शुक्रवार, 28 जून 2013

रामदत्त द्विवेदी के दोहे

 रामदत्त द्विवेदी के दोहे


फँसना लोभ व मोह में, मत करना मंजूर। 
वरना जग कल्याण से, हो जाओगे दूर॥ 

पूत कमाऊ के लियें, पक्षपात की बात। 
पहुँचाती है हृदय को, इक गहरा आघात॥ 

धरा यहीं रह जायगा, राजपाठ और देश। 
सदा साथ ही जायगा, एक प्रेम संदेश॥ 

परमार्थ के लिए करें, समय हृदय उपयोग। 
करने ना देगा हमें, लोभ मोह का योग॥ 

सदा भलाई हम करें, और गलत दें छोड़। 
जिससे जीवन को मिले, एक नया-सा मोड़॥


 - रामदत्त द्विवेदी
 मिलन विहार, मुरादाबाद (उ.प्र.) 
सम्पर्क सूत्र : 9456032791


सोमवार, 24 जून 2013

यू.पी. सक्सेना 'अस्त' के दोहे

यू.पी. सक्सेना 'अस्त' के दोहे

यू.पी. सक्सेना 'अस्त'
पतझड़ आया देखकर, मत चिंता कर मीत। 
खोकर ही कुछ पायगा, यह जीवन की रीत॥ 

मैं तो हर पल देखता, दुखिया है संसार। 
 बिना समर्पण चाहता, भाव से बेड़ा पार॥ 

रात गयी, आयी सुबह, उगता सूरज देख। 
फल इच्छा बिन कर्म कर, गीता का यह लेख॥ 

साँसे धड़कन कह रही, बस हमसे यह बात। 
सुमिरन कर ले राम का, कुछ पल की है रात॥ 

जैसा जिसका कर्म है, जैसा जिसका लेख। 
वैसा ही घटता यहाँ, अनुभव करके देख॥

-श्री उदय प्रकाश सक्सेना 'अस्त'
 पता : टी 62 ए, रेलवे स्टेशन कालोनी
 नार्थ , मुरादाबाद (उ0प्र0) 
सम्पर्क : 9760990791, 9760534450


सतीश सार्थक -तुम कहाँ रह गये (ग़ज़ल)

 तुम कहाँ रह गये (ग़ज़ल)

सतीश सार्थक
मैं गगन बन गया, तुम धरा रह गये 
मैं कहाँ आ गया, तुम कहाँ रह गये 

आँधियों का शमा था चले साथ जब 
हाथ छूटा तो पल में जुदा हो गये 

 धूप मेरा जलाती रही तन-बदन 
छाँव की चाह में तुम हवा हो गये 

सर्दियाँ-गर्मियाँ और बरसात भी
 बदले मौसम बहुत तुम कहाँ खो गये 

राहे-मंज़िल कठिन ग़म न कर 'सार्थक' 
पूरा होगा सफ़र हमसफ़र कह गये 

 -सतीश सार्थक 
पता : एच 6 ई/सी, रेलवे हरथला 
कालोनी, मुरादाबाद (उ0प्र0) 
सम्पर्क सूत्र : ९९२७४०२४९९
 

नकुल त्यागी के मुक्तक

 नकुल त्यागी के मुक्तक

कहीं पर मूल चलता है, कहीं अनुवाद चलता है,
कहीं अपवाद चलता है, कहीं प्रतिवाद चलता है। 
परन्तु हमने यहाँ देखा, सेलेक्शन में इलेक्शन में, 
 हमेशा भाई-भतीजावाद चलता है॥ 

सभी हिन्दू सभी मुस्लिम, सब सिक्ख ईसाई भाई है, 
मजहब-धर्म और जाति बिरादरी, हमने ही तो बनाई हैं,
 एक गलदस्ते के खिले फूल हम, देश हमारा एक चमन, 
नमन करें इसे नमन करें इसे, ले ले इसी पर सातों जन्म

 -नकुल त्यागी
पता : 5, कृष्णा कालोनी, चन्द्र
नगर, मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क : 0591 2430757, 9897983459


श्री के.पी. सिंह 'सरल'

 परिचय- श्री के.पी. सिंह 'सरल'


पूर्ण नाम : क्षेत्रपाल सिंह 'सरल' 
जन्मतिथि : 20 जुलाई, 1948 
जन्मस्थान : ग्राम कुराना डॉ. जट्टारी, तहसील खैर जिला अलीगढ़ 
पिता : स्व. श्री सोंनपाल सिंह 
माता : श्रीमती भगवती देवी 
पत्नी : श्रीमती इन्द्रा सिंह 
शिक्षा : स्नातक (बी.ए.) 
विशिष्ट : संगीत मेँ कैशियो वादन, चित्रकारी, हस्तरेखा ज्ञान, धार्मिक ग्रन्थों का अध्ययन
लेखन की विधाएँ : कविता, मुक्तक, गीत, दोहा, कुण्डलिया, हास्य व्यंग्य, सवैया आदि 
प्रकाशन : अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित 
संप्रति : मिलिट्री पुलिस से सेवानिवृत्त
पता : मकान नं. 276, मिलन विहार, दिल्ली रोड, मुरादाबाद (उ0प्र0) 
सम्पर्क सूत्र : 9557612121 

MR. K.P. SINGH SARAL

रविवार, 23 जून 2013

श्री कृपाल सिंह 'धीमान'

 परिचय- श्री कृपाल सिंह 'धीमान'

जन्मतिथि : 2 अक्टूबर, 1939 
जन्मस्थान : ग्राम राजपुर परसू, बिजनौर 
पिता : स्व. श्री बुद्धराम शर्मा 
माता : स्व. श्रीमती भूरी देवी 
पत्नी : स्व. श्रीमती कृष्णा देवी 
शिक्षा : इण्टरमीडिएट 
रुचि : देशभ्रमण एवं पुस्तकें पढ़ना 
लेखन की विधाएँ : कविता, मुक्तक, गीत आदि 
प्रकाशन : काव्य एकादश (बिजनौर) तथा राष्ट्र नमन (कर्नाटक) सहित अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित 
सम्मान : अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित सम्बद्धता : राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति (कोषाध्यक्ष) 
संप्रति : रेलवे में वरिष्ठ कोषाध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त पता : कमल क्लीनिक, कृष्णापुरी, लाईनपार, मुरादाबाद (उ0प्र0) 
सम्पर्क सूत्र : 9760962225 

 MR. KRIPAL SINGH DHEEMAN

श्री रामसिंह 'नि:शंक'

परिचय- श्री रामसिंह 'नि:शंक' जन्मतिथि : 3 दिसम्बर, 1954 जन्मस्थान : ग्राम खासपुर, मुरादाबाद पिता : स्व. श्री खुशीराम माता : स्व. श्रीमती सुखदेवी पत्नी : श्रीमती क्रान्ति देवी शिक्षा : एम0ए0 (हिन्दी), बी0एड0 लेखन की विधाएँ : कविता, मुक्तक, दोहा, गीत, बालगीत प्रकाशन : संकेत स्मारिका और आर्य स्त्री समाज शताब्दी समारोह स्मारिका सहित अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित सम्मान : राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, पर्यावरण मित्र समिति, काव्य सुधा साहित्यिक मंच, सरस्वती परिवार, सत्यनारायण साहित्यिक मंच (मेरठ), आर्य स्त्री समाज, अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य कला मंच (नेपाल में 8 से 11 जून) सहित अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित सम्बद्धता : राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति (महासचिव), काव्य सुधा साहित्यिक मंच (उपसचिव), हिन्दी साहित्य संगम (महासचिव) संप्रति : लिपिक (हिन्दू कॉलेज, मुरादाबाद) पता : सूर्यनगर, लाईनपार, मुरादाबाद (उ0प्र0) सम्पर्क सूत्र : 9368451187

रविवार, 16 जून 2013

राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की मासिक कवि-गोष्ठी

 राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की मासिक कवि-गोष्ठी

                     14 जून, 2013 को राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की ओर से जम्भेश्वर विश्नोई धर्मशाला लाईनपार मुरादाबाद मे मासिक कवि-गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की गयी।
                      इस अवसर पर कवियो ने गर्मी तथा भाईचारे की  भावना से ओतप्रोत एवं समाज के वर्तमान परिपेक्ष्य से सम्बन्धित कविताओँ द्वारा अपने हृदय के उद्गार व्यक्त किये। मुख्य अतिथि डॉ. महेश दिवाकर, विशिष्ट अतिथि प्रो. ओमराज  रहे। सरस्वती वन्दना अंकित गुप्ता अंक तथा संचालन रामसिंह निःशंक ने किया।
                     इस अवसर पर 9 से 11 जून तक नेपाल में आयोजित हुई अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी संगोष्ठी में मुरादाबाद से भाग वाले साहित्यकारों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश यादव कृष्ण ने की।
                      गोष्ठी मे जितेन्द्र कुमार जौली, योगेन्द्र पाल सिंह विश्नोई, ओमकार सिंह ओंकार, रामेश्वर प्रसाद वशिष्ठ, यूपी सक्सेना अस्त, रामदत्त द्विवेदी, विकास मुरादाबादी, कृपाल सिंह धीमान आदि ने काव्यपाठ किया।



समय की रेत पर - श्री राजीव सक्सेना


 पुस्तक परिचय


कृति : समय की रेत पर (आलोचनात्मक-ग्रंथ)
सर्वाधिकार : प्रकाशनाधीन
रचनाकार : श्री राजीव सक्सेना
मालती नगर, डिप्टी गंज, मुरादाबाद (उ.प्र.)
मोबाइल : 09412677565
संस्करण : प्रथम
प्रकाशन वर्ष : 2006
पृष्ठ : 152
मूल्य : 150 रुपये
प्रकाशक : सागर तरंग प्रकाशन,
डी-12, अवंतिका कालोनी, एम.डी.ए., मुरादाबाद (उ.प्र.)
मोबाइल : 9411809222
मुद्रक : संकेत क्रियेशन (दुर्गा प्रिंटिंग प्रेस) मुरादाबाद


 SAMAY KI RET PAR BY RAJEEV SAXENA

समानान्तर - श्री राजीव सक्सेना


 पुस्तक परिचय


कृति : समानान्तर (आलोचनात्मक-ग्रंथ)
सर्वाधिकार : प्रकाशनाधीन
रचनाकार : श्री राजीव सक्सेना
मालती नगर, डिप्टी गंज, मुरादाबाद (उ.प्र.)
मोबाइल : 09412677565
संस्करण : प्रथम
प्रकाशन वर्ष : 2013
पृष्ठ : 136
मूल्य : 250 रुपये
प्रकाशक : सागर तरंग प्रकाशन,
डी-12, अवंतिका कालोनी, एम.डी.ए., मुरादाबाद (उ.प्र.)
मोबाइल : 9411809222
मुद्रक : संकेत क्रियेशन (दुर्गा प्रिंटिंग प्रेस) मुरादाबाद


SAMANANTAR BY RAJEEV SAXENA

नेपाल में आयोजित की गयी अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी संगोष्ठी

नेपाल में आयोजित की गयी अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी संगोष्ठी

                          अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य कला मंच, मरादाबाद (उ.प्र.) भारतवर्ष द्वारा नेपाल की राजधानी काठमाण्डू के शंकर होटल में 'हिन्दी का वैश्विक परिदृश्य' विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें भारत, अमेरिका, इंग्लैण्ड, सिंगापुर, नार्वे, नेपाल, मॉरिशस आदि देशों के शिक्षाविदों, आचार्यों, प्राचार्यों और साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया।
                          कार्यक्रम का शुभारम्भ बरेली की डॉ. महाश्वेता चतुर्वेदी ने सरस्वती वन्दना से किया। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय, मुरादा बाद के कुलपति एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. आर.के. मित्तल ने कहा कि वह दिन दूर नहीं है, जब हिन्दी महाशक्तियों के बीच अन्तर्राष्ट्रीय संवाद की भाषा का उच्च स्थान ग्रहण करेगी।
                         इस अवसर पर 'हिन्दी का वैश्विक परिदृश्य' शीर्षक से प्रकाशित विशाल ग्रंथ का लोकार्पण किया गया। अमेरिका से पधारे डॉ. शेर बहादुर सिंह, सिंगापुर की डॉ. सावित्री वशिष्ठ, नार्वे के श्री शरद आलोक, नेपाल के श्री रामगोविन्द अग्रवाल आदि ने भारत नेपाल सम्बन्धों के उन्नयन एवं संवर्द्धन में हिन्दी भाषा और  नेपाली भाषा की प्रासंगिकता एवं महत्ता पर प्रकाश डालते हुए, इस आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएँ दी।
                        मंच के महासचिव डॉ. रामगोपाल भारतीय ने मंच के कार्योँ का जहाँ विवरण प्रस्तुत किया, वहीं मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. महेश दिवाकर ने सभागार में उपस्थित अतिथियों और साहित्यकारों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। डॉ. मीना कॉल ने मंच की उपलब्धियों एवं इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अनेक पुस्तकों का लोकार्पण किया गया तथा विभिन्न देशों से आये साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया।
                        इस अवसर पर विवेक निर्मल, त्रिलोक चन्द्र अग्रवाल, डॉ. आनन्द सुमन सिंह, डॉ. विनय पाठक, डॉ. गिरिराजशरण अग्रवाल, डॉ. बाबू राम, डॉ. अभय कुमार, डॉ. मयंक पंवार, रामसिंह निःशंक, योगेन्द्रपाल सिंह विश्नोई आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इलहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर हरिराज सिंह 'नूर' ने की। 

शुक्रवार, 14 जून 2013

वतन को नमन - श्री फक्कड़ मुरादाबादी


पुस्तक परिचय


कृति : वतन को नमन (देशभक्ति गीत-संग्रह)
सर्वाधिकार : कवि
रचनाकार : श्री फक्कड़ मुरादाबादी
महल सराय, मण्डी बांस, मुरादाबाद - 244001 (उ.प्र.)
मोबाइल : 09410238638
संस्करण : प्रथम
प्रकाशन वर्ष : 2012
पृष्ठ : 16
मूल्य : देश प्रेम
प्रकाशक : सागर तरंग प्रकाशन,
डी-12, अवंतिका कालोनी, एम.डी.ए., मुरादाबाद (उ.प्र.)
मोबाइल : 9411809222
मुद्रक : संकेत क्रियेशन (दुर्गा प्रिंटिंग प्रेस) मुरादाबाद


 WATAN KO NAMAN BY FAKKAR MORADABADI

लौट के बुद्धू घर को आए - श्री फक्कड़ मुरादाबादी


पुस्तक परिचय


कृति : लौट के बुद्धू घर को आए (हास्य कविता-संग्रह)
सर्वाधिकार : कवि
रचनाकार : श्री फक्कड़ मुरादाबादी
महल सराय, मण्डी बांस, मुरादाबाद - 244001 (उ.प्र.)
मोबाइल : 09410238638
संस्करण : प्रथम
प्रकाशन वर्ष : 2012
पृष्ठ : 112
मूल्य : 100 रुपये
प्रकाशक : सागर तरंग प्रकाशन,
डी-12, अवंतिका कालोनी, एम.डी.ए., मुरादाबाद (उ.प्र.)
मोबाइल : 9411809222
मुद्रक : संकेत क्रियेशन (दुर्गा प्रिंटिंग प्रेस) मुरादाबाद


LAUT KE BUDDHU GHAR KO AAYE BY FAKKAR MORADABADI

समाधान - ठाकुर शिवराज सिंह 'प्रीतम


पुस्तक परिचय


कृति : समाधान (कहानी-संग्रह)
सर्वाधिकार : लेखक
रचनाकार : ठाकुर शिवराज सिंह 'प्रीतम'
शिवराज निकेतन, निकट पंजाब नेशनल बैंक, चन्द्र मार्केट, आसफ़पुर रोड, ढकिया, रामपुर (उ.प्र.)-244922
संस्करण : प्रथम
प्रकाशन वर्ष : 2007
पृष्ठ : 184
मूल्य : 100 रुपये
प्रकाशक : सागर तरंग प्रकाशन,
डी-12, अवंतिका कालोनी, एम.डी.ए., मुरादाबाद (उ.प्र.)
मोबाइल : 9411809222
मुद्रक : संकेत क्रियेशन (दुर्गा प्रिंटिंग प्रेस) मुरादाबाद


SAMADHAN BY THAKUR SHIVRAJ SINGH PRITAM

संवेदना के स्वर - श्री अशोक विश्नोई


 पुस्तक परिचय



कृति : संवेदना के स्वर (काव्य-संग्रह)
सर्वाधिकार : कवि
रचनाकार : श्री अशोक विश्नोई
डी-12, अवंतिका कालोनी, एम.डी.ए., मुरादाबाद (उ.प्र.)
मोबाइल : 9411809222
संस्करण : प्रथम
प्रकाशन वर्ष : 2008
पृष्ठ : 152
मूल्य : 150 रुपये
प्रकाशक : सागर तरंग प्रकाशन,
डी-12, अवंतिका कालोनी, एम.डी.ए., मुरादाबाद (उ.प्र.)
मोबाइल : 9411809222
मुद्रक : संकेत क्रियेशन (दुर्गा प्रिंटिंग प्रेस) मुरादाबाद


SAMWEDNA KE SWAR BY ASHOK VISHNOI

अजनबी चेहरों के बीच - श्री शिशुपाल 'मधुकर'


पुस्तक परिचय




कृति : अजनबी चेहरों के बीच (काव्य-संग्रह)
रचनाकार : श्री शिशुपाल 'मधुकर'
सी-101, 'प्रकाश पुंज' हनुमार नगर, लाइनपार, मुरादाबाद (उ.प्र.) 244001
मोबाइल : 09412237422
संस्करण : प्रथम
प्रकाशन वर्ष : 2003
पृष्ठ : 104
मूल्य : 100 रुपये
शब्द संयोजन : सरस्वती कम्पयूटर्स,
सी-130, हिमगिरी कालोनी, कांठ रोड मुरादाबाद (उ.प्र.)
दूरभाष : 0591 2454422, मोबाइल : 9927376877
प्रकाशक : सागर तरंग प्रकाशन,
डी-12, अवंतिका कालोनी, एम.डी.ए., मुरादाबाद (उ.प्र.)
मोबाइल : 9411809222
मुद्रक : संकेत क्रियेशन (दुर्गा प्रिंटिंग प्रेस) मुरादाबाद


AJNABI CHEHRON KE BEECH BY SHISHUPAL 'MADHUKAR'

आचरण की गंध - डॉ. प्रेमवती उपाध्याय


पुस्तक परिचय


कृति : आचरण की गंध (गीत-संग्रह)
सर्वाधिकार : कवयित्री अधीन
रचनाकार : डॉ. (श्रीमती) प्रेमवती उपाध्याय
पटवाई हाउस के पास, मानसरोवर कालोनी कालोनी, मुरादाबाद (उ.प्र.) 244001
मोबाइल : 09410014942
संस्करण : प्रथम
प्रकाशन वर्ष : 2010
पृष्ठ : 72
मूल्य : 100 रुपये
प्रकाशक : सागर तरंग प्रकाशन,
डी-12, अवंतिका कालोनी, एम.डी.ए., मुरादाबाद (उ.प्र.)
मोबाइल : 9411809222
मुद्रक : संकेत क्रियेशन (दुर्गा प्रिंटिंग प्रेस) मुरादाबाद

AACHARAN KI GANDH BY Dr. (Smt.) Premwati Upadhyay

श्री शिशुपाल मधुकर के दोहे

 श्री शिशुपाल मधुकर के दोहे

 
श्री शिशुपाल मधुकर
मानवता का अर्थ है, सबके सुख की चाह।
घृणा-द्वेष को त्याग कर, चलें न्याय की राह॥

आओ यह जीवन करें, मानवता के नाम।
सोचें सब, कैसे बने, यह जग सुख का धाम॥

छोटा हो या हो बड़ा, अपना हो या ग़ैर।
अपना तो बस धर्म है, चाहूँ सबकी ख़ैर॥

चला समय के साथ जो, समय उसी के साथ।
जो उसको धिक्कारता, मलता रहता हाथ॥

ऊँच-नीच तजकर मिले, जग में अति सम्मान।
जिसका मन निर्मल हुआ, होता वही महान॥

कायर बन मत बैठिए, मान नियति का खेल।
करें निरन्तर साधना, हो गा सुख से मेल॥

-शिशुपाल 'मधुकर'
सी-101, 'प्रकाश पुंज' हनुमार नगर,
 लाइनपार, मुरादाबाद (उ.प्र.)
सम्पर्क सूत : 9412237422


सोमवार, 10 जून 2013

इण्टरनेट पत्रिका साहित्य मुरादाबाद का हुआ लोकार्पण

 इण्टरनेट पत्रिका साहित्य मुरादाबाद का हुआ लोकार्पण

                            दिनाँक 9 जून, 2013 को अखिल भारतीय साहित्य एवं संस्कृति संस्थान के तत्वावधान में आकाँक्षा विद्यापीठ मिलन विहार मुरादाबाद में लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया।
साहित्य मुरादाबाद का लोकार्पण करते साहित्यकार
                            कार्यक्रम में मुरादाबाद के युवा रचनाकार एवं हिन्दू कॉलेज मे एम. कॉम. अन्तिम वर्ष के छात्र जितेन्द्र कुमार जौली द्वारा सम्पादित तथा मुरादाबाद के साहित्य को समर्पित इण्टरनेट पत्रिका साहित्य मुरादाबाद का लोकार्पण किया गया।
साहित्य मुरादाबाद के बारे में जानकारी देते जितेन्द्र कुमार जौली
                           कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्री वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वन्दना से किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रचनाकारों एवं वक्ताओं ने पत्रिका के लोकार्पण पर जितेन्द्र कुमार जौली एवं पत्रिका परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएँ प्रदान की।
साहित्य मुरादाबाद के लोकार्पण समारोह में श्री जगदीप भटनागर
                          पत्रिका के वरिष्ठ सम्पादक सम्पादक अम्बरीश गर्ग ने बताया कि साहित्य मुरादाबाद मुरादाबाद के साहित्य को दुनिया के कोने-कोने में पहुँचाने का कार्य करेगी और यह पत्रिका शोधकार्य की दृष्टि से उपयोगी सिद्ध होगी।
                          पत्रिका के वरिष्ठ सम्पादक अशोक विश्नोई का कहना था कि यह मुरादाबाद के साहित्य में नवाचार लाने का कार्य करेगी तथा मुरादाबाद के साहित्य को नई दिशा प्रदान करेगी।
साहित्य मुरादाबाद के लोकार्पण समारोह में श्री अशोक विश्नोई
कार्यक्रम अध्यक्ष पुष्पेन्द्र वर्णवाल ने बताया कि यह पहली इण्टरनेट पत्रिका है, जो पूर्णतया मुरादाबाद के साहित्य को समर्पित है। यह साहित्य तथा समाज के मध्य सेतु का कार्य करेगी और इसके द्वारा मुरादाबाद साहित्य का इतिहास लिखा जा रहा है। 

                      पत्रिका के मुख्य सम्पादक जितेन्द्र कुमार जौली ने बताया कि आप इण्टरनेट पर www.sahityambd.blogspot.com टाइप करके मुरादाबाद के साहित्य, सहित्यकारों, उनकी पुस्तकों एवं साहित्यिक गतिविधियों के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हम साहित्य मुरादाबाद के द्वारा मुरादाबाद के साहित्यकारों को इण्टरनेट पर स्थायी स्थान उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। इस पत्रिका में मुरादाबाद के प्रत्येक रचनाकार का पेज तैयार किया जा रहा है, जिसमें उसका सचित्र परिचय एवं रचनाएँ प्रकाशित की जा रही हैं।
                     जौली ने इण्टरनेट साहित्य की दुनिया के जाने माने व्यक्तित्व और साहित्य मुरादाबाद के तकनीकी सलाहकार अवनीश सिंह चौहान को इस पत्रिका के निर्माण का अभिप्रेरणा स्त्रोत बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
                         पत्रिका के साथ-साथ साहित्य मुरादाबाद का फेसबुक अकाउंट, फेसबुक फैन पेज़ तथा फेसबुक ग्रुप भी बनाया गया है और लोग साहित्य मुरादाबाद को ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।
                         कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पुष्पेन्द्र वर्णवाल ने की। मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र मोहन शर्मा श्रृंग एवं विशिष्ट अतिथिति श्री रामदत्त द्विवेदी, कृष्ण कुमार नाज़ एवं श्री जयराम सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अम्बरीष गर्ग ने किया।
                        कार्यक्रम में शिशुपाल मधुकर, डॉ. राकेश जैसवाल, डॉ. कृष्ण कुमार नाज़, मनोज सम्राट, रवि चतुर्वेदी, सतीश सार्थक, ओमकार सिंह ओंकार, के.पी. सिंह, रघुराज सिंह निश्चल, परवेन्द्र सिंह, अंशुल तिवारी, यशपाल सिंह खामोश, राकेश चक्र, जयराम सिंह, योगेन्द्र सिंह, के.के. गुप्ता, सतीश फ़िगार आदि उपस्थित रहे।


डॉ. विनोद निगम नवगीत साधक सम्मान से सम्मानित

 डॉ. विनोद निगम नवगीत साधक सम्मान से सम्मानित

                              दिनाँक 9 जून, 2013 ई0 को मुरादाबाद की साहित्यिक संस्था 'अक्षरा' की ओर से नवीन नगर मुरादाबाद स्थित डॉ. माहेश्वर तिवारी के निवास हरसिंगाय में होशंगावाद (मध्य प्रदेश) के प्रसिद्ध नवगीतकार डॉ0 विनेद निगम को नवगीत साधक सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हे सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह, सम्मान पत्र, अंगवस्त्र और 2100 रुपये प्रदान किये गये।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। सरस्वती वन्दना डॉ0 मीना नक़वी ने प्रस्तुत की।
                            सम्मान के उपरान्त कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कवियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी रचनाएँ प्रस्तुत की तथा गीतों एवं नवगीतों के विषय में चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता माहेश्वर तिवारी ने की तथा मुख्य अतिथि डॉ. अजय अनुपम रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेन्द्र वर्मा व्योम ने किया।
                           अंकित गुप्ता अंक, मीना नक़वी, अजय अनुपम, ज़िया जमीर, पूनम बंसल, मनोज मनु, कृष्ण कुमार नाज़, शिशुपाल मधुकर, जगदीप भटनागर, आनन्द गौरव आदि ने काव्यपाठ किया।


गुरुवार, 6 जून 2013

जिगर मंच पर सम्मानित हुए साहित्यकार

 जिगर मंच पर सम्मानित हुए साहित्यकार

                      
योगेन्द्र वर्मा व्योम
डॉ. महेश दिवाकार
                           विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनाँक 5 जून, 2013 को जिला कृषि एवं विकास प्रदर्शनी में जिगर मंच पर पर्यावरण सांस्कृतिक संध्या का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गायत्री डांस इंस्टीट्यूट के कलाकारों द्वारा सरस्वती वन्दना से की गई।
                  
                    ]इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम मे चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. राकेश कुमार, डॉ. भूपेन्द्र सिंह चौहान व डॉ. बबीता गुप्ता, शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. एच.सी. महरोत्रा व साधना सहाय और साहित्य के क्षेत्र में डॉ. महेश दिवाकार, डॉ. प्रेमकुमारी कटियार व योगेन्द्र वर्मा व्योम को सम्मानित किया गया। 
डॉ. प्रेमकुमारी कटियार
                      इस अवसर पर राज्यमंत्री हाजी इकराम कुरैशी, मिसेज इंण्डिया इण्टरनेशनल की सेकेण्ड रनरअप निधि गुप्ता, आईएमए अध्यक्ष डॉ. अजय अग्रवाल, सपा जिलाध्यक्ष मनमोहन सैनी,  डॉ. नीरज गुप्ता, पीएनबी के मण्डल प्रमुख एस.के. बाधवा, पूर्व मेयर हुमायूं कदीर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक सुशील कुमार शर्मा एवं के.के. गुप्ता रहे तथा संचालन डॉ. प्रदीप शर्मा ने किया।


'सारस्वत सम्मान' हेतु प्रविष्टिया आमंत्रित

 'सारस्वत सम्मान' हेतु प्रविष्टिया आमंत्रित

                          सार्थक साहित्य और रचनाधर्मिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय साहित्य एवं संस्कृति संस्थान ने हिन्दी की किसी भी विधा में (गद्य-पद्य) रचनाकार को श्रेष्ठ साहित्य सृजन के लिए 'सारस्वत सम्मान' से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
                         साहित्यकार विगत दो वर्ष 2011-2013 में प्रकाशित पुस्तकों की 3-3 प्रतियाँ दिनाँक 30 सितम्बर, 2013 तक नीचे दिये गये संस्थान के पते पर प्रेषित करने की कृपा करें- 
अखिल भारतीय साहित्य एवं संस्कृति संस्थान
डी-12, अवंतिका कालोनी, एम.डी.ए. मुरादाबाद-244001 (उ.प्र.)
 अशोक विश्नोई                   डॉ. अवनीश चौहान              राजीव सक्सेना                  शिशुपाल 'मधुकर'
(09411809222)                 (09456011560),                 (09412677565)                   (09412237422)
 

9 जून को किया जायेगा साहित्य मुरादाबाद का लोकार्पण

 9 जून को किया जायेगा साहित्य मुरादाबाद का लोकार्पण

                       पिछले एक वर्ष पूर्व मुरादाबाद के युवा रचनाकार जितेन्द्र कुमार जौली द्वारा मुरादाबाद के साहित्य एवं साहित्यकारों को इण्टरनेट पर लाने के लिए साहित्य मुरादाबाद इण्टरनेट पत्रिका प्रारम्भ की गयी थी।
                        इस पत्रिका में मुरादाबाद के प्रत्येक साहित्यकार का एक-एक पृष्ठ तैयार किया गया है, जिसमें रचनाकार का परिचय एवं रचनाएँ प्रकाशित की जा रहीं है। पत्रिका अत्यन्त विस्तृत है और इसके निर्माण एवं विकास में काफी समय लगा है। 
                       साहित्य मुरादाबाद के सम्पादक मण्डल द्वारा साहित्य मुरादाबाद के लोकार्पण का निर्णय लिया गया है। लोकार्पण समारोह का आयोजन 9 जून, 2013 (रविवार) को आकाँक्षा विद्यापीठ मिलन विहार, मुरादाबाद में किया जायेगा।


परिचय-श्री परशुराम 'नया कबीर'

 परिचय-श्री परशुराम 'नया कबीर'

जन्मतिथि : 10 जनवरी, 1941 ई.
जन्मस्थान : ग्राम रावतपार पाण्डे, पत्रालय लार रोड देवरिया (उ.प्र.)
पिता का नाम : स्व. श्री जगन्नाथ गौड़
पत्नी : स्व. श्रीमती परमेश्वरी देवी
शिक्षा : मैट्रिक पास
लेखन कार्य : किशोरावस्था से निरन्तर
लेखन की विधाएँ : गीत, मुक्तक, दोहे, चौपाई, कहानी आदि
प्रकाशन : परशु प्रतीति, परशु पदावली, परशु प्रज्ञा-5, परशु प्रज्ञा-6, परशु प्रज्ञा-7,(काव्य संग्रह) अनेक राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं एवं काव्य संग्रहो में रचनाएँ प्रकाशित
सम्प्रति : सेवामुक्त (दूरभाष केन्द्र, मुरादाबाद)
सम्मान : अखिल भारतीय कला साहित्य परिषद्‌ मथुरा उ.प्र. द्वारा 'नया कबीर' की उपाधि के साथ अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित
पत्र व्यवहार का पता : AL-22/1, , दीनदयाल नगर, काँठ रोड, मुरादाबाद (उ.प्र.)
सम्पर्क : 0591-2451151

 MR. PARSHURAM 'NAYA KABEER'

पर्यावरण पच्चीसी का किया गया लोकार्पण

 पर्यावरण पच्चीसी का किया गया लोकार्पण

पर्यावरण पच्चीसी का किया गया लोकार्पण
                     दिनाँक 4 जून, 2013 को विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर द्रोपदी देवी रतन लाल रस्तोगी शिक्षा समिति के तत्वावधान में महाराजा हरिश्चन्द्र डिग्री कॉलेज, लाजपत नगर मुरादाबाद में लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया।
                    समारोह में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली बाल कवि शिव अवतार की कृति पर्यावरण पचीसी का लोकार्पण मुरादाबाद शहर की महापौर श्रीमती बीना अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं अंकित गुप्ता अंक द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वन्दना से की गयी।
                  कार्यक्रम में उपस्थित रचनाकारों ने पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित रचनाएँ प्रस्तुत की एवं अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यकम में ओंकार सिंह ओंकार, अजय अनुपम, अम्बरीष गर्ग, अतुल जौहरी, अशोक विश्नोई, जितेन्द्र कुमार जौली, योगेन्द्र वर्मा व्योम, रघुराज सिंह निश्चल, रामसिंह निःशंक, राजीव सक्सेना, रामेश्वर प्रसाद वशिष्ठ, रामदत्त द्विवेदी, विश्व अवतार जैमिनी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन काव्य सौरभ रस्तोगी ने किया।


हिन्दी साहित्य संगम की कवि गोष्ठी

 हिन्दी साहित्य संगम की कवि गोष्ठी


दिनाँक 2 जून, 2013 को हिन्दी साहित्य संगम की ओर से आकाँक्षा विद्यापीठ मिलन विहार, मुरादाबाद में मासिक कवि-गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। इसके बाद रचनाकारों ने काव्यपाठ कर सामाजिक विसंगतियों पर प्रहार किया।
कार्यक्रम मेँ योगेन्द्र वर्मा व्योम, रामसिंह नि:शंक, गिरीश चन्द्र गुप्ता, रघुराज सिंह निश्चल, रामदत्त द्विवेदी, वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी, राजेन्द्र मोहन शर्मा श्रृंग, धवल दीक्षित, अम्बरीष गर्ग, संयम वत्स, अशोक विश्नोई, ज़िया ज़मीर, ब्रजभूषण गौतम अनुराग आदि ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजेन्द्र मोहन शर्मा श्रृंग ने की। मुख्य अतिथि डॉ0 अशोक विश्नोई तथा विशिष्ट अतिथि धवल दीक्षित रहे। कार्यक्रम का संचालन अम्बरीष गर्ग  ने किया।


रविवार, 2 जून 2013

गुंजन प्रकाशन का लोकार्पण समारोह

गुंजन प्रकाशन का लोकार्पण समारोह 

                           आज दिनाँक 30 मई, 2013 को गुंजन प्रकाशन मुरादाबाद के तत्वावधान में विश्वविख्यात शायर स्व. कृष्ण बिहारी नूर की पुण्यतिथि पर गन्ना भवन सिविल लाइंस मुरादाबाद में लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं डॉ. पूनम बंसल द्वार सरस्वती वन्दना प्रस्तुत करके की गई।  
प्रो. ओमराज के ग़ज़ल संग्रह 'आहट है गलियारें में' तथा डॉ. कृष्ण कुमार नाज़ के ग़ज़ल संग्रह 'उगा है फिर नया सूरज' का लोकार्पण
                          लोकार्पण समारोह में प्रो. ओमराज के ग़ज़ल संग्रह 'आहट है गलियारें में' तथा डॉ. कृष्ण कुमार नाज़ के ग़ज़ल संग्रह 'उगा है फिर नया सूरज' का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कृतियों के रचनाकारों को बधाई दी तथा कृतियों के विषय में अपने विचार व्यक्त किये।
                     इस अवसर पर अशोक विश्नोई, अम्बरीष गर्ग, अंकित गुप्ता अंक, मक्खन मुरादाबादी, मंसूर उस्मानी, मूलचन्द्र राज़ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमाशंकर सिंह ने की। मुख्य अतिथि हरियाणा साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. श्याम सखा श्याम एवं विशिष्ठ अतिथि गोविन्द गुलशन, मासूम गाज़ियाबादी, माहेश्वर तिवारी, डॉ. रामानन्द शर्मा और वी.के. शुक्ल रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेन्द्र वर्मा व्योम ने किया।


श्री नकुल त्यागी

 परिचय- श्री नकुल त्यागी

श्री नकुल त्यागी
जन्मतिथि : 15 अगस्त, 1961 ई0
जन्मस्थान : गंगेश्वरी, जिला अमरोहा (उ0प्र0)
पिता : श्री मूलचन्द सिंह त्यागी
माता : श्रीमती गंगावती त्यागी
पत्नी : श्रीमती सीमा त्यागी
लेखन की विधाएँ : हास्य व्यंग्य, कहानी, कविता, मुक्तक, गीत
शिक्षा : एम0ए0 (अंग्रेजी साहित्य)
संप्रति : बैंक अधिकारी उपप्रबन्धक, भारतीय स्टेट बैंक, मुरादाबाद सिटी ब्रांच
अभिरुचि : साहित्य लेखन, पठन पाठन, काव्यपाठ
प्रकाशित पुस्तकें : जमदग्नि
विशेष : आर्थिक विशेषज्ञ व निवेश सलाहकार, आकाशवाणी से काव्य पाठ का प्रसारण, अनेक पत्र पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
सम्मान : श्री सरस्वती काव्य कला संगम, झाँसी द्वारा सुकवि की उपाधि, साहित्य पिपासु मंच झाँसी, अखिल भारतीय काव्य क्रान्ति परिषद्‌ झाँसी, सेवानीवृत्त वरिष्ठ नागरिक चेतना समिति झाँसी, लोक कल्याण मंच मेरठ, सीपरी बाजार व्यापार मण्डल झाँसी, अखिल भारत भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा गाज़ियाबाद, त्यागी कल्याण समिति मेरठ सहित अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित
पता : 5, कृष्णा कालोनी, चन्द्र नगर, मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क : 0591 2430757, 9897983459

 MR. NAKUL TYAGI

गौतम बुद्ध के नाम रही काव्य गोष्ठी


गौतम बुद्ध के नाम रही काव्य गोष्ठी

विचार गोष्ठी में राजीव सक्सेना
                       दिनाँक 25 मई, 2013 को मुरादाबाद की नवोदित साहित्यिक संस्था 'काव्य संदेश' की ओर से बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कवि गोष्ठी एवं विचार गोष्ठी का आयोजन अम्बेडकर पार्क हॉल, पी.ए.सी. रोड खुशहालपुर, मुरादाबाद में किया गया।
                        कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गौतम बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण करके की गयी। सर्वप्रथम विचार गोष्ठी में राजीव सक्सेना, ब्रह्मस्वरूप एवं राजपाल सिंह ने गौतम बुद्ध के जीवन एवं शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।
                    इसके बाद काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें परवाना कुहाड़िया, जितेन्द्र कुमार जौली, अशोक विश्नोई, वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी, रामदत्त द्विवेदी, रघुराज सिंह निश्चल, नकुल त्यागी आदि ने काव्यपाठ किया।
                       कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव सक्सेना ने की। मुख्य अतिथि ब्रह्मस्वरूप तथा विशिष्ठ अतिथि राजपाल सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन काव्य संदेश के अध्यक्ष विकास मुरादाबादी ने किया।