गुरुवार, 27 अक्तूबर 2011

श्री अम्बरीश कुमार गर्ग

परिचय-श्री अम्बरीश कुमार गर्ग
जन्मतिथि : 18 दिसम्बर, 1953
श्री अम्बरीश कुमार गर्ग
जन्म स्थान : गाँव खामपुर, मेरठ (उ0प्र0)
पिता का नाम : श्री महेन्द्र प्रसाद गुप्ता
माता का नाम : श्रीमती मीनावती गर्ग
पत्नी का नाम : श्रीमती अंजू अग्रवाल
शिक्षा : एम0ए0, एम0एड0
कार्यक्षेत्र : समन्वयक, बी0एड0 विभाग, गोकुलदास हिन्दू गर्ल्स कालेज, मुरादाबाद (उ0प्र0)
लेखन की विधाएँ : कविता, मुक्तक, व्यंग्य, समीक्षा, दोहे, पत्र-लेखन, डायरी, लघु कथा, सम्पादन, पत्रकारिता
सम्पादन : आकार, अनियतकालीन पत्रिका
प्रकाशन : आदमी का सच (काव्य संग्रह) अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
सम्मान : अ0भा0 साहित्य कला मंच द्वारा 'साहित्य श्री' सम्मान समेत दर्जनों संस्थाओं द्वारा सम्मानित
विशिष्ट : महासचिव-अ0भा0 साहित्य कला मंच मुरादाबाद
पता : लाइनपार, मुरादाबाद (उ0प्र0)
सम्पर्क : 9897038128

उत्तर नहीं किसी के पास

प्रश्न उठाते रहे सभी, उत्तर नहीं किसी के पास॥

अनसुलझी लिपि है, भाषा है।
जिज्ञासा है, अभिलाषा है॥
संसद डूबी समाधान में।
झाँक रही है संविधान में॥

प्रश्नचिन्ह से अधर खुले हैं, और कंठ में ठहरी प्यास।
प्रश्न उठाते रहे सभी, उत्तर नहीं किसी के पास॥

ज्योतिषियों को हाथ दिखाया।
पोथी-पोथी मन भरमाया॥
गालिब से हालात हो गये।
सबके सब सुकरात हो गये॥

सत्य ढूँढने महल छोड़कर, बुद्ध गये बनवास।
प्रश्न उठाते रहे सभी, उत्तर नहीं किसी के पास॥

-अम्बरीष कुमार गर्ग
लाइनपार, मुरादाबाद (उ0प्र0)

MR. AMBREESH KUMAR GARG

सोमवार, 24 अक्तूबर 2011

भ्रष्ट नेता का सपना- जितेन्द्र कुमार जौली

भ्रष्ट नेता का सपना

जितेन्द्र कुमार जौली
ऊपरवाले मुझ पर इतना, कर देना उपकार।
अबकी बार चुनावों में मैं, बना सकूँ सरकार॥

मैं ना चाहूँ सोना चाँदी, मै ना चाहूँ नोट।
मुझको तो बस दिला दीजिए, जनता के सब वोट॥

वर्षों से जो सपना देखा, हो जाये साकार।
अबकी बार चुनावों में मैं, बना सकूँ सरकार॥

हार चुनावों में अक्सर मैं, गया कर्ज में डूब।
दौलत की खातिर कर लूँगा, घोटाले मैं खूब॥

फिर खुद हो जायेगी मुझ पर, नोटों की बौछार।
अबकी बार चुनावों में मैं, बना सकूँ सरकार॥

जनता की दौलत पर मेरी, गढ़ी हुई है आँख।
नौकरियाँ लगवाने को भी, लूँगा मैं दो लाख॥

रोजगार सब पायेंगे अब, मेरे रिश्तेदार।
अबकी बार चुनावों में मैं, बना सकूँ सरकार॥

-जितेन्द्र कुमार जौली
अम्बेडकर नगर, मुरादाबाद।

Jitendra Kumar Jolly
 

सोमवार, 17 अक्तूबर 2011

अक्षरा ने किया डॉ0 ओमप्रकाश सिंह को सम्मानित

अक्षरा ने किया डॉ0 ओमप्रकाश सिंह को सम्मानित

                                   17 अक्टूबर 2011 को मुरादाबाद की साहित्यिक संस्था अक्षरा द्वारा मानसरोवर कन्या इन्टर कालेज में आयोजित सम्मान समारोह मे रायबरेली के प्रसिद्ध नवगीतकार डॉ0 ओमप्रकाश सिंह को अक्षरा श्रेष्ठ काव्य सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हे मान पत्र, अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह एवं श्रीफल भेंट किया गया।
                                    इसके बाद जनकवि बाबा नागार्जुन एवं गीतकार गोपाल सिंह नेपाली के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में संगोष्ठी भी हुई। इस अवसर पर ब्रजभूषण गौतम अनुराग, अशोक विश्नोई, डॉ0 ओमाचार्य, रामदत्त द्विवेदी, गिरीश चन्द्र गुप्ता, कृष्ण कुमार नाज, पुष्पेन्द्र वर्णवाल, अतुल जौहरी, अवनीश सिंह चौहान, डॉ0 महेश दिवाकर, मनोज मनु, रामलाल अंजाना आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माहेश्वर तिवारी तथा संचालन योगेन्द्र वर्मा व्योम ने किया।
जितेन्द्र कुमार जौली



रविवार, 16 अक्तूबर 2011

अखिल भारतीय साहित्य कला मंच का 25 वाँ वार्षिक साहित्य समारोह

16 अक्टूवर, 2011 को अखिल भारतीय साहित्य कला मंच की ओर से 25 वाँ वार्षिक साहित्य समारोह शहनाई मण्डप मुरादाबाद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। कार्यक्रम मे डॉ0 आरिफ नजीर (अलीगढ़), डॉ0 नवीनचन्द्र लोहानी (मेरठ), डॉ0 बालशौरी रेड्डी (चेन्नई), डॉ0 मीना सोनी (झारसुकुड़), डॉ0 रत्नाकर पाण्डेय (दिल्ली), डॉ0 बलदेव वंशी (फरीदाबाद), डॉ0 ओमीश पारूथी (सोनीपत), डॉ0 मोहन सपरा, (जालंधर), डॉ0 कमलकिशोर गोयनका, (नई दिल्ली), डॉ0 विद्या बिन्दु सिहँ (लखनऊ), डॉ0 चमनलाल सप्रू, (जम्मू कश्मीर), डॉ0 टी0बी0 प्रभाशंकर प्रेमी, (बेंगलूर), डॉ0 मिलनरानी जमातिया (त्रिपुरा), सुश्री सीमा देव वर्मा (त्रिपुरा), श्री राजकुमार सचान होरी (आजमगढ़), डॉ0 दिवाकर दिनेश गौड़ (गोधरा), डॉ0 ओमी जोशी (गुना), डॉ0 एम0पी0 कमल (गाजियाबाद), डॉ0 शिवशंकर यजुर्वेदी (बरेली), डॉ0 राजेन्द्र सोनवड़े अक्षत (महाराष्ट्र), डॉ0 ज्ञानेश दत्त हरित (मेरठ), डॉ0 मीना नकवी (मुरादाबाद), श्री मनुस्वामी (मुजफ्फरनगर) समेत 24 साहित्यकारों को सम्मानित किया जायेगा। डॉ0 शमा परवीन, डॉ0 महेशराम आर्य, डॉ0 मंजू सिहँ की शोध कृति समेत आधा दर्जन से अधिक पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के अन्त में कवि गोष्ठी भी आयोजित की गई जिसमें बाहर से आये रचनाकरों के साथ मुरादाबाद के रचनाकारों ने भी काव्य पाठ किया।
सरस्वती वन्दना वीरेन्द्र ब्रजवासी, कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 रत्नाकर पाण्डेय एवं संचालन अम्बरीश गर्ग एवं आभार डॉ0 महेश दिवाकर ने व्यक्त किया।
जितेन्द्र कुमार जौली

गुरुवार, 13 अक्तूबर 2011

आमन्त्रण पत्र

14अक्टूबर 2011 को शाम 5 बजे राष्ट्रीय भाषा हिन्दी प्रचार समिति की ओर से गायत्री प्रज्ञा पीठ लाईनपार मुरादाबाद मेँ मासिक कवि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम मेँ आप सादर आमन्त्रित हैँ।
-जितेँद्र कुमार जौली

डॉ0 ओमप्रकाश सिहँ को किया जायेगा सम्मानित

17 अक्टूबर 2011 को मुरादाबाद की साहित्यिक संस्था अक्षरा द्वारा जनकवि बाबा नागार्जुन एवं गीतकार गोपाल सिहँ नेपाली के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में मानसरोवर कन्या इन्टर कालेज में आयोजित सम्मान समारोह मे रायबरेली के प्रसिद्ध नवगीतकार डॉ0 ओमप्रकाश सिहँ को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के संयोजक योगेन्द्र वर्मा व्योम ने यह जानकारी दी।

मंगलवार, 11 अक्तूबर 2011

दैनिक जागरण की काव्य पाठ प्रतियोगिता

दैनिक जागरण की काव्य पाठ प्रतियोगिता

दैनिक जागरण की काव्य पाठ प्रतियोगिता के विजेता
                               11 अक्टूबर, 2011 को दैनिक जागरण के संस्थापक नरेन्द्र मोहन गुप्त की जयन्ती पर दयानन्द महाविद्यालय में काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
                               कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि डॉ0 स्वीटी तालवाड़, अनिल अग्रवाल, व डॉ0 अनुपम र्माण्डेय ने दैनिक जागरण के संस्थापक नरेन्द्र मोहन गुप्त के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की। इस अवसर पर 24 नवोदित कवियोँ ने अपनी कविताओ द्वारा भ्रष्टाचार पर प्रहार किया।
                               प्रतियोगिता मे प्रथम आने वाले संयम वत्स को 7 हजार, द्वितीय स्थान पर रही प्रीति शर्मा को 5 हजार, तृतीय स्थान पर आने वाले राजकुमार गिरि को 3 हजार रुपये तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले जितेन्द्र कुमार जौली, मोहित शर्मा, कीर्ति भटनागर, अवधेश चौहान और ऋतु शर्मा को एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी भी प्रदान की गईं। निर्णायक मण्डल में डॉ0 रामानंद शर्मा, डॉ0 कौशल कुमारी एवं डॉ0 कंचन सिंह शामिल रहीं। संचालन डॉ0 मनोज रस्तोगी ने किया।



यह पृष्ठ देखा गया

अंतरा की मासिक कवि गोष्ठी

9 अक्टूबर, 2011 को साहित्यिक संस्था अंतरा की ओर से कटरानाज में मुरादाबाद मेँ मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की गयी।
इस अवसर पर कवियोँ ने अपनी कविताओँ द्वारा समाज को राह दिखाने का प्रयास किया।
कार्यक्रम अध्यक्ष-पं0 माहेश्वर तिवारी
मुख्य अतिथि-फक्कड़ मुरादाबादी
सरस्वती वन्दना-अवनीश सिहँ चौहान
संचालन-योगेँद्र वर्मा व्योम
आभार-सुप्रीत गोपाल एवं पूनम श्रीवास्तव
गोष्ठी मेँ जितेँद्र कुमार जौली, रामदत्त द्विवेदी, कृष्ण कुमार नाज, उदय प्रकाश सक्सैना 'अस्त', के0पी0 सिहँ सरल, दयाराम पुरुषार्थी आदि ने काव्यपाठ किया।



यह पृष्ठ देखा गया

सोमवार, 10 अक्तूबर 2011

डॉ0 ओम आचार्य के दोहे

डॉ0 ओम आचार्य के दोहे

ओम आचार्य
रुप नहीं उसका कोई, नहीं कोई स्थान।
वह कण-कण में व्याप्त है, जान सके तो जान॥

उसको पाने की कला, तू कबीर से सीख।
द्वेष, लोभ, मोह त्याग कर, मांग प्रेम की भीख॥

पाना, खोना, क्या यहाँ, नाशवान संसार।
संग नही कुछ जायेगा, धन, धरती, घर द्वार॥

कण-कण में है व्याप्त जो, निज मन में भी मान।
भीतर ही बैठ हुआ, कर उसकी पहचान॥

उसके होते तू हुआ, चेतन, चलता श्वास।
यही श्वास ले जायेगा, तुझको उसके पास॥

-डॉ0 ओम आचार्य
लाइनपार, मुरादाबाद।

शुक्रवार, 7 अक्तूबर 2011

अर्जुन सिंह 'तन्हा' की गजल

ग़जल 
 
न हिन्दू न मुस्लिम न सिख, और न ईसाई की बात करो।
जो दिल से हिन्दुस्तानी है, हर उस भाई की बात करो॥

मन्दिर और मस्जिद की बातें आखिर अब क्यों करते हो।
हर साल हुए घोटालों में पाई पाई की बात करो॥

उस पाँच सितारा होटल के, भोजन से हमको क्या लेना।
अन्ऩ उगाकर भूखा जो, उस किसान भाई की बात करो ॥

यूँ तो जनता के सेवक हैं , ढ़ोंगी खद्दर वाले सब।
हर सेवा के बदले करते, उस उगाई की बात करो॥

नम्बर दो वाली कमाई से, स्विस बैंको को पाटा है,
अगर करना ही है 'तन्हा' तो, उस कमाई की बात करो॥

-अर्जुन सिंह पाल 'तन्हा'
मुरादाबाद

यह पृष्ठ देखा गया

गुरुवार, 6 अक्तूबर 2011

अखिल भारतीय साहित्य कला मंच करेगा 23 साहित्यकारों को सम्मानित

अखिल भारतीय साहित्य कला मंच की ओर से 25 वाँ वार्षिक साहित्य समारोह 16 अक्टूवर, 2011 को शहनाई मण्डप मुरादाबाद में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम मे डॉ0 आरिफ नजीर (अलीगढ़), डॉ0 नवीनचन्द्र लोहानी (मेरठ), डॉ0 बालशौरी रेड्डी (चेन्नई), डॉ0 मीना सोनी (झारसुकुड़), डॉ0 रत्नाकर पाण्डेय (दिल्ली), डॉ0 बलदेव वंशी (फरीदाबाद), डॉ0 ओमीश पारूथी (सोनीपत), डॉ0 मोहन सपरा, (जालंधर), डॉ0 कमलकिशोर गोयनका, (नई दिल्ली), डॉ0 विद्या बिन्दु सिहँ (लखनऊ), डॉ0 चमनलाल सप्रू, (जम्मू कश्मीर), डॉ0 टी0बी0 प्रभाशंकर प्रेमी, (बेंगलूर), डॉ0 मिलनरानी जमातिया (त्रिपुरा), सुश्री सीमा देव वर्मा (त्रिपुरा), श्री राजकुमार सचान होरी (आजमगढ़), डॉ0 दिवाकर दिनेश गौड़ (गोधरा), डॉ0 ओमी जोशी (गुना), डॉ0 एम0पी0 कमल (गाजियाबाद), डॉ0 शिवशंकर यजुर्वेदी (बरेली), डॉ0 राजेन्द्र सोनवड़े अक्षत (महाराष्ट्र), डॉ0 ज्ञानेश दत्त हरित (मेरठ), डॉ0 मीना नकवी (मुरादाबाद), श्री मनुस्वामी (मुजफ्फरनगर) को सम्मानित किया जायेगा।
सम्मान के साथ अनेक पुस्तकों का लोकार्पण एवं कवि गोष्ठी भी आयोजित की जायेगी। कार्यक्रम का संयोजन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ0 महेश दिवाकर द्वारा किया गया है।



यह पृष्ठ देखा गया

कैक्टस और पलाश का लोकार्पण

5 अक्टूवर 2011 को मधुकर स्मृति ट्रस्ट की ओर से गीतकार योगेन्द्र कुमार के काव्य संग्रह कैक्टस और पलाश का नोसगे प्री सेकेंड्री स्कूल मुरादाबाद मे लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि हितेश शर्मा ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुरादाबाद के गीतकारों की काव्य सर्जना पर चर्चा की गई। अम्बरीष गर्ग ने कहा कि कैक्टस और पलाश की कविताएँ समाज को दिशा देती हैं। इस मौके विकास मुरादाबादी, मनोज मनु, मीना नकवी, शिव अवतार सरस, योगेँद्र वर्मा व्योम, अशोक विश्नोई, जिया जमीर, रामेश्वर प्रसाद 'वशिष्ठ', अवनीश सिहँ चौहान, फक्कड़ मुरादाबादी, डॉ0 प्रज्ञा गोयल, रघुराज सिहँ निश्चल समेत कई साहित्यकारों को मधुकर श्री सम्मान दिया गया। अध्यक्षता माहेश्वर तिवारी और संचालन भारती रस्तोगी ने किया।
जितेन्द्र कुमार जौली
www.sahityambd.blogspot.com



यह पृष्ठ देखा गया

रविवार, 2 अक्तूबर 2011

हिन्दी साहित्य संगम की कवि गोष्ठी

2 अक्टूबर, 2011 को हिन्दी साहित्य संगम की ओर से गायत्री प्रज्ञा पीठ लाईनपार मुरादाबाद मेँ मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की गयी।
इस अवसर पर कवियोँ ने महात्मा गाँधी एवं देश के वर्तमान परिपेक्ष्य से सम्बन्धित कविताओँ द्वारा अपने हृदय के उद्गार व्यक्त किये।
कार्यक्रम अध्यक्ष-योगेंद्र पाल सिहँ विश्नोई
मुख्य अतिथि-डॉ0ओमाचार्य
विशिष्ट अतिथि-गिरीश चन्द्र गुप्ता
सरस्वती वन्दना एवं संचालन-जितेँद्र कुमार जौली
गोष्ठी मेँ अम्बरीश गर्ग, योगेँद्र वर्मा व्योम, रामदत्त द्विवेदी, उदय प्रकाश सक्सैना 'अस्त', दयाराम पुराषार्थी, महेश नारायण चिंतक, अवनीश सिहँ चौहान आदि ने काव्यपाठ किया।



यह पृष्ठ देखा गया

शनिवार, 1 अक्तूबर 2011

आमन्त्रण पत्र

मान्यवर,
2 अक्टूवर, 2011 को शाम 5 बजे हिन्दी साहित्य संगम की ओर से गायत्री प्रज्ञा पीठ लाईनपार मुरादाबाद मेँ मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम मेँ आप सादर आमन्त्रित हैँ।
-जितेँद्र कुमार जौली



यह पृष्ठ देखा गया