिसमे सुप्रसिद्ध बाल साहित्यकार श्री राजीव सक्सेना जी को बाल साहित्य के क्षेत्र में उनके समग्र योगदान के लिए ''हिन्दी साहित्य गौरव'' सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें मानपत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और श्रीफल भेंट किया गया।

 कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ शारदे के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके और कृष्ण कुमार नाज़ द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार श्री बृजभूषण सिंह गौतम 'अनुराग' ने कहा कि वर्तमान युग विज्ञान का युग है और बाल विज्ञान के क्षेत्र में राजीव सक्सेना जी का साहित्य सृजन एक विशेष महत्व रखता है। बाल मनोविज्ञान पर केन्द्रित उनकी अनेक पुस्तकें साहित्य जगत में पर्याप्त चर्चित एवं पुरस्कृत हुई है।

           कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० अजय अनुपम ने कहा कि हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष आता है और संस्थाएँ हिन्दी दिवस समारोह आयोजित करती हैं हिन्दी को लेकर भिन्न-भिन्न प्रकार की शपथ ली जाती हैं, भाषण दिए जाते हैं, लेकिन ये भाषण और शपथ हिन्दी दिवस के बाद कहीं गायब हो जाते हैं।  कारण यही है कि हम हिन्दी को अपने व्यवहार में नहीं ला पाते हैं। हिन्दी के विकास के लिए हमें हिन्दी को अपने कार्य व्यवहार में लाना होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री योगेंद्र पाल सिंह विश्नोई ने कहा कि आज के इंटरनेट के समय में फेसबुक और व्हाटसएप  पर हिन्दी के साथ बहुत अत्याचार हो रहा है।  संदेश लिखते समय हिन्दी के शब्दों का संक्षेपीकरण किया जा रहा है जो कई बार अर्थ का अनर्थ भी कर देता है। युवा पीढ़ी को इससे बचना चाहिए।

 कार्यक्रम का संचालन योगेन्द्र वर्मा व्योम ने किया। इस मौके पर राजीव सक्सैना, रामेश्वर प्रसाद वशिष्ठ , जितेन्द्र कुमार जौली, राजीव प्रखर, हेमा तिवारी भट्ट, कृष्ण कुमार नाज, केपी सिंह सरल, आशु मुरादाबादी, विकास मुरादाबादी, फक्कड़ मुरादाबादी, अशोक विश्नोई, प्रदीप शर्मा, डा. मीना कौल, नकुल त्यागी, ब्रजेन्द्र सिंह वत्स, संयम वत्स मनु, राकेश चक्र, अतुल जौहरी, अम्बरीष गर्ग, यूपी सक्सेना, विवेक निर्मल आदि उपस्थित रहे।

हिन्दी साहित्य संगम की सितम्बर माह की कवि-गोष्ठी 

    दिनाँक  4 सितम्बर , 2016 को हिन्दी साहित्य संगम की मासिक काव्य-गोष्ठी का आयोजन आकाँक्षा विद्यापीठ इण्टर कालेज, मिलन विहार, मुरादाबाद में किया गया। कार्यक्रम  का शुभारम्भ ज्ञान की देवी माँ शारदे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। 

     गोष्ठी में कवियों ने जहां साहित्यिक विषयों पर अपनी रचनाएं पढ़ी तो समसामयिक विषयों को भी नहीं छोड़ा तथा प्रकृति से सम्बंधित रचनाएं भी पढ़ी। 

     अपने दोहे में जितेन्द्र कुमार जौली ने कहा कि- कुछ तो होगा फायदा, सोच रहे थे लोग। पर हमको बहका गया, ये वेतन आयोग।। अपनी रचना में राजीव प्रखर  ने
कहा कि- जब हरियाली खी कीमत पर, घर-घर मंगल होता है। कोई न झाने कितने आँसू, पग-पग जंगल रोता है। रामदत्त द्विवेदी  ने कहा कि "यदि बनाना है तुम्हे, अपना सिटी स्मार्ट। स्वच्छ करो निज गृह के, आसपास का पार्ट।। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामेश्वर प्रसाद वशिष्ठ ने की। मुख्य अतिथि  श्री रामवीर सिंह वीर तथा अति विशिष्ट अतिथि श्री योगेन्द्रपाल सिंह विश्नोई तथा विशिष्ट अतिथि श्री अशोक कुमार विश्नोई रहे।  कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र कुमार जौली ने किया तथा सरस्वती वन्दना राजीव प्रखर ने प्रस्तुत की।

   इस मौके पर हिन्दी साहित्य संगम के अध्यक्ष रामदत्त द्विवेदी, प्रदीप शर्मा,  शिशुपाल मधुकर, राकेश चक्र, विकास मुरादाबादी, ओंकार सिंह ओंकार, योगेन्द्र वर्मा व्योम, पदम सिंह बेचैन, आशु मुरादाबादी, रामेश्वर प्रसाद वशिष्ठ , हेमा तिवारी भट्ट, योगेन्द्र पाल सिंह विश्नोई आदि कवियों ने आपनी सुन्दर-सुन्दर रचनाएं पढ़ी।